Breaking News
Jamshedpur : दीपावली पर समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को श्री श्याम भक्त मंडल ने किया सम्मानित South Eastern Railway : झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से टाटानगर की कई ट्रेनें रद्द, उत्कल और एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मार्ग भी बदलेंगे Tata Steel Hydrogen Project : स्टील प्लांट से निकलने वाली गैसों से हाइड्रोजन बनाएगी टाटा स्टील, कलिंगानगर में 10 टन प्रतिदिन क्षमता की परियोजना की तैयारी Dhanbad : गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सिंदरी में निकली प्रभात फेरी, स्त्री सभा ने कीर्तन और अरदास के साथ निभाई सेवा Jamshedpur : बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास CNG ऑटो में लगी आग, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दीपावली पर समाजसेवा करने वाली संस्थाओं को श्री श्याम भक्त मंडल ने किया सम्मानित

SHARE:

भालूबासा के शीतल भवन में दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सेवा कार्यों की सराहना की

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में श्री श्याम भक्त मंडल, भालूबासा की ओर से बुधवार को भालूबासा स्थित शीतल भवन में दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दीपावली के अवसर पर समाज के लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां लागत मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली जमशेदपुर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा श्याम की आराधना और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को श्याम नाम का दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में रघुवर दास ने कहा कि दीपावली जैसे व्यस्त पर्व के दौरान भी मारवाड़ी समाज के लोग अपने व्यापारिक एवं व्यक्तिगत कार्यों से समय निकालकर सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में योगदान देते हैं। विशेष रूप से मिठाइयां लागत मूल्य पर उपलब्ध कराने जैसी पहल से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलता है। उनकी यह सेवा भावना सराहनीय है। ऐसे कार्यों के लिए सामाजिक संगठनों और उनसे जुड़े सदस्यों का सम्मान किया जाना चाहिए।

श्री श्याम भक्त मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि इस दीपावली पर जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं ने मिलकर दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मिठाइयां लागत मूल्य पर वितरित कीं। इस पहल का लाभ 10 हजार से अधिक परिवारों को मिला। उन्होंने कहा कि शुद्धता और बेहतर गुणवत्ता के साथ मिठाइयां उपलब्ध कराने का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना था।

पवन अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक दौर में मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर धरातल पर समाज के लिए काम करने की जरूरत है। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता से आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। ऐसे आयोजन समाजसेवा के प्रति लोगों को नई प्रेरणा और ऊर्जा देते हैं।

समारोह में साकची, गोलमुरी, काशीडीह, जुगसलाई, मानगो, कदमा, टुइलाडुंगरी और टेल्को सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली के दौरान शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को श्याम पट्टा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष मुरारी गोयल, सचिव बजरंग केवलका, संस्थापक मुरारी लाल डॉगबाजिया, महावीर अग्रवाल, राजू खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, हैप्पी अग्रवाल, नितिन चौधरी, संजय शर्मा, बिमल अग्रवाल, हरी राव, रिंकू अग्रवाल, ऊषा गुप्ता, विकास अग्रवाल और मालीराम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वहीं, मारवाड़ी समाज काशीडीह के प्रतिनिधिमंडल में महासचिव अंकित मोदी, उपाध्यक्ष संजय शर्मा तथा कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल एवं पीयूष अग्रवाल शामिल रहे। समारोह में मंडल के महिला, पुरुष और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन आपसी मिलन और सौहार्द के वातावरण में हुआ। अंत में बाबा श्याम के जयकारों के बीच मालीराम अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर