Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : कोवाली में युवा ने मनाया विश्व माहवारी दिवस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन (युवा) के तत्वावधान में पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर माहवारी से जुड़ी कुरीतियों एवं इससे महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा पर चर्चा की गई. इस दौरान पंचायत के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, लड़कियां, महिलाएं एवं दिव्यांग साथी उपस्थित थे. युवा संस्था की सदस्य अंजना देवगम ने बताया कि महिलाओं की मासिक धर्म का चक्र 28 दिन का होता है. पूरे विश्व में माहवारी स्वच्छता और इससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए 28 मई को चुना गया है. माहवारी स्वच्छता महिलाओं, लड़कियों की सेहत से जुड़ा हुआ बहुत अहम् मुद्दा है. क्योंकि कई बार माहवारी की वजह से लड़कियों, महिलाओं के साथ भेदभाव एवं हिंसा भी होती है. क्योंकि समाज में अभी भी माहवारी से जुड़ी कुरीतियां हैं. जिससे लड़कियां, महिलाएं प्रभावित हो रही हैं.

इसे भी पढ़ें : TATANAGAR : रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में ताला तोड़कर क्वार्टर नंबर 332/2 पर दिलाया गया कब्जा

Gambhir Car Associate Motion Ads

माहवारी के दौरान बेहतर देखभाल की जानकारी दी

उन्होंने माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं एवं समाज से जुड़ी कुरीतियों को बताया कि कैसे उनके साथ रोक टोक किया जाता है और उनकी गतिशीलता को नियंत्रित किया जाता है. उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सेनेटरी पैड की व्यवस्था सुगम व निशुल्क होनी चाहिए, जिससे हर व्यक्ति आसानी से ले सके. स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं ने माहवारी के दौरान स्वास्थ्य के बेहतर देखभाल करने की जानकारी दी और कहा कि कोई भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर शर्माए नहीं बल्कि निसंकोच होकर बताएं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानी भकत, गीतांजली, कलाबती एवं युवा के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर