Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पटना सिटी में तख्त साहेब प्रबंधक कमेटी की बैठक अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही की अध्यक्षता व महासचिव इंद्रजीत सिंह के संचालन में रविवार को प्रबंधक कमेटी की बैठक हुई. बैठक में दस सितंबर तक मतदाता सूची को फाइनल कर पटना उच्च न्यायालय और प्राधिकार को सौंपने का निर्णय लिया. बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह और सचिव हरवंश सिंह, सदस्यों में महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, राजा सिंह, हरपाल सिंह जाैहल, उपस्थित थे. जबकि सदस्य डॉ गुरमीत सिंह और गोविंद सिंह लौंगावाल बैठक…
छात्राएं बोलीं – शैक्षणिक भ्रमण में हमारे लिए सबकुछ नया था, एयरपोर्ट देखना, फ्लाइट चढ़ना, दूसरे राज्य जाना, विज्ञान, तकनीक, कला, संस्कृति के ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू होना, काफी कुछ अलग देखने और सीखने को मिला छात्राओं ने मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त को यह अवसर प्रदान करने के लिए जताया आभार फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्यमंत्री, झारखंड की प्रेरणा से इसरो के शैक्षणिक पर गईं पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं के दल ने आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। उपायुक्त आवास में छात्राओं के लिए आयोजित सहभोज कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने तीन दिवसीय शैक्षणिक के…
फतेह लाइव, डेस्क. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हो गया. और इस विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग मलबे में दब कर घायल होने की खबर है. मरने वाले में कंपनी के मालिक व उनकी पत्नी भी शामिल है. मरने वाले की संख्या में बढोतरी हो सकती है. मामला लखनऊ के गुडंबा इलाके के बेहटा गांव का बताया जा रहा है. जहां दीपावली के लिए पठाखे तैयार किये जा रहे थे. इसी बीच रविवार को दोपहर के 12 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई. घटना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में ए.एस. क्रिएशन की ओर से आयोजित जमशेदपुर काला कॉचर अवॉर्ड 2025 के लिए रविवार को बिष्टुपुर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में ऑडिशन आयोजित किया गया। इस दौरान शहर और आसपास के इलाकों से आए प्रतिभागियों ने मॉडलिंग (जूनियर, सीनियर एवं मिसेज), डांस और सिंगिंग की अलग-अलग कैटेगरी में अपना हुनर दिखाया। पूरे ऑडिशन स्थल पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के आयोजक अरब सागर ने बताया कि यह अवॉर्ड शो पिछले आठ वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है और इस बार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गुरुद्वारा साहिब सोनारी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पहला प्रकाश उत्सव रविवार को बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विशेष धार्मिक आयोजन के तहत सुबह 10.30 बजे से स्त्री सत्संग सभा की माताओं और बहनों ने कीर्तन किया. इसके उपरांत हेड ग्रंथी रामप्रीत सिंह ने अपने जत्थे के साथ मधुर वाणी में कीर्तन किया. दोपहर एक बजे समाप्ति हुई. अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर समूह साध संगत के बीच वितरित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यवाहक प्रधान हरजीत सिंह बिरदी, सुखविंदर सिंह, रविन्द्र सिंह रवि, महेंद्र सिंह भुईं,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट और डीबीएस कॉलेज के रोड एक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन हिंदी दिया गया. लड़कियों को दिए जाने वाले इस वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है. डीबीएमएस स्कूल और कॉलेज के छात्राओं को इस वैक्सीन का अंतिम डोज दिया गया. 133 लड़कियों को मेहरबाई टाटा हॉस्पिटल द्वारा वैक्सीन मिला. रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट के अध्यक्ष अशोक झा, डीबीएमएस की प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता, तथा मेहर बाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के एडवाइजर डाॅ सुजाता मित्रा के अथक प्रयास से यह प्रोजेक्ट सफलता पूर्वक संपन्न हो पाया. डी.बी.एम.एस. क्लब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर स्थित डी.बी.एम. एस. कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन की एनएसएस इकाई-1 द्वारा तीन दिवसीय 29, 30, 31 अगस्त को राष्ट्रीय खेल उत्सव मनाया गया. इसमें प्रतिदिन योगाभ्यास बी. एड. के छात्र-छात्राओं को कराया गया. साथ ही खेल विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार खेलो इंडिया डिवीज़न के तहत राष्ट्र खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास तथा ॐ मंत्र का उच्चारण कराया गया. साथ ही 30 अगस्त को छात्र-छात्राओं द्वारा खेलकूद कार्यक्रम कराया गया, जिसमें टेबल टेनिस, चेस और कैरम जैसे खेल आदि का आयोजन किया गया. 31 अगस्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में भाजपा बिष्टपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह ने रविवार को बूथ नंबर 151 के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनी। सन्नी सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लोकल फॉर वोकल की बात फिर से दोहराई है। उन्होंने ठीक ही कहा है कि हम लोगों को स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित वस्तुओं को तवज्जो देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं का भी जिक्र किया। मोदी जी ने कहा कि बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से काफी तबाही हुई है। हर पीड़ित का दर्द, हम सभी का दर्द है।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक बेहद क्रूर घटना सामने आई थी। टुइलाडूंगरी की एक महिला ने अपने पति आकाश कांत लाल उर्फ पांडू पर देह व्यापार के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला किया और उसके शरीर पर कई गंभीर घाव दिए गए थे। यह हमला महिला के पति ने किया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी पति आकाश कांत लाल उर्फ पांडू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आकाश कांत लाल से पूछताछ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जमशेदपुर के डोबो पुल सोनारी पहुँचने पर अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया। नेताओं को गर्मजोशी के साथ स्वागत करने में जिला सचिव अमित श्रीवास्तव का प्रमुख रूप से रहे। जिला सचिव अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जब से प्रदेश प्रभारी के राजू बने हैं. तब से संपूर्ण झारखंड में संगठन के कार्यों में तेजी आई है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महत्व कमलेश की सक्रियता पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर जिला स्तर प्रखंड स्तर मंडल स्तर पंचायत स्तर भूत स्तर पर…
