Breaking News
Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : परसुडीह थाना के सामने दादागिरी, घर के दरवाजे में शराब पीने से मना करने पर कीताडीह के युवकों ने किया हमला, पांच घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

परसुडीह थाना क्षेत्र से थोड़ी दूर खासमहल में रविवार की आधी रात घर के ठीक सामने शराब पीने से मना करने पर दो दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर लाठी और रॉड से हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों का ईलाज खासमहल के ही सदर अस्पताल में कराया गया। हमलावर बदमाशों के बारे में बताया जा रहा है कि वे कीताडीह इलाके के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : कोलकाता से अखिलेश सिंह का करीबी गणेश सिंह, अमन सिंह और समाजसेवी रवि जायसवाल गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads

ये हुए हैं घायल
घायलों में तुलसी पूर्ति, बड़ा बेटा मोटू पूर्ति, छोटा बेटा छोटू पूर्ति और चाचा नंदलाल सरदार शामिल हैं. हमले में किसी का सिर फूट गया है, तो किसी के हाथ पर गंभीर चोटें आई है।

भुक्तभोगी ने ये कहा
घटना के संबंध में भुक्तभोगी तुलसी पूर्ति ने बताया कि वे लोग आधी रात को घर के ठीक सामने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इस बीच ही ठीक घर के सामने कई बाइक से करीब दो दर्जन बदमाश पहुंचे और शराब पीने लगे थे। इस बीच उन्हें शराब पीने से मना किया था। थोड़ी देर के बाद सभी बदमाश घर में घुस गए। इसके बाद लाठी और रॉड से परिवार के सभी सदस्यों पर हमला बोल दिया।

थाना से 150 मीटर दूरी की घटना
घटना ठीक परसुडीह थाने से 150 मीटर की दूरी पर ही घटी थी। वहीं पर चारखंभा चौक है। चौक के पहले में तुलसी पूर्ति सरकार जमीन पर मकान बनाकर परिवार के सदस्यों के साथ रहती है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर