Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच) में टाटानगर एवं चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों का कैंसर इलाज करीब डेढ़ महीने से बंद हो गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से इस संबंध में आदेश होने के बाद मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर संयोजक शशि मिश्रा ने डीआरएम एजे राठौर के समक्ष यह मुद्दा उठाया था. लेकिन रेलकर्मियों का इलाज शुरू नहीं हो सका, जबकि रेलकर्मियों व उनके आश्रितों को कैंसर के इलाज कराने समेत कीमोथेरेपी कराने में परेशानी हो रही है. बताया जाता है कि मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अनुबंधित अस्पतालों में शामिल है, लेकिन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर ब्रांच लाइन के पांच स्टेशनों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी. चक्रधरपुर मंडल से यह आदेश हुआ है. इससे राष्ट्रपति के गांव के स्टेशन रायरंगपुर, बहलदा, गुरुमाहिसानी, कुलडीहा एवं आवंलाजुड़ी स्टेशन पर जल्द 10-10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इनमें रायरंगपुर व बहलदा अमृत भारत स्टेशन स्कीम में शामिल हैं, जबकि बादामपहाड़ स्टेशन पर विकास कार्य खत्म होने पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. इससे पहले यात्री सुरक्षा से गम्हरिया और सीनी स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. बताया जाता है कि चक्रधरपुर मंडल में ग्रामीण क्षेत्र स्थित स्टेशनों पर 10-10 कैमरे लगाने का सर्वे छह महीने पूर्व…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाइगर मोबाइल के जवान सिपाही रामदेव महतो की हत्या मामले में मानगो पुलिस ने पुरुलिया जेल में बंद चौड़ा राजू के खिलाफ जमशेदपुर की अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया. आरोप पत्र में पांच अन्य को भी आरोपी बनाया गया है. बचाव पक्ष के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार के अनुसार, सिपाही हत्या केस में मानगो पुलिस ने चौड़ा राजू को रिमांड कराने के बाद यह कार्रवाई की है. अपराधी सज्जाद की हत्या केस में मानगो पुलिस ने एक महीने पूर्व छह लोगों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर किया था. मालूम हो कि 8 दिसंबर को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत आने वाले ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं होने के कारण इस लोकसभा चुनाव में मतदान से वंचित रह गए हैं से अपील करती है कि वे अपना वोटर कार्ड की कॉपी विहिप के कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द दें. उन्होंने कहा कि सभी जानकारी एकत्र कर इस पर कार्यवाही हेतु जिला उपायुक्त महोदय से मिलकर नाम जुड़वाने का कार्य करेंगे ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारे मतदाता के साथ खिलवाड़ न हो इसकी जिम्मेदारी हमे खुद लेनी होगी. प्रखंड अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल की अध्यक्षता में बिमल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर स्टेशन पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई. रेलवे इंजीनियरिंग व वाणिज्य विभाग के सुपरवाइजर ने बर्मामाइंस गेट पर जन औषधि केंद्र के लिए जगह चिन्हित किया. इससे चक्रधरपुर मंडल रेलवे से जल्द जन औषधि केंद्र खोलने के लिए एजेंसी का चयन होगा ताकि यात्रियों को स्टेशन पर जरूरत के अनुसार सस्ते दर में जेनरिक दवा मिल सके. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बस्ती विकास समिति को सक्रिय करने पर दिया गया जोर, अंदर पढ़ें क्या होंगे आने वाले दिनों में कार्यक्रम पूरे देश में 61 स्टेशनों पर खुलेगा प्रधानमंत्री जन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है. ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 4 जून को होनी है. जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई है. जहां भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने भी ईवीएम की दिन-रात निगरानी के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है. भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता तपती गर्मी के बीच प्रतिदिन को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने टेंट…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में भीषण गर्मी से उत्पन्न तपिश और त्राहिमाम स्थिति से राहत की कामना सहित साकची के श्रीराम पथ स्थित हनुमान मन्दिर में विशेष पूजा का आयोजन हुआ. गुरुवार शाम को सनातन उत्सव समिति के आह्वान पर संकटमोचन हनुमान अष्टक का सामूहिक पाठ और आरती अनुष्ठान का आयोजन हुआ. पुरोहित पिंटू पांडे ने पूजा संपन्न कराया. चिंटू सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. राहत की कामना के साथ संकटमोचन हनुमान जी से अविलंब बारिश की गुहार लगाई गयी. उम्मीद जताया कि शीघ्र बारिश होगी.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनतंत्र मोर्चा बर्मामाइंस मंडल की अहम बैठक बर्मामाइंस स्थित अटल सामुदायिक भवन में आयोजित हुई. बैठक भाजमो बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला के उपाध्यक्ष एम. चन्द्रशेखर राव ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन पर मजबूती से कार्य करने, संगठन विस्तार करने के लिए कहा. श्री राव ने आगे कहा कि मंडल अध्यक्ष के साथ स्थानीय कार्यकर्ता, बूथ कमेटी अध्यक्ष के साथ स्थानीय कार्यकर्ता, भवन प्रभारी सहित अन्य क्षेत्र में जो भी पुराने रुके हुए विकास के कार्य है, उसकी समीक्षा करे. जो नए महत्वपूर्ण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लद्दाख में तैनात जवान की पत्नी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सभी सदस्य पूरे परिवार के साथ आक्रोश रैली निकाली. राज्य प्रशासन की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ साकची गोलचक्कर से शहीद चौक तक सड़कों पर जम कर नारेबाजी हुई एवं दुष्कर्मियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिलाने की अपील की गई. संगठन के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री विनय यादव एवं जितेंद्र सिंह ने संपूर्ण राज्य के अपराधियों के बढ़ते हुए मनोबल और अपराधिक गतिविधियों में हुई वृद्धि के लिए राज्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो डिमना बस्ती बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय सह पावर सबस्टेशन पर शंकोसाई के सैकड़ों लोगों ने बिजली बहाल नहीं रहने के कारण जमकर बवाल काटा. शंकोसाईं रोड नंबर 1, रिफ्यूजी कॉलोनी लक्ष्मी नगर के लोगों का सब्र का बांध चार दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं होने के बाद टूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत चार दिनों से शंकोसाई रोड़ नंबर एक, रिफ्यूजी कॉलोनी, लक्ष्मी नगर में बिजली…
