Breaking News
New Delhi Jail Road : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਜੀ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਤਹਿ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖ਼ੇ 7 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ Setback for BJP in by-elections : ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਦੇ ਰੋਸ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਜ਼ੁਲਮ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਉਪਚੋਣਾਂ ‘ਚ ਮਿਲਿਆ ਸਿਆਸੀ ਝਟਕਾ Delhi : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਾਜੌਰੀ ਗਾਰਡਨ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਏਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ, ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਫੀਸ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਲਾਹ Digital Farming : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਡਿਜੀਟਲ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ-ਮੋਡ ਰੋਲਆਊਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ: ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ Jamshedpur : जदयू नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह की मां का निधन, सरयू समेत अन्य ने जताया शोक Jamshedpur : सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Jamshedpur : मेहरबाई कैंसर अस्पताल में रेलकर्मियों का इलाज डेढ़ महिना से बंद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच) में टाटानगर एवं चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों का कैंसर इलाज करीब डेढ़ महीने से बंद हो गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से इस संबंध में आदेश होने के बाद मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर संयोजक शशि मिश्रा ने डीआरएम एजे राठौर के समक्ष यह मुद्दा उठाया था. लेकिन रेलकर्मियों का इलाज शुरू नहीं हो सका, जबकि रेलकर्मियों व उनके आश्रितों को कैंसर के इलाज कराने समेत कीमोथेरेपी कराने में परेशानी हो रही है. बताया जाता है कि मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अनुबंधित अस्पतालों में शामिल है, लेकिन कागजी प्रक्रिया में खामी के कारण चक्रधरपुर मंडल के अस्पतालों से कर्मचारियों को रेलकर्मियों को एमटीएमएच रेफर नहीं किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : ग्रामीण स्टेशनों की सीसीटीवी से होगी निगरानी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जल्द शुरू होगा एमटीएमएच में इलाज

वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जोन मुख्यालय स्थित गार्डेनरीच के अस्पताल में कैंसर मरीजों को रेफर करने का आदेश टाटानगर व चक्रधरपुर समेत अन्य अस्पतालों को दिया है, क्योंकि गार्डेनरीच के रेलवे अस्पताल में कैंसर मरीजों के इलाज की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है. लेकिन टाटानगर व चक्रधरपुर से दूर होने तथा अन्य अस्पताल के मरीजों की भीड़ वहां उमड़ने से रेलकर्मी कोलकाता नहीं जाना चाहते हैं. इधर, रेलवे चिकित्सा पदाधिकारी के अनुसार खामियों को दूर करने का काम जारी है. रेलकर्मियों का जल्द ही पहले की तरह मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज होने लगेगा. मालूम हो कि 2023 अप्रैल में भी रेलकर्मियों का एमटीएमएच में रेफरल सुविधा बंद हुई थी, जो रेलवे नेताओं की प्रयास से शुरू हुआ था.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर