फतेह लाइव, रिपोर्टर।
ईस्ट कोस्ट रेलवे (पूर्व तटीय रेलवे) के रायगढ़ा मंडल में एमवीजी (MVG) और सीटीएस (CTS) स्टेशनों के बीच भूस्खलन होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे की ओर से 19 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, इस घटना के कारण चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि छह ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। यह व्यवस्था 21 से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में लागू रहेगी।
चार ट्रेनें रद्द
1. 18515 विशाखापत्तनम–किरंदुल एक्सप्रेस: 21 से 28 अक्टूबर तक रद्द।
2. 18516 किरंदुल–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस: 21 से 28 अक्टूबर तक रद्द।
3. 18107 राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस: 21 से 28 अक्टूबर तक रद्द।
4. 18108 जगदलपुर–राउरकेला एक्सप्रेस: 22 से 29 अक्टूबर तक रद्द।
छह ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित
1. 18005 हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस: 21 से 28 अक्टूबर तक कोरापुट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
2. 18006 जगदलपुर–हावड़ा एक्सप्रेस: 23 से 30 अक्टूबर तक जगदलपुर के बजाय कोरापुट से खुलेगी।
3. 18447 भुवनेश्वर–जगदलपुर एक्सप्रेस: 21 से 28 अक्टूबर तक कोरापुट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
4. 18448 जगदलपुर–भुवनेश्वर एक्सप्रेस: 22 से 29 अक्टूबर तक जगदलपुर के बजाय कोरापुट से खुलेगी।
5. 58501 विशाखापत्तनम–किरंदुल पैसेंजर: 21 से 28 अक्टूबर तक कोरापुट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
6. 58502 किरंदुल–विशाखापत्तनम पैसेंजर: 21 से 28 अक्टूबर तक रेलवे नोटिस के अनुसार कोरापुट से खुलेगी।
यात्रियों को परेशानी की आशंका
भूस्खलन के कारण ट्रेनों के रद्द होने और कुछ ट्रेनों का परिचालन सीमित किए जाने से संबंधित मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और निर्धारित परिचालन व्यवस्था की जानकारी रेलवे से अवश्य प्राप्त कर लें।


































