Sawan Utsav : कदमा के रंकणी मंदिर में पूजा अर्चना कर 1100 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज होगा रवाना, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर के 1100 फूलों को एक धागे में पिरोकर बाबा बैधनाथ को करूंगा अर्पण – विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित 1100 लोगों की निःशुल्क यात्रा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कदमा के तरुण संघ में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा कि इस वर्ष 28 जुलाई दिन रविवार को कदमा स्थित रंकणी मंदिर के समीप कुल 1100 कांवरिया एकत्रित होकर मां रंकणी की पूजा अर्चना कर 18 कोच बस एवं छोटी गाड़ी के साथ सुल्तानगंज रवाना होंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : ਬਾਰੀਡੀਹ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਵਿਵਾਦ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਦੇ ਜੱਥੇਦਾਰ ਕੋ ਪੂਜਿਆ,  ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਨੇ ਚਿਠੀ ਲਿਖੀ – ਕਿ ਧਿਰਮਲਿਆ ਨੂੰ ਧਨਖਾਹ ਲਗਾ ਸਕਦੇ ਨੇ ਜੱਥੇਦਾਰ, ਅੰਦਰ ਪੜੋ ਹੂ-ਬ-ਹੂ ਪੱਤਰ

विकास सिंह ने बताया कि रास्ते में बंगाल के पुरुलिया में जैन धर्मशाला में रात्रि के समय सभी रात्रि का भोजन करके सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमवार के दिन प्रातः बेला सभी कावंरिया सुल्तानगंज स्थित उत्तर वाहिनी गंगा का जल भरकर पैदल बाबा नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे। फोटो युक्त पहचान पत्र से लोगों को सारे स्थानों में प्रवेश मिलेगा। सभी कांवरियों को पहचान पत्र का वितरण किया गया। महिलाएं नीली टोपी और पुरुषों का पहचान पीली गंजी से होगा।

विकास सिंह ने कहा की जमशेदपुर से अनेकों लोगों ने कांवर यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई थी, लेकिन संसाधन कम होने के कारण मात्र 1100 लोगों का ही पंजीयन किया गया है। विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर से 1100 कांवरिया के रूप में फूलों को एक धागा में पिरोकर बाबा बैधनाथ को अर्पण करने का कार्य करेंगे। आज के बैठक में मुख्य रूप से विकास सिंह, अरविंद महतो, रवि शंकर सिंह, संजय सिंह, किशोर वर्मा, के पी सिंह, सुभाष सिंह, सीमा जसवाल, जगदीश तिवारी, अजय लोहार, राम सिंह, शाहिद सैकड़ो कांवरिया उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें