Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सभागार में न्यादर्श निबंधन प्रणाली के अन्तर्गत जमशेदपुर जिले के अंशकालिक प्रगणकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में उप निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड श्रीमती पर्णलेखा दास गुप्ता, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड. विवेक कुमार, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड टू बिरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा सभी प्रगणकों को न्यादर्श निबंधन प्रणाली के महत्व के साथ-साथ जन्म एवं मृत्यु निबंधन को मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज करने से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुदीप्त राज ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रगणकों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की सामाजिक संस्था संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने जुगसलाई में जरूरतमंदों बच्चों बीच वस्त्र वितरण अभियान चलाया. संस्कृति के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर उन लोगों को राहत पहुंचायी, जिनके पास कपड़े, बच्चों को ड्राइंग करने के लिए कलर नहीं है या अन्य साधन नहीं हैं. संस्कृति फाऊंडेशन के कार्यकर्ता जुगसलाई, पार्वती घाट बस्ती, फुटपाथ और झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में पहुंचे. उनके साथ मानवीय संवेदनाओं को साझा किया. फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती के साथ इस अभियान में सोनू, रेनू शर्मा , संतोष श्रीवास्तव, राजू सहित अन्य शामिल थे.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के एक मामले में अदालत ने आरोपी राजा खान उर्फ रहमत को गुरुवार को दोषी करार दिया है. अदालत सजा के बिंदू पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी. इस मामले कुल आठ लोगों की गवाही हुई थी. इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज पोस्को न्यायाधीश सिरिश दत्त त्रिपाठी कर रहे थे.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के गौसनगर में दुकानदार से विवाद के बाद 10 से 12 युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर 5000 रुपए छीन लेने और दुकान में तोड़पोड़ करने का मामला सामने आया है. घटना के बारे में दुकानदार हिसाऊदीन ने थाना में लिखित शिकायत करते हुए कहा कि, उसका गौशनगर में एचके स्टोर नामक दुकान है. सुबह में वह दुकान में था, इसी बीच मुर्शिद नामक युवक समान मांगने लगा. उसके थोड़ी देर में देने की बात कहने पर वह विवाद करने लगा. इस बीच दोनों के बीच धक्का मुक्की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी से आए हुए सिख समाज के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन (टाटा डिवीजन) के नव निर्वाचित कमेटी मेंबर नवजोत सिंह सोहल को संयुक्त रूप से शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान जसबीर सिंह, प्रदीप सिंह, मनमीत सिंह, जगतार सिंह, सतनाम सिंह, सतपाल सिंह, सुखदेव सिंह, सरजीत सिंह आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. साइबर अपराधियों (Cyber Crime ) ने ठगी करने का नया तरीका इजाद किया है। अब लॉटरी लगने, इनकम टैक्स, ईडी अथवा सेंट्रल जांच एजेंसी का हवाला देकर डिजिटल अरेस्टिंग करने वाले साइबर अपराधियों ने अब देश के ट्रांसपोर्ट विभाग के वेबसाइट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसका खुलासा शहर में तब हुआ जब विजय गार्डन की महिला स्वाति पटनायक के मोबाइल पर ट्रांसपोर्ट परिवहन विभाग का ई चालान भेजा गया। उसमें झारखंड परिवहन विभाग का वेबसाइट का लिंक भी भेजा गया जिसमें नोटिस पाने वाले को लिंक का इस्तेमाल कर ₹ छह हजार का भुगतान…

Read More

फतेह लाइव, डेस्क. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ करने के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर गई है। दरअसल, अभिनेता पर बुधवार देर रात मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) स्थित उनके घर में ‘डकैती’ के प्रयास में एक घुसपैठिये ने हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौकरानी ने चोर को सबसे पहले देखा। दोनों के बीच बहस हुई और जब अभिनेता ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की तो घुसपैठिये ने उन पर कई बार चाकू से वार किया। हमलावर मौके से भागने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सटे कोवाली थाना क्षेत्र की प्रेमिका को रीमडीह के रहने वाले प्रेमी पारसनाथ गोप ने शादी की झांसा देकर लगातार 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाया. इस आरोप में कोवाली पुलिस द्वारा 25 वर्ष उम्र के प्रेमी पारसनाथ गोप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुरुवार ko भेज दिया गया। वहीं, प्रेमिका के सज्जनों के द्वारा शादी को लेकर पहल की गई थी, लेकिन प्रेमी पारसनाथ गोप ने शादी से इनकार कर दिया. प्रेमिका के द्वारा कोवाली थाना मे प्रेमी के ऊपर शादी की झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का एक लिखित शिकायत की गई थी.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में आयोजित विशाल टुसू मेला में बुधवार को धूम मची रही. हर किसी ने मेले का आनंद उठाया. झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे. मकर सक्रांति जाखान जात्रा में कई प्रतियोगिता आयोजित की गई. विजेताओं को झारखंड कला एवं संस्कृति विकास मंच की ओर से पुरुस्कृत किया गया. मंच के अध्यक्ष विक्टर सोरेन की देखरेख में आयोजित इस मेले में कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया. इसी क्रम में झामुमो नेता एवं सिख समुदाय के विख्यात समाजसेवी डॉ अवतार सिंह संधू, मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. ओड़िशा के बड़बिल में बुधवार को बड़बिल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस सिल्वर जुबली कार्यक्रम में सीएम मोहन चरण मांझी की उपस्थिति रही. इस दौरान बड़बिल के सिख समुदाय की ओर से सीएम का जोरदार अभिनंदन किया गया. फूलों की वर्षा से सीएम भी गदगद हो गए. यह इंतजाम बड़बिल के सिख समाजसेवी निर्मल सिंह के नेतृत्व में किये गए थे. बड़बिल गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सीएम को कृपान भेंट की गई. मौक़े पर प्रधान गुरदयाल सिंह, हरदेव सिंह गोल्डी, तनवीर सिंह, बाबा दयाल सिंह, जसपाल सिंह बॉबी, राजेंद्र सिंह समेत बड़बिल की संगत उपस्थित…

Read More