Breaking News
Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा

SHARE:

जे-टाइप कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरी प्रभात फेरी, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गुरु वाणी और जयकारों से माहौल किया भक्तिमय

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

धनबाद के सिंदरी में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिंदरी में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार, 18 नवंबर को गुरु नानक सिंह सभा, सिंदरी की स्त्री सभा की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब परिसर से आरंभ होकर जे-टाइप कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रभात फेरी के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। गुरु नानक देव जी के जयकारों और गुरुवाणी के कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए प्रभात फेरी में सेवा और भक्ति का परिचय दिया।

गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के बाद सामूहिक कीर्तन किया गया तथा गुरु महाराज के चरणों में अरदास की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। स्त्री सभा की ओर से प्रभात फेरी में शामिल महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

स्त्री सभा ने श्रद्धा और समर्पण से निभाई सेवा

इस अवसर पर स्त्री सभा की महिलाओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं से लेकर श्रद्धालुओं की सेवा तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाई। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रभात फेरी ने संगत को एकजुट होकर गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से प्रधान जसप्रीत सिंह रैनो, हरेंद्र सिंह गुर्जर, चरण सिंह, हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अमरजीत सिंह, जगजोत सिंह रैनो, बलबीर सिंह नागी, हरदीप सिंह, वीर सिंह, बलवीर सिंह, अगम सिंह, दर्शन सिंह, हरबंश सिंह, जगजीत सिंह, कृपाल सिंह, प्रेम सिंह, कुलबीर सिंह, सतविंदर सिंह एवं गुरमीत सिंह सहित अन्य पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

वहीं महिला श्रद्धालुओं में रिंकी कौर, गुरप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, मनमीत कौर, सिमरन कौर, निशा कौर, बलजीत कौर, स्मृति नागी, परमजीत कौर, रविंदर कौर, बलविंदर कौर, कमलजीत कौर, सुरिंदर कौर, जसपाल कौर, दविंदर कौर, मनजीत कौर, हरभजन कौर, प्रीति कौर, रीत कौर, ज्योति कौर, बॉबी कौर, मनप्रीत कौर, रानी उप्पल, जसप्रीत कौर, सुरेंद्र कौर, दलजीत कौर, गुड़िया कौर, दिलप्रीत कौर, रानी कौर, नीतू कौर, नीलम कौर, हरजीत कौर एवं बलबिंदर कौर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

गौरतलब है कि गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर सिंदरी में लगातार प्रभात फेरियों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, मानवता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर