Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बीएसएफ और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। चुनावी माहौल को सुरक्षित और भयमुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने रविवार को शहर में पैदल मार्च का आयोजन किया। यह मार्च मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर से शुरू होकर चेपापुल होते हुए ओल्ड पुरुलिया रोड में समाप्त हुआ। वहीं, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रिगल गोलचक्कर से वोल्टास हाउस तक भी एक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद, मानगो थाना प्रभारी निरंजन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा की ओर से विधानसभा उम्मीदवारों की टिकट की घोषणा के बाद से ही भगदड़ मच गई है। पहले मेनका सरदार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब खबर आ रही है कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को जामा से झामुमो अपना उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों की माने तो भाजपा के कद्दावर नेता लुईस मरांडी का मोह भंग हो गया है। भाजपा ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह पर दुमका से सुनील सोरेन को दिया गया है। इससे वह नाराज चल रही है।सूत्रों ने बताया कि जल्द ही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो पारडीह रोड स्थित संत कुटिया गुरूद्वारा साहिब में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के खजनाची सरदार मलविंदर सिंह एवं परिवार की तरफ से गुरु राम दास जी महाराज जी का प्रकाश पर्व मनाया गया. सर्वप्रथम 18 अक्टूबर को रखे अखंड पाठ की समाप्ति हुई. उसके उपरांत जमशेदपुर के कीर्तनीये भाई गुरदीप सिंह निक्कू ने अपने कीर्तन से संगत को निहाल किया. उपरांत अरदास हुई और संगत के बीच अटूट लंगर बरताया गया. कीर्तन दरबार में मुख्य रूप से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने भी माथा टेक गुरु घर का आशिर्वाद लिया. उनके साथ युवा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख समुदाय के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश उत्सव रविवार को गम्हरिया गुरुद्वारा में संगत के सहयोग से गुरुद्वारा कमेटी ने श्रद्धाभाव व उत्साह के साथ मनाया. इस मौके पर क्षेत्र की संगत अपने गुरु के आगे नतमस्तक हुई. कार्यक्रम के दौरान गुरवाणी कीर्तन गायन हुए. कथावाचक भाई अमृतपाल सिंह ने गुरवाणी के उपदेश बताते हुए संगत को गुरु घर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. अंत में अरदास हुई और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में इंद्रजीत सिंह, चंचल सिंह, पतवंत सिंह,…
फतेह लाइव, डेस्क. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं. वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट मिला है. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोलाबा से और नितेश…
पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव समेत कई नेताओं ने जीत का दिया आशीर्वाद, उत्साहित दिखे कार्यकर्ता फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही है। भाजपा ने जमशेदपुर पुर्वी, पोटका समेत झारखंड के 66 विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। इधर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी विधानसभा सीट से आधिकारिक घोषणा के दूसरे दिन ही पूर्णिमा दास ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी चुनावी तैयारियों का शुभारंभ कर दिया है। रविवार को, भाजपा प्रत्याशी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा को लेकर 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के स्वागत और विरोध का दौर शुरू हो चुका है. बरसों से टिकट की आस लगाए बैठे वैसे उम्मीदवार जिन्हें टिकट नहीं दिया गया अब वे खुलकर पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अख्तियार कर चुके हैं. इस फेहरिस्त में अब भाजपा के कद्दावर नेता और दो बार सरायकेला विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी गणेश महाली भी शामिल हो गए हैं. तीन दिन पूर्व उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर जिला अध्यक्ष के साथ…
मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, सेल्फी, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ एवं गुब्बारे उड़ाकर मतदान का दिया संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर. कमिश्नर, कोल्हान हरि कुमार केशरी, डीआईजी, कोल्हान चौथे मनोज रतन एवं डीआईजी सीआरपीएफ पुरन सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत की। समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग द्वारा कई तरह की गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान 13 नवंबर 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता वोट डालने बूथों में जाएं, लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए प्रेरित किया गया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत किताडीह ग्वाला पट्टी में रहने वाले रोहित सिंह उर्फ छोटू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी बाबू बंगाली को गिरफ्तार कर लिया है। बाबू बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी का निवासी है और उसे बागबेड़ा के बडौदा घाट से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने चार अन्य आरोपियों—राजू हिस्सा, नीतीश राय, मनीष अग्रवाल और रौशन गुप्ता—को भी हथियार के साथ पकड़ा है, जो सभी आदित्यपुर के निवासी हैं। जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 13-14 अक्टूबर की रात रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई…
बीजेपी ने दिया कार्यकर्ताओं को धोखा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने शनिवार को बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि विश्व की सबसे पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बीजेपी में परिवारवाद पार्टी पर भारी है. दूसरों पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाले बताए की रघुवर की बहू पूर्णिमा दास साहू, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और चंपाई के पूत्र बाबूलाल सोरेन को टिकट देना परिवारवाद के दायरे में आता है या नहीं. बीजेपी में महिला सशक्तिकरण का नायाब उदाहरण है पार्टी के किसी…
