Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में रांची रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार को गिरिडीह पुलिस ने सूचना दी कि गिरिडीह कांड संख्या-04/2025 के आरोपी विवेक कुमार महतो नाबालिग पीड़िता रानी कुमारी को ट्रेन संख्या 12836 से लेकर हटिया रेलवे स्टेशन भाग रहा है. तुरंत कमांडेंट के आदेश से आरपीएफ हटिया की टीम उसके धरपकड़ के लिए गठित की गई तथा ट्रेन संख्या 12836 के हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ पोस्ट हटिया के एसआई दीपक कुमार, एएसआई सुबोध कुमार सिंह, स्टाफ कृष्ण कुमार शर्मा, सरिता, प्रीति खलखो तथा रीना यादव ने तुरंत ट्रेन की तलाशी ली. तलाशी के दौरान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ स्टाफ औचक एवं एलर्ट है. उसी क्रम में रविवार को लगभग सुबह 08:40 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 01 से ट्रेन संख्या 02832 स्पेशल ट्रेन प्रस्थान कर रही थी. इसी दौरान एक महिला यात्री, जो चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी. अपना संतुलन खोकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में गिर गई. उसी वक़्त ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के स्टाफ हेड कांस्टेबल कमल महतो ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए ऑपरेशन जीवनरक्षा के तहत तुरंत महिला को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी…
टाटा टिनप्लेट डिवीजन यूनियन में पिता अमरजीत ने पिछले दिनों जीता था चुनाव फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को मनीफिट निवासी प्रभजोत कौर सैनी ने Foreign Medical Graduate Examination की परीक्षा को पहली बार में ही पास कर लिया. आज देर रात आए रिजल्ट में उन्हें 300 में से 214 अंक प्राप्त हुए, जिससे कि उनके घर पर हर्ष का माहौल है. उनके पिता सरदार अमरजीत सिंह बाऊ और उनकी माता गुरजीत कौर ने घर पर केक काट और पड़ोसियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई. जैसा कि ज्ञात है प्रभजोत कौर ने यूरोप के यूक्रेन से MBBS किया है. 6…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम एक कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे थे. जमशेदपुर आगमन पर एक होटल में उन्होंने विश्राम किया. इस अवसर पर होटल के सरदार हरजीत सिंह, हरपिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, जयमल सिंह और धनंजय सिंह ने पुष्प गुच्छ सह अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा बस्ती के युवाओं ने जन सेवा के लिए व्हाट्सएप का एक ग्रुप बनाया, जिसे नाम दिया गया Spreading Happines. इसके माध्यम से हर युवा अपनी इच्छानुसार सहयोग करता है और फिर युवा हर रविवार निकलते हैं, जरूरतमंदों की सेवा में. साकची, स्टेशन, बिष्टुपुर आदि जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कभी खाद्य सामग्री, कभी कम्बल, कभी कपड़े इत्यादि का वितरण करते हैं. इस ग्रुप में अभी लगभग 70 युवा हैं, जो कि साकची गुरुद्वारा बस्ती के निवासी हैं, जिसमें मुख्य रूप से विनय शरण, आशीष,अर्जुन, हरमन, जसकरण, हर्ष आदि. इन्होंने इसकी शुरुआत 2 माह…
झारखंड के वित्तमंत्री को कठोर बजट बनाना चाहिए, राज्य प्रशासन बजट को खर्च करने की ताकत पैदा करे केंद्र सरकार चालू कराएगी चार खदानों को फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने ऐलान किया है कि वह मानगो नगर निगम और जेएनएसी क्षेत्रों में अलग-अलग जनसुविधा समितियां बनाएंगे. उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क, नाली, कचरा आदि के निराकरण की दिशा में जो भी लोग काम करना चाहते हैं, वह इन समितियों में शामिल हो सकते हैं. जनसुविधा समिति के सदस्य किसी भी पार्टी के हो सकते हैं और किसी भी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल थाना पुलिस ने बीते 13 जनवरी को हुए कल्पना स्टूडियो के मालिक दिलीप गोराई हत्याकांड मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने दिलीप गोराई की पहली पत्नी के छोटे पुत्र राकेश गोराई के साथ सुमित सोलंकी और कैलाश कर्मकार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और घटना के वक्त अभियुक्तों द्वारा पहना गया वस्त्र बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि कांड के उद्वेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक…
पूर्व कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह का भाई है मृतक, रंगदरी की बात आ रही सामने फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती में अपराधियों ने घर में घुसकर पूर्व कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के भाई संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार देर शाम की है. संतोष ट्रांसपोर्टर था. घटना के वक्त संतोष मनान गली के पास खड़ा था. इसी दौरान बाइक से आए अपराधियों ने उसपर फायरिंग शुरु कर दी. गुरुद्वारा स्कूल सचिव के घर के पास घटी घटना संतोष अपनी जान बचाकर भागते हुए एक घर में जा घुसा. अपराधियों ने उसका…
काफी संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरा सविधान मेरा अभिमान के तहत स्लम बस्तियों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण तथा दुनिया की सबसे बड़ी लिखित संविधान देश को समर्पित करने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया महानगर के जिला संयोजक पवन अग्रवाल की उपहस्तिथि में आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों को बाबा साहब के राष्टवाद की भावना को जनता के समक्ष रखा गया. पवन अग्रवाल ने बाबा साहब के भारतीय जनता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नवा सत्याग्रह जनचेतना पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में रविवार को सुबह 8 बजे से आयोजित किया गया. पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं प्रखंड संगठन प्रभारी राज किशोर यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. ज्ञात रहे कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस यात्रा का शुभारंभ टेल्को प्रखंड…
