Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर परसुडीह थाना क्षेत्र से थोड़ी दूर खासमहल में रविवार की आधी रात घर के ठीक सामने शराब पीने से मना करने पर दो दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर लाठी और रॉड से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों का ईलाज खासमहल के ही सदर अस्पताल में कराया गया। हमलावर बदमाशों के बारे में बताया जा रहा है कि वे कीताडीह इलाके के रहने वाले हैं। यह भी पढ़े : Jamshedpur : कोलकाता से अखिलेश सिंह का करीबी गणेश सिंह, अमन सिंह और समाजसेवी रवि जायसवाल गिरफ्तार ये हुए हैं घायल…
पुलिस टीम को मिली बड़ी उपलब्धि, गणेश को पकड़ने गई टीम के हाथ लगे अन्य मामलों के आरोपी फतेह लाइव, रिपोर्टर. पुलिस टीम को रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने कोलकाता से अखिलेश सिंह का करीबी गणेश सिंह, अमन सिंह और रवि जायसवाल को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर मिली जानकारी के बाद एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की थी। सभी को जमशेदपुर लाया गया है और मंगलवार की शाम को पुलिस पूरे मामला खुलासा कर सकती है। यह भी पढ़े : POTKA : ब्लॉक और सीओ ऑफिस में भाजयुमो ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल और गणेश सरदार के नेतृत्व में मंगलवार को पोटका अंचल सह ब्लॉक आफिस में जोरदार प्रदर्शन करते हुए ताला जड़ दिया है. इस कार्यक्रम के बाद एक सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया. भाजयुमो ने इन मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर अगले चरण में ब्लॉक में कामकाज ठप कर देने की चेतावननी दी है. मौके पर युवाओं के आंदोलन को हौंसला बढ़ाने पहुंचे सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अमित, गणेश सरदार, व्यापक भ्रष्टाचार सिर्फ पोटका में ही नहीं पूरे झारखंड के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मोहर्रम की पहली तारीख के अवसर पर मोहर्रम कमिटी बारीनगर द्वारा एक बैठक साबरी चौक, बारीनगर, टेल्को में मो सलीम की अध्यक्षता में की गई।बैठक का संचालन खलीफा आलमताज़ ने किया। बैठक में ये निर्णय लिया गया कि मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने कहा कि मोहर्रम मनाते हुए हमें इमाम हुसैन की कुर्बानी को ध्यान मे रखना चाहिये कि किस तरह अल्लाह के हुक्म पर उन्होंने अपनी कुर्बानी दी थी। यह भी पढ़े : Saraikela : एसपी ने खरसावां और कुचाई थाना किया औचक निरीक्षण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने मंगलवार को कुचाई एवं खरसावां थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारीं एवं पुलिसकर्मियों से थाना क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी प्राप्त की. यह भी पढ़े : Potka : मोहर्रम के मद्देनजर कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित एसपी ने अपराध नियंत्रण, गुणवत्तातपूर्ण अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण, नक्सली गतिविधि पर निगरानी, अवैध मादक पदार्थों के खरीद-फरोख्त पर रोकथाम तथा लंबित काण्ड/वारंट/कुर्की/इश्तेहार के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश थाना प्रभारी को दिये. एसपी के औचक निरीक्षण को लेकर थाना में पदाधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुहर्रम के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम पोटका के कोवाली थाना परिसर में सोमवार को पोटका वीडियो अभय कुमार द्विवेदी, डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर हरमन तिग्गा के उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित रहे वही लाइसेंस धारी जहूर अंसारी ने कहा कि आपसी भाईचारा कायम रखते हुए सौहार्द पूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाया जाएगा साथ ही इस दौरान भृगु कालिंदी ने कहा कि हल्दीपोखर रेलवे फाटक से नगरदीप नगर जाने के रास्ते में तीन दारू की भट्टी है जिससे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टेल्को थानांतर्गत खडंगाझार स्थित एन-44-24 निवासी वसीम खान के क्वार्टर में वेंटिलेटर के रास्ते प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने करीब 1.50 लाख रूपये के गहने और अन्य सामानों की चोरी कर ली. इस संबंध में वसीम खान ने टेल्को थाना में केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वसीम खान अपना क्वार्टर बंद कर किसी काम से गये थे. यह भी पढ़े : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवनिवृत कर्मचारियों को दी विदाई काम पूरा करने के बाद जब सोमवार को वह वापस अपने क्वार्टर पर आये तो देखा कि कमरे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्तगणो को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने शाल ओढाकर और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में 11 सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। यह भी पढ़े : JAMSHEDPUR : श्यामसुंदरपुर में आभूषण कारोबारी से 14 लाख छिनतई, लोगों का पीछा करने पर जंगल में बाइक छोड़कर भागे बदमाश जिनमें रमेश कुमार व्हीकल फ़ैक्टरी, अविजीत कुमार डे टीएमएल ड्राइव लाइन, मनसिजा कुमार साहू, फ़्रेम फ़ैक्टरी, प्रभात कुमार सिंह टी॰एम॰एल॰ ड्राइव लाइन, सुनील कुमार सिन्हा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले के श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत पिताजुड़ी चौक में सोमवार सुबह बाइक से आए दो बदमाशों ने आभूषण व्यापारी उत्तम साव से 14 लाख के गहनों की छिनतई कर ली. इस दौरान स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया पर बदमाशों ने बांसदा के पास अपनी बाइक छोड़ी और जंगल की ओर भाग गए. सूचना पाकर श्यामसुंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार उत्तम सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे. यह भी पढ़े : Jamshedpur : अच्छी नौकरी के लिए दुबई गए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आजादनगर बगानसाही से काम करने दुबई गए दो युवक दुबई में फंस गए है. अब दोनों युवकों के परिजनों ने एसएसपी से दोनों को वापस लाने की गुहार लगाई है. इस संबंध में परिजनों ने एसएसपी से मिलकर एक लिखित शिकायत भी की है. दरअसल, आजादनगर थाना क्षेत्र के बगानसाही निवासी फारुक और आफताब आलम अंसारी को मानगो में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के संचालक आमीर ने दुबई की एक अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था. दोनों युवकों से आमीर ने 75-75 हजार रुपये लिए थे. यह भी पढ़े : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम…
