Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
महादेव की बेटी और बाबा बासुकीनाथ की बहन हैं मां मनसा – विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो ज्वाहर नगर रोड नंबर 15 के बंगाली कॉलोनी में धुमधाम से मनसा मां की पूजा का आयोजन किया गया। आज मोहल्ले में आयोजित पूजा का विधिवत उद्घाटन भाजपा नेता विकास सिंह ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया। बंगाली कॉलोनी में रहने वाले सभी घरों के लोगों ने सामूहिक रूप से विगत पांच वर्षों से मां मनसा की पूजा का आयोजन कर रहे हैं। वन विभाग के बगल में स्थित बंगाली कॉलोनी में आए दिन सांप, बिच्छू, कनगोजर का प्रकोप…
Jamshedpur : गीता थिएटर के एक्टिंग क्लासेस में पधारें सिवान रंगमंच के वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र यादव
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 17 अगस्त 2024 गीता थिएटर के एक्टिंग क्लासेस में सिवान रंगमंच के वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र यादव पधारें। आपको बता दें कि राजेंद्र यादव बिहार राज्य के सिवान जिला के निवासी हैं सन् 1974 से 2012 तक सिवान रंगमंच में सक्रिय रह कर कई नाटकों में अभिनय किया। राजेन्द्र यादव का सबसे मनपसंद नाटक भिखारी ठाकुर द्वारा लिखित नाट्य विदेशिया है जिसे इन्होंने बहुत बार निर्देशित किया है । 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत बिहार के कई जिलों में शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक किया है। यह भी पढ़े…
Ranchi : पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की बेटी के निधन पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने जताया दुःख
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जमशेदपुर के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो और पूर्व सांसद सुमन महतो की बड़ी सुपत्री के निधन पर शोक प्रकट किया। यह भी पढ़े : Jamshedpur Police : एसएसपी ने की थाने की लंबित कांडों की समीक्षा उन्होंने कहा कि अंकिता बेटी का असामयिक निधन पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। दुःख की इस घड़ी में समस्त आजसू परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को शहर के सभी थाने की लंबित कांडों की समीक्षा बैठक की. बैठक में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के अलावा डीएसपी और सभी थानेदार मौजूद थे. इस बीच थाना प्रभारी और कांडों के अनुसंधानकर्ता को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया. यह भी पढ़े : Jamshedpur : को-ऑपरेटिव कॉलेज में नए कानून के लिए विद्यार्थियों को किया गया जागरूक एसएसपी कार्यालय के सभागार में हुई समीक्षा बैठक में लंबित चोरी, डकैती, लूट, गृहभेदन, वाहन चोरी से संबंधित लंबित कांडों की समीक्षा की गई. इस बीच सभी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जरूरतमंद महिलाओं के उत्थान में अग्रणी सामाजिक संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड झारखंड जमशेदपुर की अध्यक्षा एवं शहर की जानी-मानी समाज सेविका रानी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में उनकी सामाजिक संस्था की सहयोगी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक 17 अगस्त दिन शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे जमशेदपुर के सोनारी स्थित सैन्य शिविर में पहुंचकर भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के शुभ उपलक्ष में देश की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले सैनिक भाइयों की कलाई पर विधिवत्त पूजा अर्चना एवं तिलक लगाकर बारी-बारी से रक्षा सूत्र बांधा। यह भी पढ़े : Jamshedpur Firing Update : बिष्टुपुर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में शनिवार को एक अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नए कानून के बारे में जानकारी देना था। सेमिनार में दो मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता अमित कुमार सिंह एवं संगीता झा उपस्थित हुए। यह भी पढ़े : Jamshedpur Firing Update : बिष्टुपुर में मारुति सुजुकी शोरूम में हुई थी ताबड़तोड़ गोलीबारी, बाजार में दहशत यह कार्यक्रम कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य भूमिका संजीव कुमार बरेली और आनंद कुमार एवं प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार का मुख्य योगदान रहा। इनका मुख्य विषय भारत न्याय संहिता, भारत नागरिक सुरक्षा, भारत साक्ष्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर में घटित फायरिंग मामले का अपडेट सामने आया है. उसके अनुसार बेलगाम अपराधियों ने शनिवार की रात करीब 8 बजे के आसपास बिष्टुपुर स्थित मारुति सुजुकी शोरूम में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में शोरूम के कर्मी बाल- बाल बच गए हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. उधर गोली चालन की घटना के बाद शोरूम को बंद करवा दिया गया है. पूरे बाजार में दहशत का माहौल है. यह भी पढ़े : Ranchi/Delhi : कुर्मी समुदाय को पार्टी ने सम्मान दिया:…
हर वर्ग को झारखंड में प्रतिनिधित्व मिले, प्रदेश कमेटी एवं विधान सभा चुनाव में सिख एवं मुस्लिम समुदाय को मिले समुचित भागीदारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह कालरा ने कहा कि काग्रेस पार्टी ने ज़मीन से जुड़े एक सच्चे कांग्रेसी सिपाही को झारखंड की कमान सौंपी है। कालरा ने कहा कि कुर्मी समुदाय के किसी नेता को पहली बार कांग्रेस ने अध्यक्ष बनाया है, जिसके लिए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, महासचिव वेणु गोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का झारखंड की समस्त जनता आभार प्रकट करती है। यह भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा आयोजित सावन के अंतिम सोमवार, 19 अगस्त को साकची गुरुद्वारा मैदान में होने वाली भव्य भजन संध्या की तैयारियों का अमरप्रीत सिंह काले ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों संग निरीक्षण किया। यह भी पढ़े : Jamshedpur : स्व. पं नोखे मिश्र की 58वीं पुण्य तिथि पर जरुरत मंदों के बीच भोजन सामग्री पैकेट वितरित किया गया शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल शिव स्तुति का गायन करेंगे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में आज दरभंगा जिला के नवगांव निवासी स्वर्गीय पंडित नोखे मिश्र का 58 वां पुण्य तिथि पंडित नोखे मिश्रा मेमोरियल ट्रस्ट जमशेदपुर के द्वारा आयोजित किया गया. जमशेदपुर शहर की विकास के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं औधौगिक प्रगति के लिए पं नोखे मिश्रा हमेशा प्रयासरत रहे. उनके द्वारा किए गए कार्यों को यादगार के रूप में मिथिलांचल के लोग मिलकर उनकी पुण्यतिथि में टाटानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक जरुरत मंदों के बीच भोजन का पैकेट वितरित किया गया. यह भी पढ़े : Jamshedpur : कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाये जाने पर पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव…
