Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान के किरीबुरु गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जागीर सिंह अपनी टीम के साथ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने किरीबुरु क्षेत्र के सिखों से संबंधी कुछ समस्याओं को रखा एवं अपने गुरुद्वारा में आने का निमंत्रण दिया. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह जस्सू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल द्वारा उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा हाईवे ढाबा के पीछे फदलुगोडा चांडिल थाना क्षेत्र में जलजमाव वाले पानी में एक अज्ञात युवक की लाश तैरती हुई मिली है. यह घटना मंगलवार सुबह के समय सामने आई. जब स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखा. इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी. लोगों का कहना है कि जलजमाव की स्थिति के कारण ये संभावना बेहद कम है कि शव बहकर आया हो. इस कारण से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने *बाल कल्याण विद्या मंदिर* में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति महिपाल द्वारा निर्धारित “मेरी किताब” परियोजना का सफल क्रियान्वयन किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच 50 “मेरी किताब” कॉपियों का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य और पढ़ाई से संबंधित उपयोगी जानकारियाँ भी प्रदान की गईं। इस अवसर पर जिला 325 की जिला सचिव निभा मिश्रा, अध्यक्ष सनोवर हसन, उपाध्यक्ष उर्वशी वर्मा, अरुणा सिंह तथा अनूप सोहनवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विद्यालय की अन्य सदस्यगणों की भी सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बनाया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के घाटशिला से फतेह लाइव के साथ जुड़े एक शख्श ने “फतेह लाइव” से बाहर होने के बाद भी कुछ न्यूज चोरी छिपे लगाई है. लेकिन उसका ‘फतेह लाइव’ से कुछ लेना देना नहीं है. फतेह लाइव प्रबंधन ने उसकी चोरी को पकड़ा है. चार महीना पहले निकाले गए घाटशिला और सोनारी में रहने वाले गोराई ने कई नए पोर्टल से हाथ मिलाने की कोशिश की, उसे नाकामी हाथ लगी है. वहां भी जब उसकी दाल नहीं गली तो उसने “फतेह लाइव” की साइट से कई खबरें छोड़ी. पकड़े जाने पर उसने लिखित तौर पर माफी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. वैसाखी 2025 में सर्वसम्मति से चुने गए जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा के नए प्रधान जरनैल सिंह को सीजीपीसी द्वारा कड़ा रुख अपनाने के बाद पूर्व प्रधान जगजीत सिंह जग्गा की अनुपस्थिति में सीजीपीसी के मुख्य सलाहकार एवं टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर के माध्यम से गुरुद्वारा कमेटी के कार्यालय, गुरु घर की गोलक एवं अलमारी की चाबियां सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह को सौंप दी गई. उसके बाद दिन के 11 बजे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने जेम्को गुरुद्वारा में पहुंचकर नए प्रधान जरनैल सिंह, चेयरमैन जागीर सिंह,जरनेल सिंह नागोके…
डॉक्टर इंद्रजीत मुखर्जी (ऑर्थो) एवं डॉक्टर प्रवीण मुखर्जी (ENT) हर रविवार को दोपहर 11 से 12 बजे तक देंगे अपनी सेवा – शैलेन्द्र सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिखों के लिए खुशखबरी है. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में समाज के लिए संचालित हो रहे श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र नि:शुल्क ओपीडी में 13 जुलाई रविवार को वरिष्ठ डॉक्टर इंद्रजीत सिंह मुखर्जी (ऑर्थो हड्डी) एवं डॉक्टर प्रवीण मुखर्जी (जनरल फिजिशियन एवं विशेषज्ञ ENT) ने दिन के 11 बजे से 1 घंटे के लिए अपनी समय देना प्रारंभ कर दिया. चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि हर रविवार को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इस साल बारिश ने आम जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया. इसी बीच बुधवार रात से लेकर गुरुवार देर रात तक बिजली गुल होने से झारखण्ड की जनता को परेशान कर दिया. खासमहल और गोलपहाड़ी के कई क्षेत्र के लोग सुबह से रात तक बिजली गुल रहने से परेशान रहे. बिजली कर्मचारी इसे दुरुस्त करने में नाकाम रहे. हालात यह हो गए कि पानी, खानपान के लिए लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली गुल होने को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों की गुरुवार की छुट्टी भी बेकार हो गई. शुक्रवार…
इन ऑन ने ली है सबसे अधिक बोली लगाकर पार्किंग, रेलवे की अधिक आय आम यात्रियों पर पड़ सकती है भारी, फतेह लाइव ने ड्रापिंग चेक किया फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के नंबर वन स्टेशन टाटानगर की रेलवे पार्किंग फिर उन दिनों की सुर्खियों में आ सकती है, जब यहां गोलीबारी हुई थी और एक टेम्पो चालक (जितेंद्र) की गोली लगने से मौत हो गई थी. वह डर आम यात्रियों के जहन में अभी भी घर बनाये हुए हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन के उन अधिकारियों के लिए यह छोटी सी बात होगी, जो आज यहां उच्च पदों…
इंद्रजीत, गुरमीत और बलबीर की माता जी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब, कई राज्यों से जुटे खास फतेह लाइव, रिपोर्टर. तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते एवं इंटरनेशनल खिलाड़ी सरदार बलबीर सिंह की 88 वर्षीय मां बीबी प्रकाश कौर को श्रद्धांजलि अर्पित करने झारखंड बिहार उड़ीसा पश्चिम बंगाल से आम एवं खास लोग पहुंचे. टेल्को गुरुद्वारा में हुई अंतिम अरदास में शामिल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मुझे पिछले कई सालों…
टाटा स्टील कर्मचारी के घर चोरों ने किया हाथ साफ, अल्टो कार भी ले उड़े बदमाश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 1 बी में शनिवार रात एक परिवार पर दोहरी मार पड़ी. टाटा स्टील के कर्मचारी अरुप कुमार विश्वास को रात साढ़े नौ बजे अचानक हार्ट अटैक आया. उनकी पत्नी उन्हें आनन-फानन में टेंपो से टाटा मोटर्स अस्पताल ले गईं. हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तुरंत टीएमएच रेफर कर दिया. इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने घर को निशाना बना लिया. घर में उस वक्त केवल उनकी 12 वर्षीय बेटी थी, जो गहरी नींद…
