Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोवा से केरल और झारखंड तक के जायकों का संगम बनेगा टेल्को का कार्तिक मेला

SHARE:

21 और 22 नवंबर को लुपिता कम्युनिटी सेंटर में सजेगा मनोरंजन और स्वाद का बाजार, गेम्स, फूड स्टॉल और लकी ड्रॉ होंगे खास आकर्षण

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के टेल्को स्थित लुपिता कम्युनिटी सेंटर (टेल्को चर्च) में इस वर्ष भी कार्तिक मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 और 22 नवंबर को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होने वाले इस मेले में लोगों को मनोरंजन, खानपान और आकर्षक इनामों का एक साथ आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

मेले की खासियत इस बार विभिन्न राज्यों और समुदायों के पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित फूड स्टॉल होंगे। यहां गोवा स्पेशल, एंग्लो इंडियन स्पेशल, केरल स्पेशल और झारखंड स्पेशल व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। अलग-अलग स्वाद और खानपान की परंपराओं को एक ही परिसर में अनुभव करने का मौका मेले को खास बनाएगा।

मनोरंजन के लिए भी कई तरह के गेम्स और स्टॉल तैयार किए गए हैं। इनमें मुर्गा व्हील, फिशिंग द बॉटल, हाउजी, कोल्ड ड्रिंक व्हील और लकी डिप जैसे खेल शामिल हैं। मेले में आने वाले बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मनोरंजन के कई विकल्प रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार, मेले के एंट्री कूपन के माध्यम से लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। इसमें होटल अल्कोर का फूड वाउचर जीतने का मौका रहेगा। इसके अलावा मात्र 10 रुपये में हैम्पर जीतने का आकर्षक ऑफर भी रखा गया है।

कार्तिक मेले के आयोजन में फादर ज्ञान प्रकाश, वरकी, सनी जोसेफ, डेरिल, प्रीतम तिर्की, अर्नोल्ड राव, स्टेनली, राजेश, प्रमोद और मार्विन सहित आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजन समिति ने शहरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ मेले में पहुंचकर खानपान, खेल और मनोरंजन का आनंद लेने की अपील की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर