Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकालत की। इस अवसर पर कुणाल ने राष्ट्रपति महोदया के संज्ञान में पूर्वी सिंहभूम जिले के संदर्भ में कई मांगों से अवगत कराने के साथ ही झारखंड की कई समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। राष्ट्रपति महोदया ने आश्वस्त किया की वे सभी विषयों पर भी विचार करेंगी व जल्द ही विभागीय मंत्रियों से समाधान हेतु मंत्रणा करेंगी। • जमशेदपुर में बने एयरपोर्ट जमशेदपुर में हवाई सेवा जल्द शुरू होनी चाहिए। उड़ान के तहत छोटे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गम्हरिया के नये सीओ गिरेंद्र टूटी ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी मनोज कुमार से पद प्रभार ग्रहण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजना धरातल पर उतरना ही हमारी प्राथमिकता होगी. इस अवसर पर काफी संख्या में अंचल एवं प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.
विपक्षी खेमे ने बैठक कर उठाया मामला, कहा हमारे कार्यकाल में इस्तीफा दिया गया था ना की उन्हें हटाया गया था फतेह लाइव, रिपोर्टर। सोनारी गुरुद्वारा में पिछले दिनों ट्रस्टियों को बहाल किये जाने को लेकर विपक्षी खेमा एक बार फिर सक्रिय हुआ है. सोनारी वेस्ट रोड नंबर सात में विरोधी गुट ने जुटान कर विचार विमर्श किया और ट्रस्टियों के मामले में विरोध किया गया. प्रधान तारा सिंह के भाई और गत चुनाव में उनके प्रतिद्वन्दवी उम्मीदवार बलबीर सिंह ने कहा की प्रधान तारा सिंह ने ट्रस्ट में जिन दो लोगों को शामिल किया है. उनमें एक हरभजन सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के दौरे पर शुक्रवार को चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौड़ आये हुए थे. उन्होंने स्टेशन मेन रोड तक पैदल चलकर निरीक्षण किया. हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने उनके आने से पहले कई प्रकार की अववस्था पर पर्दा डाल दिया था. इसी बीच डीआरएम के आने की सूचना पर शहरवासियों की ज्वलंत समस्या को लेकर सिख भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने टाटानगर स्टेशन पहुंचा. एक नंबर प्लेटफॉर्म में मुख्य द्वार के सामने डीआरएम को प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर रेलवे ओवरब्रिज पर आये बड़े बड़े गड्ढों से शहरवासियों को हो रही परेशानी से अवगत कराया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कैरेज एंड वैगन विभाग के कार्य क्षेत्र टाटानगर के सीक लाइन का दौरा मेंस यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा गुरुवार को किया गया। वहां से शिकायत मिली थी कि रोजाना 8 बजे सुबह से 5 बजे शाम तक काम कराने के जगह कर्मचारियों को शाम 7 और 8 बजे तक काम कराया जाता है। यहां तक की विश्वकर्मा पूजा के दिन और 18 तथा 19 सितम्बर के दिन भी अधिक काम कराया गया है। इसी वजह से पूजा के भोग का सभी 100 के करीब कर्मचारियों बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों से जाकर मिलने के बाद सभी बातें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। आयुष्मान भारत योजना के तहत संबद्ध निजी अस्पतालों में पात्र लाभुकों का ऑपरेशन नहीं होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को युवा कांग्रेस द्वारा बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल के बाहर धरना देने के मामले को सस्ती पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कांग्रेस पर गलत दिशा में राजनीति करने का आरोप लगाया है। कहा की वास्तविकता से जनता का ध्यान भटकाने के लिए निजी अस्पतालों का विरोध गलत परंपरा की शुरुआत है। सूबे में कांग्रेस+झामुमो गठबंधन की सरकार है। कांग्रेस के ही कोटे से शहर के ही पश्चिम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का गुरुवार को रांची–हावड़ा रूट पर ट्रायल रन किया गया. इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4.35 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची. इस दौरान टाटानगर स्टेशन में लोगों में काफी उत्साह देख गया. लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते देखे गए. टाटानगर स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन के लोको पायलट बदल दिए गए. यहां सात मिनट रुकने के बाद ट्रेन हावड़ा की ओर रवाना हो गई. टाटानगर से 600 से 700 रुपए होगा किराया रेलवे द्वारा जारी शिड्यूल के मुताबिक रांची–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5.15 खुलेगी और सुबह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला की ओर से गुरुवार को आदित्यपुर स्थित महासभा के अध्यक्ष सरयू पासवान के आवास पर उनकी अध्यक्षता में भारत के पहले दलित मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनाई गई. इस अवसर परमुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी कमलेश्वरी पासवान उपस्थित थे. कमलेश्वरी पासवान ने कहा भोला बाबू सामाजिक- समरसता और ईमानदारी का मिसाल थे. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा आज का परिवेश में भी उनकी जीवनी से सीख लेने की आवश्यकता है. इस अवसर पर मुख्य रूप से डीएसपी वीरेंद्र राम, सेवानिवृत मार्केटिंग ऑफिसर आरपी राही, महेश राम, प्रेमचंद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की नई कार्य समिति की घोषणा अध्यक्ष अचिन्तम गुप्ता के द्वारा गुरुवार को की गई. वर्ष 2023 में शांतिपूर्ण एवं शोहार्दपूर्ण वातावरण में मां दुर्गापूजा महोत्सव को संपन्न करने हेतु समिति का गठन किया गया. पूरे शहर में पूजा के सफल संचालन हेतु शहर को आठ जोनों में विभक्त किया गया है. दुर्गापूजा केंद्रीय समिति पर एक नजर अध्यक्ष : अचिन्तम गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष : भूपेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष : दिवाकर सिंह, तापस मित्रा महासचिव : आशुतोष सिंह सचिव : रामबाबू सिंह कोषाध्यक्ष : सुरजीत चौधरी, नंदजी सिंह उपाध्यक्ष : अशोक सिन्हा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार के स्थित जेम्स हाउस में उस समय हंगामा मच गया. जब मकान मालिक उर्वशी सिन्हा भाड़ा लेने दुकान पहुंची. एक तरफ उर्वशी सिन्हा ने भाड़ेदार करण सिंह के द्वारा बदतमीजी का आरोप लगाया, तो दूसरी तरफ सरदार करण सिंह ने उर्वशी सिन्हा और उनके भाइयों पर पगड़ी खोलने का आरोप लगाया. जानकारी के अनुसार चौक बाजार के पास महावीर कंपलेक्स है, जिसमें 50 से ज्यादा दुकानदार वर्तमान समय में दुकानदारी कर रहे हैं. विगत कई वर्षों से महावीर कंपलेक्स के ओनर द्वारा दुकानदारों के ऊपर दुकान खाली करने का…
