Author: फतेह लाइव • एडिटर
गोलमुरी में निवास करने वाले मारवाड़ी समाज के लोग राजस्थानी पद्धति के अनुरूप शंकर पार्वती की करते है पूजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में राजस्थान सार्वजानिक पूजा कमिटी, फूड प्लाजा गोलमुरी के होने वाले दुर्गा पूजा के भव्य पूजा पंडाल का भूमि पूजन विधि विधान के साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूजा कमिटी के अध्यक्ष कमल लड्डा, समाजसेवी शिव शंकर सिंह और सत्यनारायण अग्रवाल, केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह के द्वारा पंडित सोमेन मुखर्जी के देखरेख में संपन्न किया गया. पूजा कमिटी के अध्यक्ष कमल लड्डा ने बताया की 1982 से यह पूजा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एग्रिको दुर्गा पूजा समिति द्वारा आगामी दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंगलवार को एग्रिको क्लब हाउस मैदान में भव्य पंडाल और प्रतिमा निर्माण के लिए भूमि पूजन का विधिवत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। पिछले दिनों सम्पन्न हुए समिति की आमसभा में तय किया गया है कि इस वर्ष पंडाल का बजट 12 लाख 50 हजार रुपये और प्रतिमा का बजट 1 लाख 80 हजार रुपये रखा गया है। विशेष बात यह है कि पंडाल का निर्माण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के पेटरवार लीला जानकी पब्लिक स्कूल, रघुनाथपुरम पेटरवार की प्रार्थना-सभा में दिन सोमवार को झारखण्ड-सरकार के शिक्षा-मंत्री स्व रामदास सोरेन के निधन पर अश्रुपूर्ण नेत्रों से इनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञातव्य हो कि विगत 16 अगस्त 2025 को ही ये इस निस्सार संसार को त्याग कर स्वर्ग सिधार गए। झारखण्ड – सरकार तथा आम जनता को यह दूसरा बड़ा झटका लगा। इसी अगस्त माह में एक तो “दिशोम -गुरु” हमारे बीच नहीं रहे, जिनकी विछोह-वेदना से उबरे भी नहीं थे कि दूसरे में शिक्षा-मंत्री भी परलोक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में 18 अगस्त को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में तेनुघाट के वरीय अधिवक्ता महादेव राम के निधन पर शोक प्रकट किया गया. आयोजित शोक सभा में जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो सहित अधिवक्तागण शामिल थे. बताते चलें कि व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत महादेव राम वर्ष 1980 से गिरिडीह जिला से वकालत शुरू की उसके बाद 1981 से तेनुघाट में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर आबकारी विभाग ने सोमवार को बिरसानगर के दुखुडीह जंगल स्थित एक सुनसान इलाके में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. विभाग की 15 सदस्यीय टीम ने तड़के छापेमारी कर लाखों रुपये की नकली शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त की. अवर उत्पाद निरीक्षक रामदेव पासवान ने बताया कि जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, फैक्ट्री मालिक फरार हो गया. फैक्ट्री लंबे समय से जंगल के बीच गुपचुप तरीके से चल रही थी, जहां विभिन्न नामी ब्रांड की आड़ में नकली शराब तैयार की जा रही थी. छापेमारी में दो ड्रम नकली रंगीन शराब…
टाटानगर स्टेशन से राजधानी दिल्ली तक की सुरक्षा में सेंध, जिम्मेदार हो रहे मालामाल, बिना वजन के क्षमता से अधिक माल लोड कर दुर्घटना को दी जा रही दावत टाटानगर पार्सल साइडिंग से घुसाया जा रहा स्क्रैप, कहीं भी नहीं होती जांच Charanjeet Singh. टाटानगर रेलवे स्टेशन से सप्ताह में तीन दिन खुलने वाली टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस (18101) ट्रेन के कारण कभी भी टाटानगर स्टेशन में बड़ा धमाका हो सकता है. यह कहना भी गलत नहीं होगा कि अगर यहां कोई अनहोनी नहीं हुई तो दिल्ली स्टेशन में कुछ हो जाये. कारण यह है कि इस ट्रेन में अवैध रूप…
Jamshedpur : एक्सएलआरआई के रक्तदान शिविर में जुटाए गए 100 यूनिट, 300 से अधिक लोगों को मिलेगा जीवनदान
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया. संस्था के सामाजिक पहलों की समिति टीम सिग्मा-ऑइकोस ने फादर प्रभु हॉल में वार्षिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया. इस अभियान का आयोजन ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जमशेदपुर के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डीन (प्रशासन एवं वित्त) डॉ. (फादर) डोनाल्ड डी’सिल्वा, एस.जे. द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “एक्सएलआरआई में सेवा केवल एक मूल्य नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है. यह पहल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह में सिख समाज महिला सत्संग द्वारा पवित्र सावन महीने को लेकर प्रतिदिन शाम को पंजाबी मुहलला स्थित गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था. यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक दिन शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक चलता था, जिसमें सिख समाज की बीबीयों (महिलाओं) द्वारा गुरवाणी शब्द कीर्तन कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की जाती रहीं. समापन कार्यक्रम में बांटा गया गुरु का अटूट लंगर वहीं प्रतिदिन शाम को भजन कीर्तन के उपरांत बारी-बारी से श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद की सेवा की गई. पूरे एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह को रांची में सम्मानित किया गया। रविवार को गुरु नानक स्कूल, रांची द्वारा आयोजित विशेष कीर्तन दरबार में निशान सिंह टीम सहित हाजरी लगाने पहुंचे थे जहाँ आयोजन समिति डेरा उन्हें शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। रांची के गुरु नानक हाई सेकेंडरी स्कूल समिति द्वारा तीन दिवसीय विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया था जिसमे सिख क़ौम के दिग्गज कीर्तन गायक विशेष रूप से हजूरी रागी तख्त श्री सचखंड दरबार साहिब के भाई रविंदर सिंह जी के अलावा वीर रस के कीर्तनिये जोगिंदर सिंह रिआर और…
लेखक: मुकेश मित्तल. अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं पूर्व उपाध्यक्ष, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अमेरिका द्वारा भारत के निर्यात पर 50% तक का टैरिफ लगाने के फैसले ने द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में तनाव की नई लहर पैदा कर दी है। यह निर्णय मुख्य रूप से भारत के रूस से कच्चे तेल एवं रक्षा खरीद जारी रखने के विरोध में लिया गया है। भारतीय सरकार ने इसे “अनुचित, एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मानकों के विपरीत” करार देते हुए कूटनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर कड़ा जवाब तैयार करना शुरू कर दिया है। 7 अगस्त 2025 से प्रभावी…
