Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
विधायक मंगल कालिंदी के प्रयास से समाज के लिए सामुदायिक भवन के लिए जमीन आवंटित फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया महापद्घ नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएश जो की जमशेदपुर में नाई समाज के उत्थान और विकाश के लिए अग्रणीय संस्था है, द्वारा समाज के सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने हेतु सामुदायिक विकास भवन की मांग विधायक मंगल कालिंदी से की थी। समाज की बड़ी आबादी घोड़ाबांधा, गोविंदपुर, राहरगोरा, बारीगोड़ा, क्षेत्र में निवास करता है। विधायक मंगल कालिंदी ने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु जमीन आवंटन के लिए अंचलाधिकारी से अनुरोध किया था। आज अंचलाधिकारी द्वारा प्राप्त जमीन आवंटन की प्रति विधायक मंगल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना भाजपा विधायक भानुप्रताप शाही को महंगा पड़ सकता है। भानुप्रताप के बयान को झामुमो आदिवासी अस्मिता का मुद्दा बनाने में जुट गई है। यह भी पढ़े : Sawan Utsav : कदमा के रंकणी मंदिर में पूजा अर्चना कर 1100 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज होगा रवाना, देखें – Video झामुमो कार्यकर्ता ने भानुप्रताप के खिलाफ एससी/एसटी व आइटी एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया है। भानुप्रताप के खिलाफ यह एफआईआर झामुमो कार्यकर्ता राजेंद्र उरांव ने गढ़वा के रमना थाने में दर्ज कराया।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सूबे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकत की. उन्होंने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की. यह भी पढ़े :Sawan Utsav : कदमा के रंकणी मंदिर में पूजा अर्चना कर 1100 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज होगा रवाना, देखें – Video मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए 4 साल के कार्यों एवं खाद्य आपूर्ति विभाग में पद संभालने के बाद किए गए संक्षिप्त कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत…
जमशेदपुर के 1100 फूलों को एक धागे में पिरोकर बाबा बैधनाथ को करूंगा अर्पण – विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित 1100 लोगों की निःशुल्क यात्रा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कदमा के तरुण संघ में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा कि इस वर्ष 28 जुलाई दिन रविवार को कदमा स्थित रंकणी मंदिर के समीप कुल 1100 कांवरिया एकत्रित होकर मां रंकणी की पूजा अर्चना कर 18 कोच बस एवं छोटी गाड़ी के साथ सुल्तानगंज रवाना होंगे। यह भी पढ़े : Jamshedpur :…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक के साथ बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में आम लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा लाभान्वित करने के उद्देश्य से बैंकिग संस्थानों को लाभुकों का प्राथमिकता के आधार पर बैंक खाता खोलने, केवाईसी अपडेट, भुगतान से संबंधित समस्याओं की समीक्षा की गई । यह भी पढ़े : Jamshedpur : Naam Jancho अभियान में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथ पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की, एसएसपी, डीडीसी, पी.डी…
द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की दी जानकारी फटेह लाइव, रिपोर्टर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि जिला अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों मे आज 25 जुलाई को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। सभी मतदाता अपने बूथ पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन करें इसके लिए राजीतिक दलों से भी जनजागरूकता लाने में सहयोग अपेक्षित है।…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आवासीय सोसायटी में मतदाताओं से की मुलाकात, NaamJancho अभियान के तहत मतदाता सूची में उनके नाम का किया सत्यापन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा लोयोला स्कूल स्थित बूथ पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने भी लोयोला स्कूल स्थित अपने बूथ में मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़े : Jamshedpur :…
क्षेत्र में संयोजित तरीके से चलाये जा रहे कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की फटेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नशे, ड्रग्स का कारोबार पनप रहा है। इस पर न सरकार अंकुश लगा पा रहा न ही पुलिस। जिससे क्षेत्र का युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। इसके खिलाफ गुरुवार को भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीतारामडेरा थाना प्रभारी को ज्ञापन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्य्क्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने गोलमारी जॉगर्स पार्क से मशाल जुलूस सह तिरंगा यात्रा निकाल गोलमुरी शहीद स्मारक पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजू कालरा ने बताया यह मशाल जुलूस सर्व समाज को साथ लेकर देश की एकता के प्रतीक के रूप में शहीदों के याद में सेना के सम्मान में निकाला गया है। भाजपा जिलाअध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सैनिकों के योगदान को बतलाते हुए कहा सेना हमारा मनोबल बढ़ाती है।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने संयुक्त रूप से कदमा मरीन ड्राइव टोल प्लाजा गोलचक्कर के समीप पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह भी पढ़े : Potka : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में वोटर लिस्ट में नाम जांचों अभियान की शुरुआत कार्यक्रम के दौरान समाज के महिला, पुरुष एवं वरिष्ठ नागरिकों ने मरीन ड्राइव के डिवाइडर किनारे अनेक पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी ने पौधारोपण के महत्व को समझते हुए पर्यावरण संरक्षण का…
