Author: फतेह लाइव • एडिटर

 अलग-अलग इलाकों में समस्या समाधान हेतु कमेटी गठन पर गंभीर विमर्श फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने कदमा के उलियान स्थित विभिन्न इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं जानीं। भाजपा-जदयू के लोगों ने स्थानीय निवासियों से मिल कर न सिर्फ उनकी समस्याएं सुनीं बल्कि उन्हें एक रजिस्टर में नोट भी किया और जो समस्या जिस विभाग से जुड़ी थीं, उनके अधिकारियों से बात करना भी तय किया। हर समस्या के समाधान का प्रयास भी प्रारंभ कर दिया गया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह से कांग्रेस नेता और पूर्व जिला सचिव अमित श्रीवास्तव ने मुलाक़ात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। अमित श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि परविंदर सिंह के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त और संगठित बनेगा। कांग्रेस पूर्वी सिंहभूम के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए भाई परविंदर सिंह के हाथों को मजबूत करना चाहिए ताकि संगठनात्मक एकजुटता और मजबूती के साथ कांग्रेस अपने सिद्धांतों और विचारधारा के प्रति और भी सशक्त रूप से आगे बढ़ सके. संगठन सर्वोपरि है,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याणनगर में लूट की योजना बना रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्तौल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान किशन गगराई (19), मंगल गगराई (21), करन मुंडारी उर्फ झण्टू (25) और अभय नामता (23) के रूप में हुई है। ये सभी सीतामडेरा के ह्यूम पाइप कल्याणनगर इलाके के निवासी हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि कल्याणनगर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में 28 सितंबर की शाम हुए फायरिंग कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो अपराधी क्रमशः वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान उर्फ काले (27) और नायाब हुसैन उर्फ टेनिस उर्फ दानिश (24) को गिरफ्तार किया है। दोनों को पारडीह मध्य विद्यालय के पास और उनके घर से छापेमारी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक अतिरिक्त कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी वसीम अंसारी का घायल अबु सनान रोमी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में छठ पर्व के अवसर पर छठी मईया के गीतों की झंकार सुनाई पड़ने लगी है। वहीं शहर के युवा पत्रकार बिजेन्द्र कुमार छठ गीतों को लेकर आ रहे है। इस गीत को बिजेन्द्र कुमार ने लिखा है, जबकि स्वर आदित्य नारायण, रिया राजपूत ने दिया है। अभिनय अंकिता सिंह, छोटू सिंह हलचल व सरिता ने निभाया है। इसमें म्यूजिक श्रवण गुप्ता की है। कैमरा राहुल राय ने चलाया है। वहीं दूसरी छठी माई बताई रहिया की शूटिंग हो चुकी है, जिसमें स्वर दीपू राजा, म्यूजिक व गीत बचु बिहारी की है। इसकी वीडियो रवि कांत…

Read More

न सिर्फ कारखाना अपितु बाहर भी सेफ्टी का ख्याल रखने को डब्ल्यूआरएम में किया जाएगा जागरूक प्रमोशन की खुशी में पार्टी करने निकले थे डब्ल्यूआरएम के कर्मचारी, पलट गई कार अंगूर की बेटी का भी खूब दौर चला था, हूरलुंग के सस्ते लौटने में अनियंत्रित हो गई थी अर्टिगा सेफ्टी बेल्ट के कारण बच गए कार की अगली सीट पर बैठे कमेटी मेंबर आरके सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील के वायर एंड रॉड मिल प्लांट के एक कर्मचारी प्रमोद कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई तो आधा दर्जन कर्मचारी घायल हो गए थे. इस खबर को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू और ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर को टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरोपा देकर सम्मानित किया. सबसे पहले कीर्तनी जत्थे ने शब्द कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया. उपरांत ग्रंथी सिंह ने तीनों सिख नेताओ की चड़दीकला के लिए अरदास की. इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मठारू ने अपने संबोधन में सिख अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी संगत को दी. नव…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट में 9 अक्टूबर को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विज़िट का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 325 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मी गुप्ता थी। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी निभा मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन क्लब की प्रेसिडेंट सनोबर हसन ने किया। क्लब द्वारा इस अवसर पर कई सार्थक प्रोजेक्ट पूरे किए गए। पटमदा प्रखंड के अगुई डंगरा गांव में एक वॉश स्टेशन और सोलर सिस्टम स्थापित किया गया, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छता और ऊर्जा दोनों के क्षेत्र में सुविधा मिलेगी। साथ ही, महिलाओं के लिए एक चेंजिंग रूम का भी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित हुरलूंग में (घाटशिला को जोड़ने वाले नए पुल के समीप) बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा होने की खबर शहर खासकर टाटा स्टील के लिए है. जानकारी के अनुसार एक आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में टाटा स्टील के वायर रॉड मिल (WRM) के क्रेन ऑपरेटर प्रमोद कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. इस कार में इसी विभाग के कमेटी मेंबर आरके सिंह भी सवार थे. वह चालक सीट के बगल में थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी कर्मी एक सहकर्मी के जुड़वा बच्चा होने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के मजदूरों की संस्था जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के बैनर तले शनिवार को जुगसलाई स्थित टाटा स्टील पावर हाउस गेट के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, मीटिंग एवं आंदोलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय ने किया. इस आंदोलन का उद्देश्य टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित न्यू बार मिल (ऑपरेशन ग्रुप) में कार्यरत मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के साथ किए जा रहे अन्याय, फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में गड़बड़ी, ओवरटाइम बकाया भुगतान में देरी तथा गेट पास ब्लॉक जैसी श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाना था. धरना कार्यक्रम…

Read More