फतेह लाइव, रिपोर्टर।
सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया आदर्श नगर वार्ड नम्बर पांच निवासी जरनैल सिंह की पत्नी एवं झामुमो के युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास मंगलवार को गम्हरिया गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। इस दौरान गुरुद्वारा में अंतिम अरदास के साथ टायो कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में श्राद्धभोज (लंगर) का कार्यक्रम था। जहां विभिन्न खास और आम लोगों ने पहुंचकर माता अमृत कौर को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस पहुंचाया। इससे पूर्व रविवार से गम्हरिया गुरुद्वारा साहिब में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग उपरांत कीर्तन दरबार आयोजित हुआ, जिसमें सिख समाज के लोगों ने हाजरी भरी और गुरवाणी के उपदेश अनुसार अमृत कौर की रूह को याद किया और उन्हें श्री चरणों में निवास देने की प्रार्थना की।
अंतिम अरदास एवं कम्युनिटी हॉल में श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक दशरथ गगराई, झारखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह उर्फ मलखान सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, उप मेयर अंकुर सिंह, जमशेदपुर जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, झामुमो नेता मानिक मल्लिक, बबन राय, रोनी सिंह, सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह और उनकी टीम, कांग्रेस जिला महासचिव परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह काका, सचिव राजवीर सिंह बिट्टू, एक्सिस बैंक के पदाधिकारी विवेक उर्फ विक्की, पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, युवा उधमी दमनप्रीत सिंह, चंचल भाटिया, सतबीर सिंह सोमू, तरविंदर भाटिया, इंद्रजीत सिंह इंदर, सिमरन भाटिया, संत कुटिया गुरुद्वारा नौजवान सभा के मनविंदर सिंह, अमन सिंह, हिंदूवादी नेता चिंटू सिंह, वरीय पत्रकार चरणजीत सिंह, बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह, नवतेज सिंह, मंजीत सिंह गिल, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंद्र कौर, झामुमो नेत्री कमलजीत कौर गिल, चरणजीत कौर भाटिया, मजहबी समाज की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर, रीना सिंह समेत जमशेदपुर के विभिन्न गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों और अन्य राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रमुख मौजूद रहे।
इससे पूर्व माता जी के निधन की सूचना पर पश्चिम सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी, झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुवेंदु महतो, झामुमो नेता केपी सोरेन, कॉंग्रेस नेता जनार्दन पांडे समेत कई प्रतिनिधि घर में पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे चुके थे।
सन्नी सिंह के ताया जी सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह ने आये लोगों का धन्यवाद किया। मालूम हो कि गत 8 नवंबर को उनका रांची रिम्स में स्वर्गवास हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थी और पूरा परिवार लगातार उन्हें बचाने के लिए प्रयासरत था, लेकिन गुरवाणी के उपदेश हैं ” जो आया सो चलसी, सबको आई वारिये, जिसके जी प्राण है, क्यों साहिब मनोह विसारिये… “।



































