WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : वृक्षारोपण के साथ विद्यार्थियों को दिया गया जीवन-मूल्यों के संवर्धन का संदेश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय एवं जिला पुस्तकालय, न्यू बाराद्वारी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को वृक्षारोपण सह जीवन-मूल्य संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ मानवीय एवं नैतिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं विहंगम योग के प्रांतीय अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं श्री शशि शेखर प्रसाद सिंह एवं टी. शशि कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण तथा जीवन-मूल्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों के प्रति निष्ठा एक बेहतर समाज के निर्माण के आधार हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजदेव सिन्हा ने वृक्षारोपण और जीवन-मूल्यों के बीच गहरे संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक पौधे को विकसित होने के लिए देखभाल, संरक्षण और अनुकूल वातावरण की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार मानवीय मूल्यों को भी संस्कार, संवेदना और सतत प्रयास से विकसित किया जा सकता है।

विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने वर्तमान समय में जीवन-मूल्यों के निरंतर क्षरण पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के बीच नैतिकता, अनुशासन, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान और रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संवेदनशील एवं चरित्रवान नागरिक का निर्माण करना भी है।

कार्यक्रम का संचालन सुषमा ने किया। अंत में अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष कौशिक दत्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, पाठक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर