WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबा चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर दिनेश कुमार ने जताया गहरा शोक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता बाबा चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भाजपा परिवार एवं जमशेदपुर के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

दिनेश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि बाबा चंद्रशेखर मिश्रा का इस तरह अचानक हम सभी के बीच से चले जाना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। जीवन की अनिश्चितता का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि दो दिन पूर्व ही उन्होंने अपने परिजनों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था और कल तक भाजपा की संगठनात्मक बैठक में सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

आज वे शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पहले संजय नंदी जी के यहाँ ले जाया गया और फिर टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाने के क्रम में उनका निधन हो गया। इस दुःखद समाचार से पूरा भाजपा परिवार मर्माहत है।

उन्होंने कहा कि बाबा चंद्रशेखर मिश्रा का संगठन के प्रति समर्पण, उनका मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना संगठन के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई करना कठिन है।

दिनेश कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समस्त भाजपा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर