Jamshedpur : समाजसेवी रानी गुप्ता के नेतृत्व में सैनिकों की कलाई में बांधी राखी, मिला उपहार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जरूरतमंद महिलाओं के उत्थान में अग्रणी सामाजिक संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड झारखंड जमशेदपुर की अध्यक्षा एवं शहर की जानी-मानी समाज सेविका रानी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में उनकी सामाजिक संस्था की सहयोगी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक 17 अगस्त दिन शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे जमशेदपुर के सोनारी स्थित सैन्य शिविर में पहुंचकर भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के शुभ उपलक्ष में देश की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले सैनिक भाइयों की कलाई पर विधिवत्त पूजा अर्चना एवं तिलक लगाकर बारी-बारी से रक्षा सूत्र बांधा।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Firing Update : बिष्टुपुर में मारुति सुजुकी शोरूम में हुई थी ताबड़तोड़ गोलीबारी, बाजार में दहशत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर उपस्थित सैन्य शिविर के शीर्ष अधिकारियों एवं जवानों ने भी उत्साह पूर्वक इस त्यौहार को मनाने में बढ़ चढ़कर भाग लिया और उपस्थित बहनों का स्वागत करते हुए रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार को विधिवत मनाया। इसके उपरांत मौके पर पहुंची बहनों को उपहार देकर सम्मानित किया। राजकुमारी, स्वता, सबिता, लक्ष्मी, ममत,अन्य महिलायें उपस्थित रही.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें