Author: फतेह लाइव • डेस्क

चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण एवं चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने जिला स्तरीय कार्यशाला को किया संबोधित फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर महानगर में भाजपा के विभिन्न इकाइयों के पुनर्गठन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा. इसके निमित्त, मंगलवार को मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला चुनाव के पर्यवेक्षक एवं बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण मुख्य रूप से मौजूद रहे. वहीं, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जिला के चुनाव अधिकारी मनोज सिंह, सह चुनाव अधिकारी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची में पुराना कोर्ट के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संपर्क कार्यालय में पार्टी का 53वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान केक काटा गया. उसे कार्यकर्ताओं के बीच बांटा गया. मौके पर झामुमो जिंदाबाद के नारे से क्षेत्र गूंज उठा. सभी कार्यकार्यताओं ने संकल्प लिया कि वह एकजुटता के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ खड़े रहेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे. इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय केंद्रीय मोहन कर्मकार, शेख बदरुद्दीन, महावीर मुर्मू, सागेन पूर्ति, डॉ अवतार सिंह संधू समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Read More

पहले वाली कार्य संस्कृति छोड़ें, कई इलाकों में पेयजलापूर्ति नहीं हो रही, पाईप लाइन लीकेज दूर करें फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को दो टूक कहा कि मानगो पेयजल परियोजना में किसी भी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह चेतावनी उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता (सिविल) को दी है. राय ने साफ-साफ कहा कि जनसुविधाएं मुहैया करने वाली परियोजनाओं के परिचालन में पहले जैसी लापरवाही बरतने का अंजाम ठीक नहीं होगा. अधिकारीगण पूर्ववर्ती कार्यकाल की कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं. यहां जारी एक बयान में राय ने कहा कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश स्तर से जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता जाँच एवं सत्यापन उपसमिति का गठन किया है. इस उपसमिति के तहत पश्चिमी सिंहभूम भाजपा संगठन का संयोजक जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को बनाया गया है. उनके सहयोगी के रूप में प्रताप कटियार एवं मनोज लियांगि को सदस्य नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, जमशेदपुर महानगर के लिए जेबी तुबिद को संयोजक एवं गुंजन यादव और अप्पा राव को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह गठन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद के हस्ताक्षर से किया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह के ए ब्लॉक स्थित 58 नंबर क़्वार्टर में मंगलवार देर शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई. इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग लगते ही मची अफरातफरी जानकारी के अनुसार, यह मकान राशीद के नाम पर है, लेकिन वह और उनका पूरा परिवार दुबई में रहता है. स्थानीय लोगों ने जब घर से धुआं निकलते देखा, तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. दमकल की तत्परता से बुझी आग सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक टीम और टाटा स्टील का…

Read More

शहर की नामचीन हस्तियां उदघाटन समारोह में हुई शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड में पैसेंजर्स व्हीकल की एक्स्ट्रा फिटिंग उपलब्ध करवाने के लिए गंभीर कार एक्सेसरीज के नाम से शो रूम का उदघाटन किया. गंभीर कार एक्सेसरीज के मालिक हरपाल सिंह गंभीर, अजीत सिंह गंभीर, मनमीत सिंह गंभीर ने बताया कि यहाँ पर सभी पैसेंजर कार, एसयूवी गाड़ियों की एक्स्ट्रा फिटिंग एंड्राइड म्यूजिक सिस्टम सीट कवर अलॉय व्हील्स उपलब्ध रहेंगे. उदघाटन के समय ग्रंथी विवेक सिंह ने अरदास की. उदघाटन में मुख्य रूप से डीएसपी भोला प्रसाद सिंह,साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा आयोजित मीडिया कप 2025 के आठवें दिन यानि मंगलवार को आयोजित आठवें मैच मे मानगो मनमौजी बनाम बिस्टुपुर बेमिसाल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जहां बिस्टुपुर बेमिसाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाज़ी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मानगो मनमौजी की टीम ने कुल 10 ओवर मे 5 विकेट गवाकर कुल 70 रन बनाये, वहीं जवाबी पारी खेलते हुए बिस्टुपुर बेमिसाल की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट खोकर 7.5 ओवर में 71 रन पुरे कर लिए . इस तरह बिस्टुपुर बेमिसाल की टीम…

Read More

पुलिस के वरीय अधिकारियों से भी होगी शिकायत फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिले के जादूगोड़ा थाने में कार्यरत मुंशी कौशल कुमार पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं. इस संबंध में ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक संजीव सरदार के जनता दरबार में पहुंच कर उन्हें एक लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें मुंशी कौशल कुमार द्वारा गेट पास बनाने के लिए चरित्र प्रमाण पत्र या अन्य कागजी काम के नाम पर ₹100 रुपए और पासबुक गुमशुदगी की रिपोर्ट बनाने के लिए ₹500 रुपए तक की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है.किशिकायतकर्ताओं के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति निर्धारित रिश्वत राशि…

Read More

पुराने किताब प्रोत्साहित करने वालों को पुरस्कृत करे विभाग फतेह लाइव, रिपोर्टर. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व छात्र नेता कुलविंदर सिंह ने झारखंड के शिक्षा विभाग से आग्रह किया है कि निजी विद्यालयों में हर साल किताबें बदलने की व्यवस्था पर रोक लगाए. वही उन विद्यालयों के प्रबंधकों को पुरस्कृत किया जाए, जो कई साल तक पुस्तक नहीं बदलते हैं और पुरानी लेने को अपने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं. कुलविंदर सिंह ने इस आशय का ट्वीट एक्स पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किया है. कुलविंदर सिंह के अनुसार…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 के पास बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता से मारपीट कर 10 हजार रुपये छिनतई कर लिए. घटना सोमवार रात की है. वारदात के दौरान शोरगुल मचने पर स्थानीय लोगों ने भाग रहे विशाल नामक युवक को पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना में घायल सब्जी विक्रेता निवास पोद्दार और बीच-बचाव करने आए उनके ससुर शिबू दत्ता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. पीड़ित निवास पोद्दार के अनुसार, पिछले कई दिनों से नशे के…

Read More