Author: फतेह लाइव • एडिटर
विकास कार्यों के लिए निशान सिंह की हुई प्रशंसा, माथा टेकने साकची गुरुद्वारा पहुंचे बिहार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लक्खा फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिहार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार सूरज सिंह नलवा ने जमशेदपुर में पंजाबी यूनिवर्सिटी की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाने की सलाह दी है. रविवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में आयोजित एक विशेष बैठक में उन्होंने पांच सदस्यीय समिति के गठन की बात कही, जो इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने की दिशा में कार्य शुरू करेगी. रविवार को संवाददाता को सूरज सिंह नलवा ने जोर देकर कहा, “हमें लड़ाई-चढ़ाई…
2025 से 2028 तक का होगा कार्यकाल, कहा – पूर्व की तरह सभी को साथ लेकर चलूंगी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलपहाड़ी गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान पद के लिए रविवार को सर्वसम्मति से परमजीत कौर को दोबारा प्रधान चुन लिया गया. उनका कार्यकाल 2025 से 2028 तक का होगा. प्रधान चुने जाने के बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में जैसे सभी के सहयोग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया. वैसे ही सभी को साथ लेकर गुरु घर की सेवा जारी रखूंगी. बता दें कि परमजीत कौर सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. संस्था कौमी सिख मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने अकाली दल अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पांच सिंह साहिबान द्वारा की गई कार्रवाई को पंथिक मर्यादा के खिलाफ बताया है। अधिवक्ता के अनुसार उनका यह फैसला सिखों के शीर्ष तख्त ( धार्मिक पीठ) के अधिकार का हनन एवं चुनौती है जिसे कोई भी सच्चा सिख स्वीकार नहीं करेगा। कुलबिंदर सिंह ने तख्त प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह से आग्रह किया है कि वह श्री अकाल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह बस स्टैंड के पास सिक्सर यात्री बस में छापेमारी कर पुलिस ने दो लोगों को एक लाख लाटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक मुखिया तियु चाईबासा और दूसरा फोरस चंद्र पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का निवासी है. दोनों ने पुलिस को बताया कि वे लोग पश्चिम बंगाल से लाटरी टिकट झारखंड ला रहे थे. बंगाल से टिकट खरीदने के बाद धनबाद पहुंचे. वहां से जमशेदपुर आने वाली सिक्सर नामक बस के यात्री में जमशेदपुर आए. मानगो बस स्टैंड पर बस से उतरने के दौरान पुलिस ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के कदमा बाजार मे ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर आए युवकों ने लाखों रुपए के सोने की अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया और रफू चक्कर हो गए.पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. एक युवक अंगूठी दिखाने के नाम पर दुकान मालिक को फंसाया रहा है. दूसरे युवक ने समय रहते सोने की अंगूठी पर अपना हाथ साफ किया, हालांकि जब दुकान मालिक सामान की गिनती कर रहा था. तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. ज्वेलरी दुकान मालिक ने इसकी शिकायत करना थाने में तुरंत दी. पुलिस मामले की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सीजीपीसी के पूर्व संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय गुरदयाल सिंह भाटिया की दूसरी पुण्यतिथि गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड में शनिवार को मनाई गई, जिसमें सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर समाज के लिए समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ,गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड कमेटी एवं गुरुद्वारा स्टेशन रोड कमेटी ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय गुरदयाल सिंह के सुपुत्र सीजीपीसी बिल्डिंग कमेटी के प्रमुख सरदार सुरेंद्र पाल सिंह टीटू एवं उनकी धर्मपत्नी मनजीत कौर रानो को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले चाईबासा बस स्टैंड में कानून व्यवस्था की धज्जियाँ रात होते ही उड़ाई जाती है. शुक्रवार रात को यहां खुलेआम कुछ व्यक्ति शराब पी रहे थे. इससे आम यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा. आसपास आरपीएसएफ की ड्यूटी, रेल एसपी का कार्यालय, आरपीएफ पोस्ट में लगे सीसीटीवी उन तथाकथित लोगों की पोल खोल सकते हैं. ये लोग शास्त्रगार की सुरक्षा पर भी सवाल बन गए हैं. बताया जाता है कि एक सफेदपोश हब्बा डब्बा संचालक अपने लाइजनर तथाकथित आकाओं की आवभगत कर रहा था. इसमें करोड़ का नामी तथाकथित…
सीजीपीसी ने दी मान्यता, बधाइयों का लगा तांता फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में अब नए प्रधान सतबीर सिंह सत्ते होंगे. वहां चल रही चुनावी प्रक्रिया में सतबीर सिंह सत्ते जो अन्य उम्मीदवारों के नाम वापस ले लेने के कारण अकेले उम्मीदवार बच गए थे. उन्हें प्रधान घोषित कर दिया गया है. इधर जानकारी पाकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टीम टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा पहुंची. नए प्रधान को चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया और मान्यता प्रदान की.इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. उनका कार्यकाल 3 जुलाई 2025 से आगामी 3…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात बदमाशों ने किरण कौर के घर पर हवाई फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इधर, किरण ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. किरण ने बताया कि सुबह बस्ती के ही लंगर नामक युवक और उनके भाई के बीच झगड़ा हुआ था. इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी. इसी को लेकर आज उनके घर पर लंगर ने फायरिंग की. एक सीसीटीवी फुटेज में वह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में देर रात जिला के एसएसपी पीयुष पांडेय ने बुधवार रात 15 पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों का तबादला और पदस्थापन कर दिया है. इसके तहत जुगसलाई में सेना के जवान की पिटाई को लेकर चर्चा में रहे सचिन कुमार दास को एमजीएम थाना प्रभारी, अविनाश कुमार को परसुडीह थाना प्रभारी, बैजनाथ कुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक से हटाकर जुगसलाई थाना प्रभारी, परसुडीह थाना प्रभारी मोहम्मद फैज अहमद को सीसीआर का इंस्पेक्टर, मधुसूदन डे को घाटशिला थाना प्रभारी से हटाकर जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी, सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी को सिदगोड़ा से हटाकर पटमदा अंचल निरीक्षक,…
