Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में हुई वैन चालक की हत्या का खुलासा, कैरेज कॉलोनी का बाबू बंगाली समेत 5 गिरफ्तार, अवैध सम्बन्ध को लेकर हुई थी घटना 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत किताडीह ग्वाला पट्टी में रहने वाले रोहित सिंह उर्फ छोटू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी बाबू बंगाली को गिरफ्तार कर लिया है। बाबू बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी का निवासी है और उसे बागबेड़ा के बडौदा घाट से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने चार अन्य आरोपियों—राजू हिस्सा, नीतीश राय, मनीष अग्रवाल और रौशन गुप्ता—को भी हथियार के साथ पकड़ा है, जो सभी आदित्यपुर के निवासी हैं।

जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 13-14 अक्टूबर की रात रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कुंदन सिंह और मनीष उर्फ रायडर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छिपे हुए थे आरोपी बड़ौदा घाट के पास

एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि बाबू बडौदा घाट के पास छिपा हुआ है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीश के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और छापेमारी की गई, जिसमें बाबू समेत चार अन्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से दो देसी पिस्टल, 9 जिंदा गोलियां, 3 मैगजीन, घटना में प्रयुक्त बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। घटना में शामिल कुंदन ने कुछ दिन पहले कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि मनीष अभी फरार है।

अवैध संबंध के कारण हत्या

जांच में पता चला कि कुंदन और बाबू रिश्ते में जीजा-साला हैं। बाबू ने कुंदन की बहन से शादी की थी। मृतक रोहित का कुंदन की बहन के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर कुंदन ने उसे कई बार चेतावनी दी थी। जब रोहित ने उसकी चेतावनी को नजरअंदाज किया, तो कुंदन, बाबू और मनीष रायडर ने रोहित की हत्या की साजिश रची। 13-14 अक्टूबर की रात तीनों रोहित के घर पहुंचे और गोली मारकर भाग गए। अन्य गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

एसएसपी ने इस छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें