Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर स्टेशन पार्सल में इन दिनों कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है. रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लगा के अवैध वसूली कराई जा रही है. बीते दिनों फूल विक्रेताओं की खबर प्रकाशित हुई थी. उससे भी किसी जिम्मेदार ने सबक नहीं लिया और चार दिन बाद मन बड़ू पार्सल पार्किंग के लोग ओवरब्रिज में यह हरकत करते दिखाई दिए. इससे लोगों को आवाजही में काफी परेशानी से जूझना पड़ा. खैर पार्सल पार्किंग में सब्जी वाले गरीब आदिवासी वसूली का शिकार हो रहे हैं और भी बहुत से अवैध कार्य हैं, जिसका खुलासा आने वाले समय में किया…
शौण्डिक (सूढ़ी) समाज के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटेनगंज विधायक आलोक चौरसिया एवं भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानू प्रताप साही फतेह लाइव, रिपोर्टर. शौण्डिक (सूढ़ी) समाज का अभिनंदन समारोह नंदलाल साहू के नेतृत्व में बुधवार को कमरगोड़ा होटल पीहू में आयोजित की गई। इस अवसर पर बतौर अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटेनगंज विधायक आलोक चौरसिया एवं भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप साही उपस्थित हुए। समाज के लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला – खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत फाड़ेंगा गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. अवैध संबंध के चलते पत्नी के साथ मारपीट कर रहे हिकिम महतो ने बीच-बचाव करने आए अपने दोनों बेटों पर भुजाली से जानलेवा हमला कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, हिकिम महतो का अपनी पत्नी के अलावा किसी दूसरी महिला से संबंध था, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद होता था. मंगलवार को विवाद बढ़ जाने पर जब हिकिम महतो अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे थे. तभी उनके बेटे राहुल महतो (22 वर्ष) और रोहित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की घटना आई है, जहाँ न्यू बारीडीह इलाके में मंगलवार देर रात एक कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है देखते ही देखते घर के बाहर ख़डी कार धू-धूकर जलने लगी. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एनसीपी पार्टी द्वारा आगामी झारखंड में होने वाले निकाय चुनाव के तैयारी को लेकर संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में मानगो नगर निगम क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से तन्मय सरकार को मानगो नगर निगम क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह तीन राज्यों के प्रभारी डॉ पवन पांडेय कि उपस्थित में उन्हें मनोनयन पत्र निर्गत किया गया। इस अवसर पर डॉ पवन पांडेय ने कहा कि वर्षों से लंबित मानगो नगर निगम क्षेत्र का चुनाव होने कि प्रक्रिया शुरू होने वाली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में इन दिनों दिवाली, छठ जैसे महापर्व गुजर रहे हैं. पुलिस प्रशासन जूझ रही है कि सब सही से पार हो जाये. जिला पुलिस को भी जय हिंद है. लेकिन एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. यह देखने से जाने पहचाने लोग लगते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि फतेह लाइव नहीं करता है. वैसे ग्रामीण इलाके में चर्चा है कि यह वीडियो में एक बहुत ही अच्छे से फर्जी पत्रकार दिख रहे हैं, जिनके हाथ में गिलास और सामने चौंकी में ताश के पत्ते है. सामने खेलने वाले जुआड़ी फर्जी पत्रकार को कुछ अच्छी बात…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय अर्पण परिवार ने बागबेड़ा स्थित राजकीय जय हिंद बालिका मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच दिवाली की खुशियां बांटी। इस अवसर पर बच्चों को पटाखे वितरित किए गए। जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान और उत्साह की लहर दौड़ गई। अर्पण परिवार का यह प्रयास तीसरे दिन भी जारी रहा, जिसमें बच्चों के साथ मिलकर दिवाली का आनंद साझा किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य न केवल त्योहार की खुशियां बांटना है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना भी है। अर्पण परिवार के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पोटका में पिछले 5 सालों से सार्वजनिक बजरंगबली अखाड़ा हल्दीपोखर में हनुमान झांकी में हनुमान का रोल करने वाले राजू गोप का आकस्मिक निधन हो गया. 28 वर्षीय राजू गोप बहुत कम समय में हनुमान झांकी में बजरंगबली का रोल कर लोगों का प्रिया हो चुके थे. अपने मृदु भाषी एवं चंचल स्वभाव के कारण लोगों का काफी प्रिय थे. वहीं अचानक उनका दोनों किडनी खराब हो जाने के कारण टीएमएच में डायलिसिस के दौरान उनकी मौत हो गई. राजू के निधन से हल्दीपोखर सहित आसपास के गांव में शोक की लहर दौड़ गई.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा इमली पेड़ के पास मंगलवार तड़के जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना में भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी दीपक कुमार धीबर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तड़के करीब चार बजे कुछ युवक इमली पेड़ के पास जुआ खेल रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिससे दीपक के सीने में गोली लग गई. गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी…
व्यवसाय केवल नीतियों से नहीं, बल्कि लोगों के जुनून और तकनीक के सही उपयोग से आगे बढ़ते हैं : जैकब फतेह लाइव, रिपोर्टर. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर और दुबई की एस्टर डीएम हेल्थकेयर के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ. इस एमओयू पर एक्सएलआरआइ की ओर से संस्थान के डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एस.जे. जबकि एस्टर डीएम हेल्थकेयर की ओर से ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर जैकब ने हस्ताक्षर किए. इस मौके पर प्रो. सुनील सरंगी, प्रो. गिरिधर रामचंद्रन, रजनी रंजन और आशीष पाल उपस्थित थे. इस अवसर पर एक लीडरशिप टॉक का भी आयोजन किया…
