Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर आदिवासी रक्तदाता राजेश मार्डी ने बधाई दी है.गौरतलब हो कि एक बहुत ही गरीब परिवार से निकल कर आई सलीमा टेटे झारखंड राज्य की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी है, जिन्हें यह खेल का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है और यह हम सभी आदिवासियों के लिए एक गर्व की बात है. संताल समाज की महिला और विशेषकर लड़कियों को सलीमा टेटे से सीख लेने की जरूरत है, जो डीजे लांगड़े और मोबाईल पर रील बनाने में अपना समय बर्बाद करती हैं.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर में प्राथमिक सदस्यता अभियान के सफल आयोजन के बाद अब सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है. इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा ने की. बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला सदस्यता टोली के सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक उपस्थित रहे. बैठक का उद्देश्य सक्रिय सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करना और प्रत्येक सदस्य को संगठन की गतिविधियों में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन गोलपहाड़ी से खासमहल तक जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड के नेतृत्व में आयोजित किया गया. पैदल मार्च कांग्रेस कार्यालय से खासमहल चौक निकाला गया. इस दौरान कांग्रेसजनों ने नारा लगाते हुए कहा कि महात्मा गाँधी का ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, जय संविधान, जय भीम जय भीम, सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहे, लालबहादुर शास्त्री अमर रहे, जय बापू, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरु अमर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं. यह निर्णय संगठन के कार्यों को और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लिया गया है. पिछले महासचिव के इस्तीफे के कारण यह पद रिक्त था, और कोषाध्यक्ष द्वारा संगठन के कार्यों में रुचि न लेने के कारण उन्हें पद से मुक्त किया गया. नवीन नियुक्तियां एक नजर में 1. प्रदीप कुमार मिश्रा (बबलू), काशीडीह – महासचिव 2. विजय कुमार गोयल, कदमा – कोषाध्यक्ष इसके अतिरिक्त, संगठन ने निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की है:…
117 लोगो को सदस्यता अभियान के तहत भाजपा से जोड़ा गया फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा निर्देशित भारत के संविधान के जल्द ही 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेरा सविधान मेरा अभिमान के निर्मित हरिजन बस्ती भालूबासा में गोष्ठी का आयोजन एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश मुखी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के जिला संयोजक पवन अग्रवाल तथा जिला महामंत्री संजीव सिंह विशेष रूप से शामिल हुए. सर्वप्रथम बाबा साहब के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. इस अवसर पर पवन अग्रवाल ने बाबा साहब डॉक्टर भीम राव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साहित्य के माध्यम से सामाजिक चिंतन की प्रक्रिया गतिशील रहती है और संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन संभव हो पता है. साहित्यिक गतिविधियां निरंतर में आयोजित होती रहनी चाहिए, ताकि वैचारिक संवाद में जीवन तथा बनी रहे अलग-अलग भाषाओं का कार्यक्रम मासिक आधार पर और फिर समेकित रूप से वार्षिक कार्यक्रम अगर नियमित पूर्वक आयोजित हो, तो आम जनों से साहित्यकार का संवाद सहज हो जाता है और साथ ही विविध प्रकार के दृष्टिकोण को समझने का अवसर प्राप्त होता है. यह बातें सरायकेला के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने मिथिला समाज के प्रतिनिधियों के साथ अभिनंदन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के सीकेपी मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह ने आठवां पे कमीशन लागू होने पर खुशी जाहिर करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर मंडल के चौबीस हजार कर्मचारी भी इससे लाभान्वित होंगे. साथ में आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा एवं आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के उपाध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज आठवें पे कमीशन लागू करवाने में फेडरेशन का योगदान सराहनीय रहा है. शिवगोपाल मिश्रा पहले ही बोल दिये थे कि आठवां पे कमीशन लें कर रहेंगे. आज सरकार ने सहमति जताई,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर कुशवाहा संघ द्वारा आगामी 19 जनवरी को एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में सामूहिक विवाह सह वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसकी जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी गई. संघ के द्वारा पहली बार सामूहिक विवाह का आयोजन कर एक बेहतर शुरुआत की जा रही है. इसकी जानकारी देते हुए संघ के सदस्यों ने कहा कि इस कार्यक्रम में सामूहिक विवाह के अलावे मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया जायेगा. साथ ही समाज हित की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले बुजुर्गों को भी सम्मानित किया जायेगा. वहीं इस अवसर पर कुशवाहा समाज के…
सुविधाओं के उन्नयन पर दिया जोर, कहा- आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं, विकास और संचालन में नही होगी कोई कमी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ियों का दौरा कर उनकी स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने सिदगोड़ा, विद्यापतिनगर और बिरसानगर क्षेत्रों के आंगनबाड़ियों में जाकर वहां की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को परखा और कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नेहा खालको भी उनके साथ मौजूद रहीं. विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, पोषण आहार की गुणवत्ता, शिक्षा सामग्री और…
फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिले में 10 से 25 फरवरी तक संचालित फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी. जिला मलेरिया पदाधिकारी…
