Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chaibasa : गैंगरेप के पांच आरापियों को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप के 5 आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश सह पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने बुधवार को यह सजा सुनाई. चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से गैंगरेप हुआ था. इस मामले में 5 दोषियों को भादवि की धारा 376 (डी) के तहत आजीवन कारावास (अंतिम सांस तक) की सजा सुनायी गयी है. इन लोगों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

इसे भी पढ़ें : Potka : तिरिंग में मना मासिक महोत्सव, माहवारी स्वच्छता को सीख बेटियों ने ली शर्म झिझक तोड़ने की शपथ

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

10 आरोपियों में घटना को दिया था अंजाम, 5 नाबालिग थे शामिल

सजा पाने वाले दोषियों के नाम सुरेन देवगम (20), शिवशंकर करजी उर्फ बाज (22), पुरमी देवगम उर्फ सेटी (19), प्रकाश देवगम उर्फ डेंबो (21) और सोमा सिंकू उर्फ पेट्रा (19) हैं. ये सभी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सालीहातु गांव के रहने वाले हैं. इस मामले में 5 नाबालिग भी आरोपी हैं. सभी का मुकदमा जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है. ज्ञात हो कि 20 अक्टूबर 2022 को शाम में चाईबासा के हवाई अड्डा की ओर युवती अपने दोस्त के साथ घूमने गयी थी. शाम करीब 7 बजे आरोपियों ने दोनों को पकड़कर पहले उसके साथ मारपीट की. इसके बाद लड़के को वहां से भगा दिया और लड़की के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से प्रख्यात डॉक्टर सत्य रंजन समल ने की मुलाकात

टेक्निकल, फॉरेंसिक टीम, मोबाइल के डाटा की ली गई मदद

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने केस का उद्भेदन कर इसमें संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. मामले के उद्भेदन के लिए गठित विशेष जांच दल ने टेक्निकल टीम के साथ फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली. इसके लिए पुलिस ने क्षेत्र के मोबाइल टावर के डेटा की भी मदद ली.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर