WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : कदमा में देशी कट्टा और गोलियों के साथ दो युवक पकड़े गए

SHARE:

समीर नाग उर्फ आदित्य नाग के घर से लोडेड कट्टा बरामद, दूसरे युवक की जेब से मिली गोली; एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित काली मंदिर रोड पर पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान एक लोडेड देशी कट्टा, दो गोलियां और एक सफेद रंग का आईफोन बरामद किया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान समीर नाग उर्फ आदित्य नाग (20) और शुभम कुम्हार (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कदमा थाना कांड संख्या 121/26, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि रामजनम नगर के काली मंदिर रोड निवासी समीर नाग अपने एक साथी के साथ किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में अवैध देशी कट्टा लेकर घर में मौजूद है। सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। पुलिस टीम जब बताए गए घर पर पहुंची, तो कमरे में दो युवक बैठे मिले। पुलिस के अनुसार, दोनों को हिरासत में लेकर नियमानुसार तलाशी ली गई।

किचन में बर्तन रखने की ट्रे से मिला कट्टा

पुलिस के मुताबिक, समीर नाग उर्फ आदित्य नाग की तलाशी में उसके पैंट की बाईं जेब से सफेद रंग का आईफोन मिला। उसकी निशानदेही पर किचन में बर्तन रखने वाली ट्रे में छिपाकर रखा गया एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। वहीं, शुभम कुम्हार की तलाशी के दौरान उसके ट्राउजर की बाईं जेब से एक गोली मिलने की बात कही गई है। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक आरोपी का पहले भी दर्ज है मामला

प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी के अनुसार, समीर नाग उर्फ आदित्य नाग का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ कदमा थाना कांड संख्या 99/2023, दिनांक 15 जुलाई 2023 को भारतीय दंड विधान की धारा 356/382 के तहत मामला दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी

छापेमारी दल का नेतृत्व कदमा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार यादव ने किया। दल में पुलिस अवर निरीक्षक रामदेव रविदास, पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार रवि, सहायक अवर निरीक्षक तसौवर हुसैन खां और आरक्षी संख्या 2006 कोकिल यादव शामिल थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर