Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से इस माह के अंतिम सप्ताह में 2 स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत 29 मई को तालसा स्थित तालसा क्लब में तथा 31 मई को मुसाबनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, मुसाबनी-1 में आयोजित किया जायेगा. इन दोनों शिविरों में स्वास्थ्य के साथ ही नेत्र संबंधी रोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे, जो जरूरत के अनुसार दवा, चश्मा के साथ आंखों के ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए नेत्र रोगियों का चयन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत मस्तान बाबा मजार के पास चाकू मार कर घायल करने के आरोपी आयान बच्चा को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. आयान को सोमवार को गिरफ्तार किया था. आयान ने अब्दुल रहीम और गौरी शंकर रोड निवासी तौफिक खान उर्फ राजा पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था. इस संबंध में जुगसलाई थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. शिकायत में बताया गया है कि आयान ने विवाद के बाद चाकू से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डुमरिया-मुसाबनी मुख्य सड़क पर मंगलवार देर शाम को बांकिशोल निवासी रायमत मार्डी (22) सड़क दुर्घटना में घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक युवती मुसाबनी से डुमरिया की ओर जा रही थी. पारुलिया मंदिर के पास विपरित दिशा से आ रहे वाहन की हेडलाइन से बाइक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे बाइक एक साइकिल सवार से टकरा गई. दुर्घटना में बाइक सवार युवती को गंभीर चोट पहुंची है. मौके पर मौजूद युवकों ने घायल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया. घटना की सूचना मिलते ही डुमरिया प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टेल्को क्षेत्र के जम्को ग्राउंड में मिश्रा बागान के तरफ 40 सालों से जो पेड़ लगे थे उसको टाटा प्रबंधन द्वारा काटा जा रहा. समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चल रही है जिसकी वजह से सभी क्षेत्रवासी बहुत परेशान है. वातावरण में भी प्रदूषण बढ़ रहा है. मिट्टी का कटाव हो रहा है. पेड़ों की कटाई की वजह से हवा दूषित हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि पेड़ों कटाई से क्षेत्र में बहुत बुरा हाल है. इस विषय में उन्होंने डीसी को भी ट्विटर के माध्यम से सूचित किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूरे झारखंड ही नही भारत के किसी कोने के अस्पताल में यह नियम नही है की इमरजेंसी में मरीज के साथ माता पिता एक साथ नही जा सकते, लेकिन जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में मानवता को दरकिनार कर एक कठोर नियम चलता है. यहां इमरजेंसी के मुख्य द्वार पर कुछ भी हो जाय. कितनी भी मिन्नते कर लें, क्यों ना मरीज के सहयोगी के साथ माता या पिता हो, क्यों ना मरीज मरणासन्न पर हो लेकिन एक ही जाना है. आप अगर उसका विरोध कर दें तो दो चार सेक्युरिटी जवान आ जाएंगे और धक्का देकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन (युवा) के तत्वावधान में पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर माहवारी से जुड़ी कुरीतियों एवं इससे महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा पर चर्चा की गई. इस दौरान पंचायत के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, लड़कियां, महिलाएं एवं दिव्यांग साथी उपस्थित थे. युवा संस्था की सदस्य अंजना देवगम ने बताया कि महिलाओं की मासिक धर्म का चक्र 28 दिन का होता है. पूरे विश्व में माहवारी स्वच्छता और इससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए 28 मई को चुना गया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गैंताडीह निवासी राजू अग्रवाल का शव एलबीएसएम कॉलेज के पास कचड़ा डंपिंग यार्ड के पास पाया गया था. इस संबंध में मृतक राजू की पत्नी प्रियंका अग्रवाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. इधर, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस पत्नी प्रिंयका और राजू के साथी से पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक राजू का एक मोबाइल और पर्स पुलिस के हाथ नहीं लगा है. इसके अलावा पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है. पुलिस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में मध्यम प्रभाव डालने के बाद चक्रवात रेमल कमजोर होकर ‘चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है. मौसम विभाग ने सोमवार को इसके और कमजोर होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग की “भारी” से “बहुत भारी” बारिश की भविष्यवाणी के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है. रविवार की रात तूफान के दौरान उत्तरी कोलकाता में एक जर्जर इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत के अलावा, और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण राज्य के तटीय इलाकों में कई पेड़…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लैंड स्कैम केस के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई का आग्रह अदालत से किया है. उनके अधिवक्ता ने मेंशन मेमो के माध्यम से हाईकोर्ट से यह आग्रह किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है. हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट यानी 28 मई को सुनवाई करेगी. उनकी याचिका हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सूचीबद्ध हुई है. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका प्रखंड अंतर्गत जुडी पंचायत के गांव रोलाडीह में श्री श्री चैतन्य महाप्रभु हरि नाम संकीर्तन समिति द्वारा प्रथम वर्ष 27 मई 2024 को अष्टम प्रहर अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया. हरिनाम संकीर्तन सुनने अगल-बगल गांव से काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित हुए थे. इस अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन करने में गांव के महिलाओं का योगदान आगे रहा एवं ग्रामीणों ने सहयोग की. इस अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन में चितरंजन दास विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे. मौके पर समिति के लतिका दास, दीपिका दास, पुतली दास, महिमा दास, शकुंतला दास, जयंती दास, तपन…
