Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सर्वधर्म सद्भावना समिति के तत्वधान में कांग्रेस नेता स्वर्गीय विजय सिन्हा की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन जुगसलाई गर्ल्स स्कूल प्रांगण में किया गया। स्वास्थ्य जाँच शिविर के लिए फोर्टिस अस्पताल की टीम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने अपना सहयोग एवं सेवा दिया। जिसमे प्रमुख रूप से स्त्री विशेषज्ञ डॉ किरण सिंह, सिशुरोग विशेषज्ञ डॉ गांगुली, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कैम्प मैनेजर बिकेश सिन्हा, संजीवनी नेत्रालय आदि डॉ लोग ने अपना सेवा दिया। कूल 203 लोगों का इलाज इस कैम्प के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। गुरुद्वारा साहिब सोनारी में रविवार को संतोष कुमार एवं उनकी टीम की तरफ़ से गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सहयोग से निःशुल्क न्यूरोपैथी (neuropathy) कैम्प लगाया गया।कैंप में 55 मरीज़ों ने अपना इलाज करवाया और लाभ उठाया। प्रधान तारा सिंह गिल ने कहा की कोशिश है कि हर रविवार को निःशुल्क इसी तरह कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने संगत से सहयोग अपेक्षित किया है। कैंप को सफल बनाने में इसमें सभी कमिटी मेंबर्स का सहयोग रहा।
फतेह लाइव, रिपोर्टर। समाजसेवी विनय सिंह एंड टीम की ओर से परसुडीह मंडी में आयोजित दो दिवसीय डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अरविंद और मनोज के नाम रहा। रविवार को फाइनल मुकाबले में अरविंद और मनोज की जोड़ी ने जयदेव दास और संजय चक्रवर्ती की जोड़ी को 21-14 से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर किरण और आनंद की जोड़ी रही। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच को सफल बनाने में समीर, सुनील पांडे, निरंजन, मोहम्मद रिजवान, सुनील शर्मा समेत अन्य का योगदान रहा।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नवरात्रि की पूर्व संध्या शनिवार की शाम 7.00 बजे से सार्थक यूथ क्लब और AISMJWA द्वारा संयुक्त रूप से भजन संध्या का आयोजन आदित्यपुर के रायडीह बस्ती में किया गया. कार्यक्रम में रायडीह बस्ती समेत आस-पास के इलाके से आए लोगों ने भी भजन और भोग-प्रसाद का आनंद लिया. इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय, सरायकेला प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत, समाजसेवी नीतू शर्मा, डॉ ज्योति कुमार, डॉ रेणु शर्मा, ललित झा, डॉ किरण, राम प्रकाश शर्मा, निरंजन मिश्रा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के तत्वाधान में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर स्वास्थ्य परिवार आपदा प्रबंधन एवं 20 सूत्री के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम किया गया. जनसुनवाई कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में इचागढ़, कपाली आदि क्षेत्रों से लोग उपस्थित होकर अपनी अपनी समस्याओं को मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष रखने का काम किया. समस्याओं को सुनकर मंत्री बन्ना गुप्ता ने त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए. मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष 110 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को रखा,…
मोहम्मद कलीमुद्दीन। अनुमंडल संवाददाता, फतेह लाइव। यूसील कर्मचारियों का अक्टूबर महीने में मंहगाई भत्ता 4.3 प्रतिशत बढ़ा है। यह बीते एक साल में सबसे ज्यादा वृद्धि देखा जा रहा है। इसके पूर्व 1 से 2 प्रतिशत के बीच बढ़ोतरी होती थी। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी कर्मियों की कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। इससे यूसील कर्मियों को उनके वेतन में न्युनतम 1000 से लेकर 5000 हजार तक वृद्धि होगी। यूसील कर्मियों की महगाई भत्ते की बेताशा वृद्धि की पुष्टि यूसील के डी जी एम राकेश कुमार ने फोन पर पूछे गए एक सवाल के बाबत कही। उन्होंने कहा की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। उपकार संघ सोनारी कमल चौक द्वारा श्री श्री शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा का अयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। यह पूजा का 15वां वर्ष है। इस बार पूजा 13 ज्योति कलश के साथ प्रथम दिन माँ शैल पुत्री की पूजा पूरे विधि विधान की गई। शांति समिति के सेकेट्री सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, आदित्यपुर के समाजसेवी रणवीर सिंह, राजद के प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता के द्वारा ज्योत प्रज्वलित कार्यक्रम किया गया। मौके पर अध्यक्ष बसंत साहू, सचिव सतपाल साहू, पंडित सुरेश शर्मा, नरेश वर्मा, कन्हैया यादव, नरेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, हेमंंत साहू,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में सामाजिक सहयोग से रविवार दूसरे दिन भी बागबेड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कचरे के अंबर को हटाने का कार्य किया गया। बागबेड़ा गांधीनगर, रामनगर के पास, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 के समीप बजरंगी खेल मैदान के बगल में, सिद्धू कानू मैदान के ऊपरी भाग में अभियान चला। सुबोध झा ने कहा अभी कई स्थानों पर कचरे के अंबार बने हुए हैं। आज सफाई अभियान में बागबेड़ा के थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने भी अपना योगदान दिया और जेसीबी से जहां-जहां कचरा का उठाव करना…
Jamshedpur : अंगूठा दबाने के बाद भी तीन महीना से नहीं मिल रहा राशन, केवल आश्वासन पर भड़के कार्ड धारी
बुलाया भाजपा नेता विकास सिंह को, बोले कालाबाजारी किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं फतेह लाइव, रिपोर्टर। मानगो उलीडीह के पंडित लाईन स्थिति जय प्रकाश सरकारी राशन स्टोर से विगत तीन महीनों से लाभुकों को राशन नहीं देने की शिकायतें मिली। दर्जनों की संख्या में राशन कार्ड लेकर दुकान पहुंचे लाभुकों जब राशन नहीं दिया गया, तो उन लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिगत तीन महीना से राशन कार्डधारियों का बायोमेट्रिक सिस्टम में अंगूठा लगवाने के साथ कॉपी में एंट्री करा कर लाभुकों का हस्ताक्षर ले लिया जाता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका पूनम रेड्डी ने दुर्गा अष्टमी के स्थापना दिवस एवं शारदीय नवरात्र की बधाई देते हुए कहा कि, दुर्गा वाहिनी विश्व हिन्दू परिषद् की महिला इकाई है। शक्ति स्वरूपिणी माता दुर्गा को अपनी प्रेरणा स्रोत मानकर इसकी स्थापना 1991 ईस्वी में दुर्गा अष्टमी के दिन प्रथम संयोजिका साध्वी ऋतंभरा ने की थी और सह संयोजिका डॉ निर्मला पुरोहित को बनाया गया। उनके नेतृत्व में ही सेवा सुरक्षा और संस्कार को अपना ध्येय वाक्य मानकर देश भर की महिलाओं व युक्त को अपने समाज, धर्म, राष्ट्र के लिए समाज में व्याप्त दुराचार पापाचारय, भ्रष्टाचार…
