Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में एक भव्य शहीदी यात्रा का स्वागत घाटशिला गुरद्वारा साहिब में किया गया। बुधवार को दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ घाटशिला पहुंचे सरदार निशान सिंह और उनकी कमेटी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाया। सिखों के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा उनके साथ शहीदी प्राप्त करने वाले भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी की 350वीं शहादत स्मृति को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन (जागृति यात्रा) तख्त श्री हरमिंदर साहिब, पटना से शुरू होकर आज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी के 350वें साला शहीदी शताब्दी को समर्पिंत जागृति यात्रा का स्वागत रामदासभट्ठा गुरुद्वारे के पास किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से श्री राय का अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि सिख धर्म के नौवें गुरु, हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पिंत जागृति यात्रा इसी 17 सितंबर…
सरयू राय ने 29 अगस्त को रेलवे को लिखा था पत्र, रेलवे के जवाब से असंतुष्ट हुए विधायक कहा – पैसेंजर होने चाहिए रेलवे की शीर्ष प्राथमिकता में, मार-पीट की घटनाएं जमशेदपुर में ही क्यों होती हैं फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर स्टेशन मेन पार्किंग में महीनों बाद भी कुछ व्यवस्था बहाल करने में रेल और जिला प्रशासन नाकाम हो रही है. अभी भी यहां रेल पार्किंग क्षेत्र के बाहर गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है. दुकानों को बंद करवा दिया जा रहा है. इससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल हो रहे हैं. पार्किंग क्षेत्र के बाहर जिला पुलिस का क्षेत्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र “सेवा ही लक्ष्य” संस्था के प्रमुख मानिक मल्लिक के नेतत्व में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान को दिया गया. उन्होंने दुर्गापूजा के पूर्व इन जन समस्याओं का हल करने की मांग की है. ये है संस्था की मांग पूजा के पूर्व सभी 14 वार्डो में साफ सफाई एवं ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाए. पूजा के पूर्व सभी खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई जाए. पूजा से पूर्व स्टेशन संकट पेट्रोल पंप के समीप वीर शहीद सुनील महतो की प्रतिमा के समीप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री के नाम जमशेदपुर के उपायुक्त को मंगलवार को ज्ञापन दिया गया है. मोर्चा के ज्ञापन में मुख्य मुद्दा था कि पिछले 8 माह से आंदोलनकारी को पेंशन नहीं मिली है. आंदोलनकारियों को अविलंब पेंशन दी जाये. साथ ही मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ोतरी, स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने और ताम्रपत्र देने के भी मांग की गई है. ज्ञापन देने वालों में सुनील कुमार तांती, डेमका सोय, लालू सरदार, शंकर मुंडा, संतोष सोरेन, झुलू तांती और आलोक वाजपेई, नंदा आदि उपस्थित थे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने रविवार को हुए भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में पाकिस्तान का एक खिलाड़ी बन्दूक चलाने के अंदाज़ में बैट दिखा रहा था और दूसरा खिलाड़ी हाथ के इशारे से जेट गिराने की बात कह रहा था. पूरी दुनिया ने ये हरकतें देखी पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों ने भी देखा होगा…क्या बीती होगी उन पर कभी सोचा उनकी तकलीफ़ों के लिए कौन जिम्मेदार है कभी सोचा. सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच के ख़िलाफ़ पूरे भारत में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास रंग लाया। नवरात्र के प्रथम दिन, सोमवार को जवाहर नगर, रोड नंबर 15, मानगो स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का 150 हॉर्स पावर का पंप चालू हो गया। 150 एचपी का एक पंप पहले ही चालू हो गया था। दूसरा पंप आज से चालू हो गया। अब दोनों पंप निर्बाध गति से चल रहे हैं। इन दोनों मोटर पंपों के चालू हो जाने से मानगो क्षेत्र के निवासियों को सुचारू जलापूर्ति हो सकेगी। सोमवार को उलीडीह मंडल के जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत ने नारियल फोड़ा। इसके ठीक बाद मोटर पंप…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत के अग्रणी बिजनेस स्कूलों में से एक एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने इनोवेशन और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. संस्थान ने नवोन्मेषी ऊर्जा समाधानों में अग्रणी कंपनी इकोरन एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया. यह साझेदारी ऊर्जा क्षेत्र में अत्याधुनिक शोध, भविष्य के लिए तैयार प्रतिभा का निर्माण और सतत विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह में एक्सएलआरआई के निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज एस.जे. और इकोरन एनर्जी के एचआर व टेक्नोलॉजी प्रमुख डॉ. स्वामी रेड्डी उराडी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धर्मांतरण के मुद्दे की अपने स्तर से जांच करने के लिए शहर के विविध संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल सुंदरनगर स्थित समेकित जन विकास केंद्र पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा तो देखा, “चुप्पी तोड़ो” विषय पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल किशोर किशोरियां ड्राइंग के माध्यम से बाल मजदूर एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई पर अपने मनोभाव को रख रहे थे। बच्चियों ने बताया कार्यशाला में धर्म आधारित कोई बात नहीं सिखाई जाती और यहां केवल कौशल विकास और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाता है। अंदर के डर को मारकर चुप्पी तोड़ने तथा गलत का…
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सांसद विद्युत महतो ने दिखाई हरी झंडी फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रविवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से “नमो युवा रन” मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के समीप आयोजित इस मैराथन में युवाओं ने नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त जमशेदपुर का संकल्प लिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।…
