Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शीतला माता मंदिर समिती गाड़ाबासा बागबेड़ा में केयर नेत्रम गुड विजन और मंदिर समिति द्वारा फ्री आंख का चेकअप किया गया, जिसमें खासकर मोतियाबिंद का फ्री चेकअप और उसका फ्री ऑपरेशन करवाया जायेगा. इसके बाद नार्मल पावर वाले चश्मा भी कम दामों मे उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चो का किसी भी पावर का चश्मा लगाया जायेगा. जाँच कर रहे डॉक्टरो द्वारा 165 लोगो का नेत्र की मुफ्त जांच की गई, जिसमें 38 बच्चे जो 18 वर्ष से कम उम्र के उनको मुफ्त चश्मा वितरण किया गया. यह भी पढ़े : Jamshedpur…
स्कूल व पंचायत भवनों में फाइनेंशियल लिटरेसी क्लब का कैंप आयोजित करने का दिया गया निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक(DLRC) बैठक आयोजित की गईं। बैठक में एलडीएम ने वित्तीय वर्ष 2023- 2024 की चौथी तिमाही का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसमें जानकारी दी गई कि वार्षिक जमा ऋण अनुपात में बैंको ने साल दर साल 49.05 % के विरुद्ध 49.64% की उपलब्धि प्राप्ति की। कुल 8,40,021 प्रधानमंत्री जन धन योजना…
Baridih Gurudwara : एक जुलाई को होगी चुनाव तिथि की घोषणा: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. बारीडीह गुरुद्वारा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती हुई सी दिख रही है। पूर्वघोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को बारीडीह गुरुद्वारा परिक्षेत्र की संगत ने उत्सुकता दिखाते हुए मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में हजारी भरी। संगत के सकारात्मक रुझान को देखते हुए सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आगामी एक जुलाई को चुनाव तिथि की घोषणा की बात कही है। यह भी पढ़े : Jamshedpur : बारीडीह गुरुद्वारा में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को उमड़ी संगत सीजीपीसी के मुख्य सलाहकार सुखविंदर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी जितेंदरपाल कौर घुम्मन को सर्वसम्मति से ‘बोले सो निहाल सतश्री अकाल’ उद्धोष के साथ 2024-26 तक के लिए स्त्री सत्संग सभा, साकची का प्रधान चुन लिया गया। बुधवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में स्त्री सत्संग सभा की चुनावी बैठक में प्रधान पद के लिए जितेंदरपाल कौर को अगले तीन वर्ष के लिए चुना गया। यह भी पढ़े : Jamshedpur : नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी से मिले सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी साकची गुरुद्वारा साहिब में पूर्व प्रधान गुरमीत कौर समेत नवनियुक्त प्रधान जितेंदरपाल कौर के अलावा पिंकी कौर, मंजीत…
डाकिया योजना के पीवीटीजी लाभुकों को महीने के पहले सप्ताह में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अन्तर्गत माह जून,2024 के विरूद्ध 73.19 प्रतिशत ही खाद्यान्न का डोर स्टेप डिलीवरी हुआ है, जिसे दो दिनों के अन्दर शत-प्रतिशत करने का निदेश दिया गया। माह जून,2024 के विरूद्ध खाद्यान्न का वितरण 57.10 प्रतिशत है, जिसे निर्धारित तिथि 15.07.2024 तक शत प्रतिशत वितरण करने का निदेश दिया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के दौरे पर आए झारखंड के नेता प्रतिपक्ष चंदनक्यारी से विधायक अमर बाउरी से सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने मुलाकात की एवम उन्हें पुष्प गुच्छ एवम संगठन की पुस्तिका भेट की साथ ही सैल्यूट तिरंगा द्वारा 18 अगस्त को होने वाले कार्यकर्म सैल्यूट तिरंगा झारखंड गौरव सम्मान के बारे में जानकारी दी साथ ही कार्यकर्म में आने के लिए आमंत्रण भी दिया । यह भी पढ़े : Ranchi : मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन उनके साथ समाजसेवी राकेश…
मुख्यमंत्री का ऐलान – अगले महीने से एक नई स्वास्थ्य योजना की होगी शुरुआत, 15 लाख रुपए तक का इलाज होगा मुफ्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड विकास के हर मोर्चे पर तीव्र गति से आगे बढ़े, इस सोच और प्रतिबद्धता के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। पिछले साढ़े चार वर्षों में तमाम विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच हमारी सरकार राज्य को संवारने और नई दिशा देने का काम बखूबी करती आ रही है। आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं । मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज धनबाद में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन,- शिलान्यास…
नशा मुक्त झारखंड का निर्माण प्राथमिकता फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बुधवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की जा रही है। यह भी पढ़े : Jamshedpur…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास बुधवार जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे. जहां उन्हें खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. यह भी पढ़े : Jamshedpur : बिष्टुपुर और सोनारी की शराब दुकान से लाखों की चोरी, मामला दर्ज इस दौरान एयरपोर्ट पर अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.एयरपोर्ट पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास को जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया. बंटी ने बताया कि ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहर में सक्रिय चोरों ने सोमवार की रात बिष्टुपुर गोपाल मैदान के सामने स्थित शराब दुकान और मंगलवार की रात सोनारी के कागलनगर स्थित शराब दुकान से कुल पांच लाख दो हजार 600 रुपए की चोरी कर ली। मंगलवार की सुबह कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने पाया कि दुकान के शटर में ताला नहीं लगा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खोला। जांच में पाया गया कि दुकान से 3,80,760 रुपये की शराब और गल्ले में रखे कुल 91,840 रुपये गायब…
