Author: फतेह लाइव • एडिटर
रेल सुरक्षा बल रांची, सीआईबी रांची तथा फ्लाइंग टीम रांची द्वारा “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत सराहनीय कार्य फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची रेल मंडल के वरीय कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार गत चार सितम्बर को रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर एक व्यक्ति को जेब काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. तलाशी में उसके पास से 350 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम फै़सल अंसारी, पिता मोख़्तार अंसारी, निवासी मजार गली, कर्बला चौक, थाना लोअर बाजार, रांची बताया और अपराध स्वीकार किया। इसी बीच यात्री सुरेश महतो, उम्र 64 वर्ष, निवासी जलीम, जिला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के हाथों सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से सबों को अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन यापन की शुभकामनाएं दी.कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. ये सेवानिवृत्त कर्मचारी हुए सम्मानित दर्शन सिंह, टीएमएल ड्राइव लाइन। धनेश्वर साहु , कैब एंड कॉल फैक्ट्री। जयदीप…
कहा – जीएसटी में छूट मोदी सरकार का जुमला फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कमार पांडे ने जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव को चुनावी लाभ का फंडा बताया। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार एवं बंगाल चुनाव को देखते हुए जीएसटी की दरों में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि 8 वर्ष तक जनता महंगाई की मार झेलती रही। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई कम नहीं की। उन्होंने बताया कि अब रोजमर्रा की ज़रूरत की चीज़ों जैसे हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, ब्रश, शेविंग…
सरायकेला और चाईबासा में चल रही छापामारी, व्यवसाई की तीन दिनों से कर रहे थे रेकी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास गुरुवार को दिनदहाड़े हुए 30 लाख रुपये की लूटकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कारोबारी साकेत अगीवाल से लूट के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के करीब 15 जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज से पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद इनोवा कार और स्कूटी सवार अपराधी आदित्यपुर की ओर भागे। इसके बाद पुलिस टीम ने सरायकेला और चाईबासा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भादो एकादशी कर्मा पूजा के अवसर पर आदिवासी उरांव समाज समिति, सीतारामडेरा द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद सह मिलन समारोह में सम्मिलित होकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं। अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आदिवासी समाज सदैव राष्ट्र की धड़कन रहा है और जब भी देश को आवश्यकता पड़ी, इस समाज ने राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा हेतु बलिदान दिया है। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को नमन करते हुए उन्होंने आज खेल कूद कार्यक्रम में शामिल उरांव समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। उन्होंने कहा कि वे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत (TMH) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बताया कि मृत युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. आसपास के थानों को इसकी सूचना भेज दी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की जुगसलाई पुलिस ने खरकई नदी ब्रिज के पास दो लड़कों को पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार एक युवक का आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने इस संबंध में बताया कि दोनों युवक हथियार के जुगसलाई थाना अंतर्गत खरकई नदी ब्रिज के पास घूम रहे थे. इनकी योजना किसी घटना को अंजाम देने की थी. इसकी सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. इस आलोक में जुगसलाई थाना पुलिस के नेतृत्व में छापेमारी की गयी और युवकों को धर…
दरबार साहिब के महान कीर्तनी जत्थे और कथा वाचक करेंगे संगत को निहाल : सन्नी सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के दसवें गुरु दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव को समर्पित और नए साल के स्वागत में खालसा सेवा दल द्वारा दो-दिवसीय अलौकिक कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन 30 व 31 दिसंबर 2025 को साकची गुरुद्वारा मैदान में होगा जिसमें संगत को श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे और कथा वाचक निहाल करेंगे. गुरुवार को साकची गुरुद्वारा के लंगर हॉल में खालसा सेवा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई. इसमें पंजाब में आई बाढ़ एवं वहां के प्रभावित मदद करने के लिए संगत से अपील की गई, जिससे जमशेदपुर के सिखों का नाम भी समाजसेवा के क्षेत्र में उभर सके. इसमें सभी ने एक मत होकर कहा कि हम लोग वहां जाकर तन मन धन से सेवा करेंगे. उसके बाद साकची गुरुद्वारा को लेकर निशान सिंह को आड़े हाथों लिया गया. बताया गया कि बार-बार गलत तरीके से वह बयानबाजी करके साकची की संगत को गुमराह कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह में पूरे जिले में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस मौके पर जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में झंडे, बैनर एवं तिरंगे लेकर शामिल हुए। वंही धार्मिक नारों के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी ने गिरिडीह शहर की सड़कों पर एकता और अमन का संदेश दिया। इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहे। उन्होंने जुलूस में शामिल होकर लोगों को ईद…
