Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह त्रिमूर्ति चौक में जमीन विवाद में परसुडीह पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रिटायर दारोगा कन्हैया यादव और अजय यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. दोनों फरार चल रहे थे. इसी बीच पुलिस को उनका ठिकाना पता चला, और दोनों को धर दबोचा. इसी मामले में एक दिन पूर्व गुरुवार को चार आरोपियों की जमानत गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट से खारिज हुई थी. मालूम हो कि जमीन का अतिक्रमण होने और उसमें निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना पर लोकसभा चुनाव के दौरान 22 मई को…
विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय में महासचिव विनोद पांडे ने पार्टी में शामिल करवाया पार्टी की सदस्यता लेने के बाद मानिक और गीतांजलि ने विधायक के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज आजसू पार्टी के नेता बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष मानिक महतो और आजसू पार्टी महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव और बोड़ाम जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में रांची पहुंच कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में महासचिव विनोद पांडे के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। उसके बाद विधायक के…
फतेह लाइन, रिपोर्टर. झारखंड के लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन (धनबाद रेल मंडल अंतर्गत) के पास शुक्रवार की रात भीषण रेल हादसा हुआ है. इस दुर्घटना में तीन यात्रियों के मरने की पुष्टि की गई है, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18635 सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी, इस दौरान किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है. यह अफवाह आग की तरह फैली और इसे सुनने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शांति नगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी और उसके पांच वर्षीय बेटे को शुक्रवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बाप-बेटों को टीएमएच पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार रॉकी अपने 5 वर्षीय बेटे को घुमा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और रॉकी को पीठ में गोली मार दी. इसके छर्रे से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कालू बगान में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनो तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना में एक युवक को भी गोली लगी है. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है. जानकारी के अनुसार मामला जगदीप सिंह हत्याकांड से जुड़ा है. जनवरी माह में जगदीप की पीट–पीट कर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में दो पक्षों के बीच…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बारीडीह गुरुद्वारा में शुक्रवार को कुलदीप सिंह बुग्गे को प्रधान बनाते हुए माला पहनाकर खुशियां मनाई जा रही हैं. इसी बीच सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने फतेह लाइव को को बताया कि कुलदीप सिंह को जिस तरह प्रधान बनाया गया है. वह मान्य नहीं होंगे. भगवान सिंह के इस आदेश के बाद कुलदीप सिंह और उनके समर्थकों की पल भर की खुशियां भीषण गर्मी में भस्म हो गई. भगवान सिंह के अनुसार पूर्व में भी वहां एक पक्ष ने माला पहनाते हुए अवतार सिंह को प्रधान नियुक्त कर दिया था. उसके बाद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहादत दिवस को समर्पित शुक्रवार को परनीत इलेक्ट्रॉनिक्स की इकाई मिस्टर मोबाइल के संचालक सतिंदर सिंह बंटी एवं उनके परिवार की ओर से बिष्टुपुर कमानी सेंटर के समीप एलआईसी बिल्डिंग स्थित अपने दुकान के समीप छबील लगाई गई. इस दौरान राहगीरों मे चना, शर्बत व हलुआ प्रसादस्वरुप बांटा गया. इसके पूर्व गुरुद्वारा कमिटी के पदाधिकारी व समाज के कई गण्यमान्यों ने सामूहिक अरदास (प्रार्थना) कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की. पूर्वाह्न 11 बजे से वितरण शुरु हुआ, जो लगभग अपरह्न 3.30 बजे तक चला, जिसमें हजारों…
प्रधान निशान सिंह ने संगत का जताया आभार, कहा आगे की सेवा कार्यों की फेहरिस्त तैयार फतेह लाइव, रिपोर्टर. मौजूदा प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में साकची गुरद्वारा प्रबंधक कमिटी ने 12 जून को अपने कार्यकाल के उपलब्धि भरे दो वर्ष पूरा किये। इस मौके पर उत्साहित निशान सिंह ने साकची की साध संगत का धन्यवाद सहित आभार जताते हुए कहा कि आगे के सेवा कार्यों की फेहरिस्त भी तैयार है। अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की एक समीक्षा बैठक में निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने संगत से किया विकास का वादा पूरा करने की कोशिश की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने विद्यालय की छात्राओं को “फूली” सिनेमा दिखाई गई। यह संस्था सतत महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं के जागरण हेतु प्रयासरत है। ऐसे में मनोरंजन के साथ – साथ ज्ञानवर्धक फ़िल्म को दिखाकर बच्चियों को जागरूक करने का सफल प्रयास किया गया। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे भी वर्तमान की कठिनाइयों से लड़कर अपना भविष्य बना सकती हैं। फिल्म देखने के बाद एक छात्रा मुस्कान कुमारी का कहना था कि ” मैं भी 11वीं में विज्ञान पढ़ना चाहती हूं पर क्या मैं पढ़ पाऊँगी यह सोचती थी। पर अब फ़िल्म देखकर मेरा मनोबल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। गांडेय की नई विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को जगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रांची में मुलाकात की। बता दें कि उप-चुनाव में जीत के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। विधायक मंगल कालिंदी ने उन्हें जीत की ढेर सारी बधाई दी। विधायक कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कर्मठ विधायक मंगल कालिंदी से उनकी मुलाकात हुई है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई कि किस तरीके की रणनीति तैयार की जाये, तांकि विधानसभा के चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल हो सके।
