Author: फतेह लाइव • एडिटर

23 अगस्त शनिवार को मोहाली में होगा अंतिम संस्कार, सीएम ने जताया दुख, शोक की लहर फतेह लाइव, डेस्क. पंजाब के मशहूर पंजाबी कॉमेडियन और अभिनेता डॉ. जसविंदर भल्ला का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त शनिवार को मोहाली में किया जाएगा. भल्ला ने कई पंजाबी फिल्मों में अपनी कला का प्रदर्शन किया था. उनके निधन से पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार पंजाब के मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया. बता दें कि जसविंदर भल्ला कई पंजाबी फिल्मों में काम कर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  बोकारो में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम फहीम किरमानी ने पिट्स मॉर्डन स्कूल गोमिया की छात्रा आरोही रानी मौत के मामले में पीटी शिक्षक चन्दन प्रताप सिंह का जमानत ख़ारिज कर दी गई. वहीं दो लोगों को जमानत दे दी गई. मामला यह था की पिट्स मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य और एनसीसी शिक्षक के लापरवाही के कारण तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव और सामाज सेवी संतोष श्रीवास्तव की इकलौती पुत्री आरोही रानी (14) नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत रांची की ऑर्किड अस्पताल में 29 मई को ईलाज के दौरान हो गई। वहीं मृतक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में टाटा स्टील के एलडी-2 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन डिपार्टमेंट के कनफेंर्श हाल में हुआ. रक्तदान शिविर का उद्घाटन टीएमएच सर्जरी विभाग के हेड डाक्टर राहुल भारती, एल डी-2 के चीफ हितेश साह एवं जेडीसी चेयरमैन आरके झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर चीफ के द्वारा उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया. डाक्टर राहुल भारती ने रक्तदान के महत्व एवं इसकी उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंho समस्त रकदाताओं को बधाई एवं शुभकामना दी. रक्तदान शिविर में कुल 189 लोगों ने सामाजिक कल्याण के लिए रक्तदान किया.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली का प्रबंध करने वाली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के प्रति पटना हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए चार सप्ताह के भीतर वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने साफ़ कहा है कि यदि ऐसा करने में पक्ष असफल रहते हैं तो कोर्ट कठोर आदेश जारी करने से गुरेज नहीं करेगा। जस्टिस डॉ अंशुमन की एकल पीठ ने दोनों सिविल याचिका के उभय पक्षों को सुनने के बाद टिप्पणी की कि पक्षकार बेवजह इस मामले को लंबा खींच रहे हैं।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा कुर्मी टोला के रहने वाले रोहन श्रीवास्तव ने बुधवार शाम 4:00 बजे अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि रोहन श्रीवास्तव चाईबासा कॉलेज का प्रोफेसर थे. पिछले साल दिसंबर में उसकी शादी हुई थी. रोहन श्रीवास्तव के घर में उसके मां, पिताजी और उसका छोटा भाई साथ में रहते थे. प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार शाम 4:00 बजे वह अपनी धर्मपत्नी को चाय बना कर लाने को कहा, जब पत्नी चाय लेकर आई तो रोहन का रूम का दरवाजा बंद था. बहुत देर तक दरवाजे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्टेशन रोड निवासी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार रात की है. मृतक का नाम नारायण कुमार मंडल (35) है. वह अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. नारायण अपने कमरे में गमछा के सहारे फांसी लगाया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक लेथ मशीन ऑपरेटर था. बुधवार शाम वह घर लौटा और खाना खाकर सोने की बात कहकर कमरे में चला गया. जब उसकी पत्नी कमरे में आयी तो वह दरवाजा नहीं खोला.काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सड़क सुरक्षा के तहत वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-टोंड हॉर्न की जांच को लेकर डीटीओ श्री धनंजय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होने बताया कि केंद्रीय मोटरयान नियमावली के प्रावधानों के अनुसार सभी मोटर वाहनों में केवल AIS-014 एवं Bureau of Indian Standard (BIS) द्वारा स्वीकृत विशिष्टता के अनुरूप हॉर्न लगाने का प्रावधान है। मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 194-F के तहत इस नियम का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-टोंड हॉर्न का प्रयोग न केवल ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाता है, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का भी उल्लंघन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  पूर्वी सिंहभूम जिला के 19 पंचायतों में 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत विशेष बैंकिंग शिविर लगाए जाएंगे । इन शिविरों का उद्देश्य पंचायत स्तर पर नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करना है। शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) में पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही Re-KYC, नामिनी अपडेट जैसी जरूरी बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा है. गिरफ्त में आये अपराधियों में बागबेड़ा गांधीनगर का बादशाह खान उर्फ राजा (30) और कीताडीह निवासी विष्णु सिंह उर्फ अंडा (25) शामिल है. इनके पास से एक देसी पिस्टल, मैगजीन सहित एक गोली जब्त की है. वहीं बादशाह खान का अपराधिक इतिहास रहा है. मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि इस घटना में कुल चार लोग थे, जिसमें दो पुलिस को देखते ही भाग…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय के बाहर गुरुवार को अचानक तब हड़कंप मच गया. जब चोरी के दो आरोपी पुलिस जीप से कूदकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों पर टाटा स्टील कंपनी परिसर से चोरी करने का आरोप है, हालांकि इसको लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों के मुताबिक, बिष्टुपुर पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया में थी. जेल भेजने से पहले दोनों को एसएसपी कार्यालय लाया गया था, जहां फिंगरप्रिंट लिया जाना था. इसी दौरान दोनों ने चालाकी दिखाते हुए हाथ में…

Read More