Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव रिपोर्टर  सामाजिक संस्था केसरी सेना के तत्वाधान में शनिवार को आरपी पटेल हाई स्कूल जुगसलाई में संस्था के प्रमुख प्रवीण प्रसाद के नेतृत्व में छठा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, यह रक्तदान शिविर पिछले 6 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, 23 मार्च को इस आयोजित रक्तदान शिविर में वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें कुल 138 रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता अभय सिंह, कन्हैया सिंह शिव शंकर सिंह, सुधांशु ओझा,राजकुमार सिंह ,अप्पू तिवारी, चंदन जैसवाल,सन्नी सिंह, चिंटू सिंह,नरेश…

Read More

बागबेड़ा कॉलोनी, दुर्गा पूजा मैदान के पीछे मुख्य सड़क पर कई महीनो से पड़े हुए कचरो का ढेर जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा के संयुक्त पहल पर एक जेसीबी एवं ट्रैक्टर से साफ सफाई करवाया गया. विदित हो कि जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल को 18 मार्च को वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अजीत सिंहा के द्वारा ट्वीट किए जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा ने बागबेडा कॉलोनी के पंचायत सचिव बबलू नामता के माध्यम से अपने निजी खर्चों से साफ सफाई संपन्न हुआ. इस तरह ट्वीट करने के मात्र तीन दिन के पश्चात साफ-सफाई का कार्य…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर  दिनांक 23/03/2024 को बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान के मानगो , एम जी एम थाना अंतर्गत एन एच 33 भिलाई पहाड़ी स्थित कार्यालय में शहीद भगत सिंह राजगुरु एवं गुरूदेव के बलिदान को याद किया गया. कार्यालय में संस्था के सदस्यों द्धारा भगत सिंह की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रहलाद गोप ने इन सभी के बलिदान के वजह से ही हम आज होली दीवाली जैसे त्योहार खुशी और उल्लास पूर्वक माना पाते हैं.इस मौके पर संस्था के जिला सचिव श्री दुलाल चन्द्र दत्ता के अलावा…

Read More

जागरण समूह की डिजिटल कंपनी ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) ने नौकरी का बेहतर मौका दिया है.  ‘जागरण न्यू मीडिया’ को हिंदी और अंग्रेजी में वेब स्टोरीज कंसल्टेंट की जरूरत है. इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ये पद नोएडा के लिए हैं. इच्छुक आवदेक अपना अपडेटेड रिज्युमे namra.fatima@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं.

Read More

अगर लोग अखबार नहीं पढ़ रहे हैं, तो हम किस आजादी की बात कर रहे हैं  : हरिकुमार प्रभात खबर के लिए शिलान्यास और उद्घाटन में कोई अंतर नहीं, दोनों एक ही शब्द हैं  ! स्टेशन चौक के होली मिलन समारोह में अतिथि होंगे भैया जी ! देश में संपादकों की शीर्ष संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (Editors Guild Of India) ने ’भारत में प्रेस की स्वतंत्रता : वर्तमान और भविष्य’ (Press Freedom in India: Present and the Future) विषय पर 15 मार्च 2024 को दिल्ली के ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) में कॉन्क्लेव का आयोजन किया था. इस मंच पर…

Read More

देश के पहले धार्मिक न्यूज चैनल ‘तिलक पत्रिका’ ने कई पदों के लिए बहाली निकाली है.  इसमें यू टयूब पर काम करने का अनुभव होना अनिवार्य किया गया है. इसके अलावा हिंदी अच्छी होने चाहिए. प्रोड्यूसर/एसोसिएट प्रोड्यूसर– दो-तीन साल का यू ट्यूब चैनल में काम करने का अनुभव। हिंदी बहुत अच्छी होनी चाहिए. यू ट्यूब चैनल का सभी काम आना चाहिए. जरूरत पड़े तो वॉयसओवर और रिपोर्टिंग/एंकरिंग भी कर सके. ये वैकेंसी सिर्फ मुंबई ऑफिस के लिए है. सोशल मीडिया प्रोड्यूसर- 2-3 साल का अनुभव, कंटेंटटें को कैसे प्रमोट करें इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए. अकेले पूरा सोशल मीडिया हैंडहैं…

Read More

पत्रकार जफर आगा के निधन की सूचना है. उनका निधन आज सुबह नई दिल्ली में हुआ है. जफर आगा अंग्रेजी, उर्दू और हिंदी तीन भाषाओं के अनुभवी पत्रकार और स्तंभकार थे. वे साल 2017 में नेशनल हेराल्ड से जुड़े थे. वे कौमी आवाज में भी वरिष्ठ पद पर रहे. इसके अलावा पूर्व में वह एसोसिएटेड जर्नल्स (नवजीवन सहित) के प्रधान संपादक थे.  जफर आगा 1980 के दशक की शुरुआत में पैट्रियट समूह के साथ पत्रकारिता में शामिल हुए, इंडिया टुडे जैसे प्रमुख प्रकाशनों में काम किया.

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर  सिंदरी . प्रतिष्ठित औद्योगिक क्षेत्र के बिना एमटेक प्राप्त कर्मियों को बीआईटी सिंदरी से पीएचडी कराने को लेकर झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को बीआईटी सिंदरी के विभागों के एचओडी व डीन के साथ बैठक की. कार्य के अनुभव के आधार पर प्रतिष्ठित औद्योगिक क्षेत्र के कर्मियों को पीएचडी करने के लिए जेयूटी को बीआईटी सिंदरी पत्र देगी. इस दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा, जेयूटी व बीआईटी सिंदरी के बीच एमओयू हुआ. जेयूटी वाइस चांसलर ने बताया कि नयी शिक्षा नीति के तहत संस्थान के पीएचडी की पढ़ाई में एकेडमिक…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर  जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने होली के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर की केन्द्रीय शांति समिति के साथ  बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना. इस मौके पर डीसी व  एसएसपी ने एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने का अनुरोध किया. सिदगोड़ा टाउन हॉल में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति सदस्यों से क्रमवार उनकी क्षेत्र की समस्याओं को सुना, साथ ही विधि व्यवस्था संधारण के लिए क्या बेहतर कदम उठाए जा सकते…

Read More

फतेह लाइव रिपोर्टर  कदमा डी रोड स्थित बी एस एस्टेट कॉम्प्लेक्स में होली मिलन समारोह में सभी संप्रदाय के लोग शामिल हुए. होली के पारंपरिक गीतों पर सभी जम कर थिरके. इसमें बी के दुबे, आर के सिंह, सरदार कंवलजीत सिंह, ए पी सिंहा, फ्रांसिस पॉल, आर वी कुमार, आर वी सिंह, आर के पांडे, के एल मित्रा, पी घोष,आर के राव, रविंद्र, एंथोनी, बी पी सिंह, आर आर ठाकुर आदि ने सक्रिय योगदान दिया.

Read More