Author: फतेह लाइव • डेस्क
कोल्हान प्रमंडल से सटे सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के तीन जिला, ओड़िशा के तीन जिला तथा झारखंड राज्य के छह जिलों के डीसी, एसएसपी, एसपी एवं उनके प्रतिनिधि हुए शामिल अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला सीमा पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हेतु मिरर एवं कंपोजिट चेकपोस्ट बनाने, नगद, शराब, ड्रग्स या अन्य कोई उपहार के अवैध परिवहन की निगरानी पर हुई चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में कमिश्नर, कोल्हान हरि कुमार केशरी एवं डीआईजी, कोल्हान चौथे मनोज रतन द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टेल्को स्थित हिल टॉप स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंडिया स्कूल रैंकिंग 2024-25 में झारखंड में दूसरा और जमशेदपुर में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का एक बार फिर से प्रमाण दिया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया. जहाँ हिल टॉप स्कूल की प्रिंसिपल उमा तिवारी ने स्कूल की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया. यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है और हिल टॉप स्कूल के लिए बहुत गर्व और…
संबंधित स्कूलों को दी जा चुकी है खबर : प्रखंड कल्याण पदाधिकारी फ़तेह लाइव, रिपोर्टर. कल्याण विभाग द्वारा 50 स्कूलों को दिए जाने वाले 1164 साइकिलों का वितरण किया जाना था. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के अनुसार इसमें से आधी साइकिल वितरित हो गई हैं, लेकिन 500 से ज्यादा साइकिल आज भी घाटशिला प्रखंड कार्यालय के भीतर बारिश का पानी झेलने को मजबूर है. घाटशिला प्रखंड के कर्मचारी विधानसभा चुनाव कार्यो में व्यस्त हैं. ऐसे में इन साइकिलों का वितरण कब तक होगा. यह अभी तय नहीं है. इस संबंध में घाटशिला के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजय साहू ने बताया की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला –खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत लोपटा गांव में छापामारी करते हुए पुलिस ने विदेशी शराब की अवैध निर्माण करते हुए एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 4000 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ-साथ शराब बनाने की सामग्री, खाली बोतल, बोतल के उपर लगने वाला लोगो और रेपर बरामद किया है. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. घेराबंदी कर की गई छापेमारी पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर अवैध शराब एवं मादक पदार्थ को लेकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में शनिवार को सिख नौजवान सभा की ओर से जेम्को गुरुद्वारे में बड़ी श्रद्धा भावना से श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश उत्सव को लेकर समागम का आयोजन हुआ। इसक आगाज श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही वाणी के साथ किया गया. इसके उपरांत हजूरी रागी भाई सरबजीत सिंह ने शबद कीर्तन गायन कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। अंत में अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ। मौके पर सरदूल सिंह, राजेंद्र सिंह, जोरावर सिंह, करनदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरमनप्रीत व अन्य उपस्थित रहे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विधानसभा आम निर्वाचन-2024 अन्तर्गत “भारतीय न्याय संहिता की धारा-171 ख के अनुसार कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उनके निर्वाचन अधिकार का प्रयोग करने के लिये उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु रूप में कोई परितोष देता है या लेता है। वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डनीय होगा। इसके अतिरिक्त भारतीय न्याय संहिता के धारा 173 के अनुसार जो कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी का निर्वाचक या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट लगाने की धमकी देता है वह एक वर्ष तक के कारावास या…
सभी वर्ग के मतदाताओं तक मतदान का संदेश पहुंचाने की मुहिम फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता अपना वोट दें यह महत्वपूर्ण है, और इसके लिए मतदाताओं को घर से निकलकर बूथ तक जाना पड़ेगा। पांच साल इंतजार करने की बजाय, पांच कदम चल कर बूथ तक जरूर जाएं… ये बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने टाटा एडवेंचर ग्रूप, जेआरडी टाटा स्पोर्टस, बाइकर एसोसिएशन, फोटोग्राफी एसोसिएशन, म्यूजिक एसोसिएशन, योगा एसोसिएशन, यंग इंडियस के साथ समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में कही। साथ ही सभी से मतदाता जागरूकता अभियान में परस्पर सहभागिता की अपील किया। उन्होने सभी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के चतरा लोकसभा सीट से सांसद कालीचरण सिंह को नवरात्रि में एक कार्यक्रम में दिल का दौरा पड़ा और रांची रिम्स अस्पताल में भर्ती हुए. इससे उनके चाहने वालों को भी निराशा हुई. इधर, यह सूचना पाकर जमशेदपुर से नागरिक सुविधा मंच झारखंड प्रदेश के संयोजक शशि कुमार मिश्रा अस्पताल पहुंचे. उनका कुशल खेम जानने के बाद भगवान से प्रार्थना किये कि सांसद सिंह जल्दी स्वस्थ होकर जनता के विकास का कार्य में लगे. इस दौरान मिश्रा के साथ समाजसेवी बसंत नारायण सिंह, संपादक चरणजीत सिंह, बिक्कू सिंह, मंटू दुबे इत्यादि कार्यकर्ता शामिल थे. सांसद ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार अजय तिवारी की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने कार्यालय से काम खत्म होने के बाद मध्यरात्रि अपने निवास स्थान कोयलांचल सिटी जा रहे थे. इसी क्रम में हीरक रोड पर लेमन चिली रोस्टोरेंट के पास किसी जानवर के आ जाने से अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गये और फिर अचेत हो गये। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वो मूल रूप से गोमो के रहने वाले थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार…
पश्चिम जमशेदपुर जहां भगवान भी सुरक्षित नहीं है : विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पारडीह सार्वजनिक नर्मदेश्वर शिव मंदिर बीती रात चोरों ने घुसकर दान पेटी को क्षतिग्रस्त कर दान पेटी में चढ़े पूरे रुपए लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मंदिर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी मानगो थाना को देते हुए कहा कि आए दिन क्षेत्र में नशा करने वाले लोगों के द्वारा अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की गश्ती दल पेट्रोलिंग नहीं करती है, जिसके कारण अपराधियों के मंसूबे पूरे हो जाते है।
