Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत स्थित बिंगबूरू गांव को शहर से जोड़ने वाली पगडंडी नुमा रास्ता की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है. ग्रामीणों द्वारा हरेक स्तर पर प्रयास किए जाने के बावजूद यह रास्ता नहीं बन पाया. इस कारण लोक सभा चुनाव 2024 के चुनाव बहिष्कार करने का एलान किया गया था. सूचना मिलने पर पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल ग्रामीणों के बीच पंहुचे और उनकी समस्या को सुना तथा समाधान करने के लिए पोटका बीडीओ अभय दिवेदी को स्थिति से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक मंगल कालिंदी की पहल पर टीएमएच ने दो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. छोटगोविंदपुर बोल बम चौक निवासी स्व. पूनम देवी जिनका दुर्घटना के चलते इलाज के दौरान बुधवार को स्वर्गवास हो गया. उनका अस्पताल का बकाया बिल 2,01,179 रुपया था, जिसे देने में असमर्थ थे. जिला परिषद डॉ. परितोष सिंह ने इसकी जानकारी विधायक मंगल कालिंदी को दी. विधायक मंगल कालिंदी ने परिवार की वित्तीय स्थिति एवं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया. अस्पताल प्रबंधन ने विधायक के आग्रह पर बाकी बचे 2,01,179 रुपये का बिल माफ कर उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द कर दिया. परिजनों ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी जमशेदपुर के मानगो निवासी विश्वकर्मा समाज की बेटी स्वाति शर्मा से मिलकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. स्वाति शर्मा ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में पूरे भारतवर्ष में 17वाँ स्थान प्राप्त करके पूरे झारखण्ड में ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में विश्वकर्मा समाज का नाम रोशन किया है. विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने UPSC 2023 में 17वां स्थान प्राप्त करने वाली स्वाति शर्मा को मोमेंटो देककर, शॉल उढ़ाकर व विश्वकर्मा समाज का अंगवस्त्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कदमा प्रतिमा नगर बस्ती स्थित भव्य काली मंदिर का छत निर्माण कार्य बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर बस्तीवासियों में भगवान के प्रति आस्था और विश्वास का माहौल देखा गया. समाजसेवी सह भाजपा नेता और व्यवसाय प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह ने बुधवार की सुबह परिसर में जाकर पूजा अर्चना कर छत के ढलाई कार्य की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गैर सरकारी संगठन के सहयोग से नीरज सिंह ने बांटे सैनिटरी पैड बस्तीवासियों की पूरानी इच्छा पूरी हुई इस अवसर पर बस्तीवासियों में प्रसाद का वितरण किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो के रोड नंबर 13 में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठन सारथी और प्रयास एक कदम के सहयोग से महिलाओं के बीच भाजपा नेता ने सैनिटरी पैड का वितरण किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता नीरज सिंह ने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मोदी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मछली बाजार के पास छापेमारी कर पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह शंकोसाई निवासी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, दाईगुटु निवासी विजय गोराई और मानगो पंजाबी लाइन निवासी राहुल तंतुबाई शामिल है. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर 1 भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे है. सूचना पाकर पुलिस ने छापेमारी की और तीनो युवकों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान जितेंद्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप के 5 आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश सह पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने बुधवार को यह सजा सुनाई. चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से गैंगरेप हुआ था. इस मामले में 5 दोषियों को भादवि की धारा 376 (डी) के तहत आजीवन कारावास (अंतिम सांस तक) की सजा सुनायी गयी है. इन लोगों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इसे भी पढ़ें : Potka : तिरिंग में मना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर बेटियों के सम्मान को महत्व देने वाले गांव तिरिंग में सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के द्वारा मासिका महोत्सव का आयोजन किया गया. आयोजन के दौरान झारखंड के पैडमेन के रूप में जाने जाने वाले तरुण कुमार ने किशोरियों और माताओं को संबोधित करते हुए बताया कि “तिरिंग गांव के हर घर पर बेटियों और माताओं के नाम का नेमप्लेट आपके गांव को बेहद खास बनाता है. बेटियों के सम्मान को बढ़ाने वाले इस अनोखे अभियान के बदौलत जमशेदपुर पोटका के तिरिंग गांव को देश भर में जाना जाता है. बेटियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में अपने मतदान करने को लेकर 3 दिवसीय जमशेदपुर प्रवास पर थे. इस दौरान उनसे ओडिशा के प्रख्यात डॉक्टर सत्य रंजन समल ने शिष्टाचार मुलाकात की. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के जमशेदपुर स्थित एग्रिको आवास पर हुए मुलाकात में डॉ. सत्य रंजन समल ने रघुवर दास को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने ओडिशा राज्य में पिछले 7-8 महीनों में राज्यपाल के रूप में किये गए कार्यों और सक्रियता की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्यपाल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की इग्नू बी.एड प्रोग्राम की कार्यशाला के छठवें दिन इग्नू की समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा ने प्रार्थना सभा के साथ प्रथम सत्र में चारों सत्र का विषय प्रवेश कराते हुए ‘चिंतनशील डायरी’ और ‘पाठ योजना’ पर संक्षेप में प्रकाश डाला. प्रथम सत्र में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठात्री, डॉ. किश्वर आरा शिक्षार्थियों को प्रेरित करने हेतु प्रार्थना सभा में उपस्थित रहीं. उन्होंने अपने शैक्षिक जीवन के अनुभवों को शिक्षार्थियों संग साझा भी किया. प्रथम और द्वितीय सत्र की संसाधन सेवी रही डॉ. गीता महतो ने शिक्षार्थियों को चिंतनशील डायरी की महत्व के…
