Breaking News
Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण Jamshedpur : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित किया इंदरजीत सिंह ने 32वां प्लेटलेट्स दान Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल होंगे उपायुक्त राजीव रंजन Jamshedpur : सरयू राय की यजमानी में शुरू हुई 26वीं श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को होगा महाप्रसाद का वितरण Jamshedpur : शिक्षा और सशक्तिकरण के 80 गौरवशाली वर्ष पूरे, सात शैक्षणिक इकाइयों के जरिए 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंची डीबीएमएस
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण

SHARE:

छुट्टी के समय दोपहर 1 से 2 बजे तक बेल्डीह क्लब-गोल्फ कोर्स रोड पर वन-वे व्यवस्था, नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से बच्चों को खतरा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज ने शहरवासियों से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि स्कूल की छुट्टी के समय महज एक घंटे होने वाली असुविधा को नजरअंदाज कर लोग बच्चों की सुरक्षित आवाजाही में सहयोग करें। बच्चों की सुरक्षा समाज की साझा जिम्मेदारी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रिंसिपल के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के समय बेल्डीह क्लब से गोल्फ कोर्स रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात जाम के कारण स्कूली बच्चों को सड़क पार करने तथा स्कूल परिसर से बाहर निकलने में परेशानी होती रही है। इस दौरान कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं और दुर्घटनाएं होते-होते बचने की स्थितियां भी सामने आई हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए लोयोला स्कूल प्रबंधन ने टीएसयूआईएसएल (जुस्को) और यातायात पुलिस के सहयोग से विशेष ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक स्कूल की छुट्टी के दौरान बेल्डीह क्लब और गोल्फ कोर्स के बीच सड़क पर यातायात को वन-वे व्यवस्था के तहत नियंत्रित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्कूल के आसपास वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करना और बच्चों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करना है।

हालांकि, प्रिंसिपल ने चिंता जताई है कि कुछ वाहन चालक यातायात निर्देशों और निर्धारित मार्गों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे लोगों की लापरवाही से बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

फादर विनोद फर्नांडीज ने इस व्यवस्था में सहयोग करने वाले नागरिकों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लोयोला स्कूल की इस पहल को अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी अपनाना चाहिए। नागरिकों और स्कूल प्रबंधन के सामूहिक प्रयास से शहर की सड़कों को हर बच्चे के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर