सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सम्मानित कर सेंट्रल दीवान में शामिल होने का दिया आमंत्रण
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले सेंट्रल दीवान में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब शामिल होंगे। उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
इस संबंध में सीजीपीसी का एक प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मिला। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए एसएसपी को शाल एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में आयोजित सेंट्रल दीवान में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने सेंट्रल दीवान के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह मंटू, दलबीर सिंह, सतबीर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार कुलविंदर सिंह पन्नू, अजीत सिंह गंभीर, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह बाउ, हरमीत सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।



































