Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में रविवार की अहले सुबह गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली अमित हांसदा ढेर हो गया. उसपर झारखंड सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का ईनाम भी रखा गया था. वह जोनल कमांडर भी था. एसएलआर समेत कई हथियार बरामद घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एसएलआर समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं. सुबह 6 बजे की है घटना है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर गुरुद्वारा में सिख नौजवान सभा ने बाबा जीवन सिंह का 364वां जन्म दिवस श्रद्धाभाव व हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस मौके पर नौजवान सभा की टीम ने रहिरास साहेब का पाठ और कीर्तन सोहिला किया. विशेष कीर्तन दरबार में संगत ने गुरु के उपदेशों का आनंद लिया. इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह रौशन, सिख स्त्री सत्संग सभा गीता कौर की पूरी टीम मौजूद रही. इस मौके पर नामदाबस्ती नौजवान सभा के प्रधान रंजीत सिंह, बर्मामाइंस नौजवान सभा के प्रधान मंजीत सिंह, बारिडीह सभा के प्रधान जगजीत सिंह जग्गी आदि को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर यातायात डीएसपी के कार्यालय में एक शिष्टमंडल मुलाकात करने पहुंचा। पिछले दिनों मानगो ट्रैफिक के एएसआई अरविंद कुमार सिंह के द्वारा कीताडीह निवासी बैजनाथ तिवारी एवं उनके ड्राइवर राहुल तिवारी के साथ मारपीट एवं अभद्र भाषा प्रयोग करने के संबंध में एक ज्ञापन 4 सितंबर को सौंपा गया था. तब डीएसपी ट्रैफिक अपने ऑफिस में न होने के कारण उनसे टेलीफोन पर वार्ता हुई. आज मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस संदर्भ में मानगो ट्रैफिक के बड़ा बाबू को जांच का जिम्मा दिया गया है। डीसीपी ट्रैफिक ने जांच की रिपोर्ट आने के…
सोनारी गुरुद्वारा मामला गया न्यायलय, उधर – मानगो थाना में हुई धमकाने की शिकायत फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिख समाज की राजनीति दो मामलों को लेकर शनिवार को फिर गर्म हो चुकी है. इसमें फिर भगवान सिंह की साख पर उंगली उठी है. पहला मामला सोनारी गुरुद्वारा से जुड़ा हुआ है. जहां वहां के उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने न्यायलय का दरवाजा खटखटाया है और उनके गुरूद्वारे में सीजीपीसी के हस्तक्षेप को अवैध बताया है. न्यायलय में गुरप्रीत सिंह के मामले को उनके अधिवक्ता केएम सिंह और उनके सहायक वंश सबलोक देख रहे हैं. इस प्रक्रिया के सामने आने के…
बिष्टुपुर लूटकांड में शामिल अपराधियों की बाइक और हथियार जब्त, खुलासा जल्द Charanjeet Singh. जमशेदपुर में पदस्थापित सिटी एसपी कुमार शिवाशिष इन दिनों विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहे हैं. हाल में दुर्गापूजा जैसे विभिन्न त्यौहारों का मौसम आने वाला है. उससे पहले सोनारी में ज्वेलरी दुकान और बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास दो बड़ी वरदातें हो गई. इसमें समाज के लोगों ने पूरी पुलिस व्यवस्था को ही सवालों में उतार दिया. खैर कहा जाये तो सरकार को ही आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी. विभिन्न प्रकार के बयानों ने यह साबित करने की कोशिश कर ही डाली कि पुलिस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र स्थित प्लास्टिक मैदान के पास शनिवार देर रात 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने जैद खान उर्फ प्रिंस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से जैद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली जैद की कमर में फंसी हुई है। वह टीएमएच में एसी टेक्निशियन के पद पर कार्यरत है। जैद की चाची रूबी बीबी ने बताया कि जैद के पिता मो. सिद्दीक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। शनिवार को कपाली निवासी…
सदस्यों को अधिकतम 8.50 लाख मिलेगा ऋण, 16.50 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव पारित फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में द टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 91वीं वार्षिक आमसभा 6 सितम्बर को टाटा स्टील परिसर के भीतर स्टीलेनियम हाल में चेयरमैन सुब्रतो सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें 650 से ज्यादा सदस्य उपस्थित हुए l सोसाइटी उपाध्यक्ष अश्विनी माथन ने सदस्यों को दिए जाने वाले अधिकतम ऋण राशि को यथावत 8.50 लाख तक रखने की घोषणा की l सोसाइटी के सचिव कमलेश यादव द्वारा वित्तीय वर्ष 2024- 25 का लेखा योखा प्रस्तुत किया गया। अनंत कुमार ठाकुर द्वारा सभा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के वन विभाग के पार्क में शनिवार दोपहर को पेड़ से लटका एक शव बरामद किया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सतीश चौधरी (उम्र लगभग 40 से 42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मानगो के कुंवर बस्ती का निवासी था और परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मामले की पूरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की संगत के सहयोग से पिछले 18 महीने पहले अमृतवेला परिवार द्वारा अमृतवेला समागम की शुरुआत हुई थी. धीरे धीरे इस परिवार में हर की संगत जुड़ती गई और हर रविवार को शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में अमृतवेला परिवार गुरबाणी सुनकर निहाल होता. रविवार सात सितम्बर को साप्ताहिक समागम का 75वां दिन पर जुगसलाई स्टेशन रोड में होगा. इसे लेकर संगत में उत्साह बना हुआ है. सुबह साढ़े 4 से 6.30 बजे तक भाई अमृतपाल सिंह गुरमत विचारों और कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे. अमृतवेला परिवार जमशेदपुर ने समूह संगत, सभी गुरुद्वारा कमेटियों का धन्यवाद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड पर शुक्रवार रात को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. जब बस ड्राइवर लखन हांसदा 35 वर्ष की अचानक मौत हो गई. घटना की जानकारी सुबह यात्रियों और अन्य बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने दी. लखन हांसदा को तत्काल एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. लखन हांसदा मूल रूप से झींकपानी, चाइबासा के निवासी थे. वे टाटा से उड़ीसा के बीच चलने वाली कारवां बस के चालक थे. बताया जा रहा है कि…
