Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भुवनेश्वर में आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन और नैशनल जर्नलिस्ट वैलफेयर बोर्ड के बैनर तले उड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास से पत्रकारों ने राजभवन में मुलाकात की.पत्रकारों का नेतृत्व कर रहे ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.इस दौरान राज्यपाल से उड़िसा में पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा,पेंशन और वैलफेयर बोर्ड के गठन पर चर्चा की जिस पर रघुवर दास ने मुख्यमंत्री मोहन मांझी से बात कर सकारात्मक पहल के संकेत दिए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द उड़िसा में वैलफेयर बोर्ड के गठन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में स्थित भिलाई पहाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गैस टैंकर और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के बाद टैंकर के केबिन में आग लग गई, जिससे चालक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम और एमजीएम पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां टैंकर चालक निराले निदाव (32) ने दम तोड़ दिया। वहीं, डंपर चालक भद्री मांझी, जो चांडिल का निवासी है, गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। कार को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. हर वर्ष की भांति इस बर्ष भी रविवार को पोटका के हाता स्थित श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता तथा भीबीडीए जमशेदपुर एवं ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक 15वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में आश्रम के भक्त, सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करने के लिए बड़े ही उत्साह के साथ माताजी आश्रम पहुंचे। सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसका कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान करने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने कहा 1997 को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. देवघर के सारठ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को हरिपुर (सारठ प्रखंड) पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपके उत्साह को देख कर कह सकता हूं कि 20 तारीख को चुनाव महज औपचारिता होगी। राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है। सारठ के झामुमो प्रत्याशी, एक तरफ इनका नाम है और दूसरी तरफ राज्य सरकार के लोगों को चूना लगा रही है। झामुमो ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है, जो यहां की रोटी-बेटी और माटी के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 16 नवंबर प्रातः लगभग 08:40 बजे, ट्रेन संख्या 08195 (टाटा-हटिया मेमो पैसेंजर) प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मुरी रेलवे स्टेशन पर पहुँची। इसी दौरान आरपीएफ मुरी तथा मेरी सहेली टीम ने एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा में देखा। इसकी सूचना तत्काल सहायक चिकित्सा पदाधिकारी/मुरी को दी गई। इसके बाद एसीएमएस/मुरी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को चिकित्सकीय सहायता दी। महिला की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों और स्टाफ ने उसे स्ट्रेचर की मदद से स्टेशन से बाहर पहुंचाया और एंबुलेंस की व्यवस्था की तथा महिला को आरपीएफ एस्कॉर्ट के साथ…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं अभ्युदय संस्थान ने गांधी घाट में चलाया सफाई अभियान। महापर्व की समापन के बाद सफाई का बीड़ा उठाते हुए संस्थान के सदस्य गांधी घाट पर एकत्रित हो सफाई अभियान चलाया। सर्वप्रथम वहां विसर्जित किए गए मूर्तियां से शुरुआत की गई। प्रतिमाओं के गहने और प्लास्टिक को हटा दिया गया। उसके बाद किसी तालाब में प्रवाहित किया, ताकि फिर से तालाब की सफाई हो जाए। पूजन विधान, मोमबत्ती और दीप तय सफाई को आयोजित ने किया। सरकार को इन सब पर ध्यान देते हुए प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत सीटू तालाब के पास बिरसानगर निवासी सुनील सिंह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद सुनील के बेटे रणधीर के बयान पर टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रणधीर ने हत्या का आरोप जोजोबेड़ा निवासी सागर कामत उर्फ बिट्टू कामत और मुकेश कुमार समेत अन्य लोगों पर लगाया है। प्राथमिकी में रणधीर ने बताया कि शनिवार सुबह 10:45 बजे पिताजी (सुनील सिंह) अपने दोस्त मोहम्मद सलमान खान के साथ स्कूटी पर घर से निकले थे। करीब 12:45 बजे सुनील के दोस्त सलमान ने रणधीर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. आनंदधारा महिला समिति घाटशिला द्वारा रविवार को बेनासोल पंचायत मंडप में जाड़े की शुरुआत को देखते हुए 26 विद्यार्थियों के बीच नए स्वेटर का वितरण किया गया. इसके अलावा कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए समिति की सदस्य सुमोना गुप्ता की ओर से दरी का वितरण भी किया गया. इस मौके पर समिति की अध्यक्ष ब्रिटिश कच्छप, महासचिव अंजना दास, उपाध्यक्ष आभा सेन उपस्थित थी. इस मौके पर समिति की अध्यक्ष ब्रिटिश कच्छप ने कहा की आनंद धारा महिला समिति द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं. महासचिव अंजना दास ने कहा कि आज…

Read More

झांसी की घटना यूपी में विकास का कौन सा अध्याय है बताए योगी सरकार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से कांग्रेस पार्टी के वरीष्ठ नेता सह जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आगजनी की घटना में 10 नवजात शिशुओं की हुई मौत पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ईश्वर से पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. रविवार को प्रेस बयान जारी कर डा. अजय ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ झांसी मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था के कारण 10…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला मुरी मार्ग में यात्रियों से भरी बस पलट गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान लेवाडीह निवासी सोनाली टुडू के रूप में हुई। वहीं, बस में सवार 24 से अधिक लोग घायल हैं। पांच की हालत गंभीर है। दुर्घटना की सूचना पर बरलंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस आदिवासियों के धार्मिक स्थल रजरप्पा के लुगुबुरू से पूर्वी सिंहभूम लौट रही थी। इस दौरान बस गोला के बरलंगा थाना क्षेत्र के रम्हारु में…

Read More