Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में विजया होम्स ग्रुप की ओर से 21 और 22 नवंबर को गोलमुरी स्थित होटल विवांता में दो दिवसीय ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। इसमें शहर के इच्छुक लोग विभिन्न आवासीय परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार घर खरीदने के विकल्प तलाश सकेंगे।

प्रदर्शनी में विजया होम्स ग्रुप की बारीडीह और हुरलुंग में विकसित की जा रही छह आवासीय परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इन परियोजनाओं में 2, 3 और 4 बीएचके के फ्लैट एवं डुप्लेक्स शामिल हैं। बारीडीह स्थित विजया गार्डन्स क्षेत्र में विंध्य परियोजना के तहत जी+9 मंजिला भवन में 4 बीएचके के वातानुकूलित फ्लैट उपलब्ध होंगे। वहीं, हिमालय और वेगा स्टार परियोजनाओं में बी+जी+10 मंजिला भवनों में 3 बीएचके के वातानुकूलित फ्लैट पेश किए जाएंगे। इसी क्षेत्र में पिंक विलाज परियोजना के तहत पार्किंग और दो मंजिला आवासीय इकाइयों वाले 3 बीएचके डुप्लेक्स उपलब्ध होंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

हुरलुंग, जमशेदपुर में विजया होम्स ग्रुप की दो अन्य परियोजनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें विजया ग्रीन्स के तहत पार्किंग और दो मंजिला आवासीय इकाइयों वाले 3 और 4 बीएचके डुप्लेक्स तथा विजया हाइट्स के तहत बी+जी+9 मंजिला भवनों में 2 और 3 बीएचके फ्लैट शामिल हैं।

इसके अलावा, समूह की एक अन्य प्रमुख आवासीय परियोजना ‘प्रेसिडेंट टावर’ का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और 20 मंजिलों वाले इस आवासीय भवन के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक खरीदार प्रदर्शनी के दौरान इस परियोजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने पसंदीदा आवासीय विकल्प की बुकिंग करा सकते हैं।

प्रदर्शनी में विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जो इच्छुक खरीदारों को होम लोन की आवश्यकताओं, प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देंगे। इससे लोगों को घर खरीदने के लिए उपलब्ध वित्तीय विकल्पों को समझने और अपनी जरूरत के अनुसार निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

समूह की आवासीय परियोजनाओं की योजना और निर्माण वास्तुकला, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों के योग्य एवं अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जमशेदपुर, जयपुर, पटना और कोलकाता जैसे शहरों के विशेषज्ञों के साथ समूह की अपनी अनुभवी इंजीनियरों की टीम भी निर्माण की गुणवत्ता और नए विचारों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दे रही है।

‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ के माध्यम से विजया होम्स ग्रुप का उद्देश्य संभावित खरीदारों से सीधे जुड़ना, अपनी आवासीय परियोजनाओं की जानकारी देना और जमशेदपुर में लोगों को उनकी जरूरत के अनुरूप घर चुनने का अवसर प्रदान करना है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर