WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सेक्रेड हार्ट किंडरगार्टन में धूमधाम से मनाया गया अभिभावक दिवस

SHARE:

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए नन्हीं छात्राओं ने माता-पिता के प्रति प्रेम, कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति के गौरव को किया प्रदर्शित

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट किंडरगार्टन में 2 नवंबर को अभिभावक दिवस (पेरेंट्स डे) हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेक्रेड हार्ट एसोसिएशन (आशा) की अध्यक्ष खुशबू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खुशबू सिंह, स्कूल मैनेजर सिस्टर सेरेना, प्राचार्या सिस्टर स्टेफी, उपप्राचार्या सिस्टर अल्बिना और किंडरगार्टन समन्वयक सुप्ती कनौजिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्राचार्या सिस्टर स्टेफी ने अपने संबोधन में ईश्वर और माता-पिता के प्रति प्रेम एवं कृतज्ञता के शाश्वत संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के जीवन में शक्ति, सहयोग और प्रेरणा के मजबूत स्तंभ होते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य से हुई। इसके बाद ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए सभी के लिए आशीर्वाद की कामना करने वाला गीत प्रस्तुत किया गया। नन्हीं छात्राओं के परी नृत्य ने अभिभावकों को परियों की सुंदर दुनिया की सैर कराई। समूह पाठ में ‘होम स्वीट होम’ और ‘फ्रूट्स ऑफ लेबर’ जैसे विषयों के माध्यम से घर के महत्व और मेहनत के फल का संदेश दिया गया।

रंग-बिरंगे नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत की विविधता, सुंदरता और भारतीय होने के गौरव को दर्शाया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के रूप में केंद्रित करते हुए महिला किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि, स्कूल प्रबंधन, सहयोगी कर्मचारियों और उपस्थित सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। नन्हीं छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने अभिभावक दिवस को यादगार बना दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर