Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
मतदान के लिए किया गया प्रेरित फतेह लाइव, रिपोर्टर. विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्वी सिंहभूम जिला में 13 नवंबर को मतदान होना है। जिले के सभी मतदाताओं को मतदान तिथि एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के निजी और सरकारी स्कूल में चुनावी जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । साथ ही मतदान और लोकतंत्र से संबंधित विषयों के साथ दीवार पेंटिंग गतिविधियाँ, मतदान के महत्व पर चर्चा, वाद-विवाद बच्चों के बीच आयोजित किया…
13 नवंबर को सभी छह वि.स क्षेत्र में होगा मतदान तथा 23 नवंबर को होगी मतगणना फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पूर्वी सिंहभूम जिला में पहले चरण 13 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। समाहरणालय सभागार, जंमशेदपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने तैयारियों एवं निर्वाचन के संबंध में जिला प्रशासन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी…
अर्पण ने आगामी दीपावली, छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रत्येक वर्ष की भाँति लगाये जाने वाले सेवा शिविरों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी त्यौहारों पर सेवा कार्यों को सफल बनाने हेतु बैठक बुलाई। इस बैठक में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने मिलकर इन त्योहारों के दौरान सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में दीपावली के अवसर पर…
सभी कोषांग निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में सभी कोषांगो के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय तथा निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कोषांगों के दायित्व निर्वह्न का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा क्रमवार कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग, वाहन कोषांग, निर्वाचन कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, व्यय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डा. अजय कुमार ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। उसका हम स्वागत करते है। चुनाव को लेकर हम तैयार हमारी कोशिश बेहतर करने की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की बहुमत की सरकार बनेगी। हेमंत सोरेन ने बेहतर कार्य किया है। जनता मन बना चुकी है, वह इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत ने मईया सम्मान योजना की राशि की वृद्धि कर दी है अब प्रत्येक महिला…
धर्म परिवर्तन के कारण और निवारण विषय पर हरविंदर जल्द करेंगे जमशेदपुर में सेमिनार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बुद्धिजीवी और सिख धर्म के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने धर्म परिवर्तन को पंजाब का अति चिंतनीय मसला बताते हुए इसके कारण और निवारण पर झारखण्ड राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजित करने की बात कही है। मंगलवार को सरदार हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि उनकी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह से इस विषय पर बात हुई है, उन्होंने भी इस गूढ़ मुद्दे पर चिंता जताते हुए राज्य के सिखों को जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर बार में वकीलों ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि जमशेदपुर। देश के शीर्ष उद्योगपति टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन पर जमशेदपुर के वकीलों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा केंद्र सरकार से मांग की कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह भी मांग की गई कि उड्डयन क्षेत्र में टाटा घराने के योगदान के मद्देनजर धालभूमगढ़ के प्रस्तावित हवाई अड्डे का नामकरण रतन टाटा हवाई अड्डा किया जाए और यहां इंटरनेशनल स्तर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह हलुदबनी छोटा हनुमान मंदिर के समीप बगान टोला में पश्चिम हलुदबनी पंचायत भवन निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक एवं स्थानीय मुखिया सुमन सिरका उपस्थित हुए. जिला परिषद पूर्णिमा मलिक ने कहा इस क्षेत्र में 14 वर्ष पंचायत राज होने के बावजूद भी पश्चिम हलुदबनी में पंचायत भवन का निर्माण नहीं हो सका था. क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक के अथक प्रयास से इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर सुमित प्रकाश को पदभार ग्रहण करने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं समाजसेवी भोला झा संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रखंड विकास कार्यालय में बीडीओ के पद पर पदभार ग्रहण करने के पश्चात पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने जमशेदपुर प्रखंड में विकास से संबंधित कई मुद्दों पर वार्ता की। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अधूरे बड़े विकास के कार्यों को पुरा करने सहित विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मैया योजना पेंशन को अभिलंब पूर्ण कर हर लाभुको तक इसका लाभ पहुंचने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना शांति समिति द्वारा आज साकची थाना परिसर में नए थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को बुक्के एवं शाल देकर स्वागत किया गया तथा निवर्तमान थाना प्रभारी संजय कुमार को भी बुक्के एवं शाल देकर ससम्मान विदाई दी गई। इसके अलावा सी०सी०आर० डीएसपी मनोज ठाकुर को भी बुक्के एवं शाल देकर उनका स्वागत किया गया। संजय कुमार के कार्यकाल की सभी शांति समिति सदस्यों ने सराहना की तथा नए प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को शांति समिति द्वारा आश्वस्त किया गया की शांति समिति हर कार्य में पूर्ण रूप से आपका सहयोग करेगी। सम्मानित करने…
