Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चुनाव में सिविल सर्जन का दखल! ‘कृपाप्राप्त’ एमपीडब्ल्यू के समर्थन में स्वास्थ्य सेवा छोड़ प्रचार में जुटे ‘मैनेजर’, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर। 

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के आगामी चुनाव को लेकर जिले की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सिदगोड़ा टाउन हॉल में 22 नवंबर 2026 को होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन इस बार चुनावी मुकाबला संगठनात्मक मुद्दों से ज्यादा प्रशासनिक हस्तक्षेप और स्वास्थ्य विभाग की कथित सक्रियता को लेकर सुर्खियों में है।

चुनाव मैदान में चार दावेदार, स्वास्थ्य विभाग पर टिकी निगाहें

जिला अध्यक्ष पद के लिए ललिंद्र कुमार (सहायक, समाहरणालय, पूर्वी सिंहभूम), गौतम कुमार मिश्रा (DPMU, समाहरणालय, पूर्वी सिंहभूम), वरुण कुमार पाल (M.P.W.-(M), स्वास्थ्य विभाग) और ओम प्रकाश ठाकुर (फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य विभाग) चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में लगभग 1500 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जहां एक ओर समाहरणालय संवर्ग से दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग से दो उम्मीदवारों के उतरने के बाद मुकाबला खासा दिलचस्प हो गया है। विपक्ष और संघ से जुड़े सूत्रों का मानना है कि स्वास्थ्य विभाग के भीतर की सियासत और रणनीति का असर पूरे चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है।

सिविल सर्जन की भूमिका पर सवाल, दफ्तर बना चुनावी कार्यालय

महासंघ के इतिहास में यह पहला मौका बताया जा रहा है जब जिला इकाई के चुनाव को लेकर सिविल सर्जन और प्रशासनिक मशीनरी की परोक्ष भूमिका व हस्तक्षेप के गंभीर आरोप लग रहे हैं। विरोधी गुट और अन्य नेताओं का दावा है कि एमपीडब्ल्यू (MPW) वरुण कुमार पाल को चुनाव में उतारने के पीछे सिविल सर्जन का मौन समर्थन और निहित मंशा काम कर रही है।

आरोप यह भी है कि चुनाव प्रचार और गतिविधियों के संचालन के लिए स्वास्थ्य सेवा कार्यालय को ही एक तरह से चुनावी केंद्र बना दिया गया है, जिससे जिले की जमीनी स्वास्थ्य सेवाएं और नियमित मॉनिटरिंग प्रभावित हो रही हैं। बताया जा रहा है कि एनयूएचएम (NUHM) के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) के कर्मियों को बुलाकर वरुण पाल के पक्ष में मतदान और प्रचार के लिए अघोषित दबाव बनाया जा रहा है।

‘मैनेजरों’ पर ड्यूटी छोड़ प्रचार करने का आरोप

खबर के मुताबिक, इस चुनावी मुहिम को आगे बढ़ाने में कथित तौर पर पब्लिक हेल्थ मैनेजर सुमन मंडल, प्रदीप कुमार महतो और अमित कुमार झा की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि ये अधिकारी बीते 10-15 दिनों से अपने विभागीय दायित्वों और क्षेत्रीय निगरानी के बजाय एक प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित हुआ है। हालांकि, स्वास्थ्य कार्यालय को चुनावी गतिविधियों का केंद्र बनाए जाने की चर्चाओं के बीच सिविल सर्जन की चुप्पी को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

कौन हैं वरुण पाल और क्या है सियासी समीकरण?

आरोपों के अनुसार, वरुण कुमार पाल की आधिकारिक पदस्थापना दूरदराज के पटमदा क्षेत्र में दर्ज है, लेकिन वे अपने मूल कार्यक्षेत्र में कम ही नजर आते हैं और सिविल सर्जन के दौरों व निरीक्षणों के दौरान अक्सर उनके साथ देखे जाते रहे हैं। कर्मचारियों के बीच यह चर्चा आम है कि अपने करीबी को महासंघ की कमान दिलाकर भविष्य में कर्मचारियों की ओर से उठने वाले संभावित विरोध या मांगों को कमजोर करने की रणनीति बनाई गई है।

इसके साथ ही यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग से वरुण पाल की दावेदारी के पीछे एक बड़ा मकसद दूसरे स्वास्थ्यकर्मी प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर के वोट बैंक में सेंधमारी करना है। माना जा रहा है कि यदि वरुण पाल जीत दर्ज न भी कर सकें, तब भी स्वास्थ्य विभाग के वोटों के विभाजन से ओम प्रकाश ठाकुर के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

Jamshedpur Sadar Hospital : सिविल सर्जन के हर औचक निरीक्षण में दिखता है यह लैब टेक्नीशियन, क्या है इसकी भूमिका!

दूसरी ओर, आधिकारिक तौर पर सिविल सर्जन स्वयं को इस चुनावी प्रक्रिया से अलग बता रहे हैं, लेकिन विभाग के भीतर चल रही कथित गतिविधियों और कर्मचारियों के बीच उठते सवालों ने चुनाव की निष्पक्षता को लेकर बहस छेड़ दी है।

हमारा प्रयास है कि सच जिला प्रशासन और सरकार के सामने आये। ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9234051616 पर भेज सकते हैं, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर