Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा द्वारा निशुल्क तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है. कदमा शाखा की संचालिका संजू बहन ने बताया कि इस तीन दिवसीय समर कैंप में बच्चों को योग, ध्यान और माइंडसेट गेम आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिससे बच्चे मानसिक रूप से मजबूत बने, एकाग्र हों अनुशासित और शांतचित्त रहे. उन्होंने कहा कि अभिभावक अपनी भावना बच्चों पर न थोपें. वे खुद निर्णय लेंगे कि वह क्या करना चाहता हैं. इस कैंप का उद्देश्य राष्ट्र और समाज का उत्थान करना है. बच्चों के मन-मस्तिष्क को मजबूत बनाना है. ताकि वे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घातकीडीह हरिजन बस्ती ठकरबाप्पा और मेडिकल बस्ती के लोगों के बीच सोमवार को 150 से अधिक आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया. पूर्व में ही भाजपा नेता नीरज सिंह के चलित कार्यालय सेवा रथ के माध्यम से जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा के पूरे क्षेत्र में लाभुक आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, सभी पेंशन योजना आदि जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था. जिसे लेकर आज घातकीडीह हरिजन बस्ती ठकरबाप्पा और मेडिकल बस्ती के लोगों के बीच 150 से अधिक आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया और लोगों को इस कार्ड के महत्व को भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जिला कांग्रेस ने तिलक पुस्तकालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू का पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. जिला अध्यक्ष उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री स्वः पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई. इस दौरान अंग्रेजों ने उन्हें जेल में बंद कर दिया. कई प्रकार से अंग्रेजों ने यातनाएं भी दी. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना अदम्य साहस कौशल बुद्धि को आगे रखकर राष्ट्रपिता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने लगा है. निर्दलीय विधायक सरयू राय और स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता के बीच यह तकरार चरम पर है. इसका कारण यह है कि पिछली बार सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर कोरोना काल के प्रोत्साहन राशि का गबन और घोटाला की साजिश करने का आरोप लगाते हुए सरकार से जांच करने की मांग की थी. इसके बदले स्वरूप बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इस चुनाव के समय वारंट निकाल दिया ताकि. गिरफ्तारी सुनिश्चित हो जाए. इसे लेकर सरयू राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता ने नए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर महंती के पक्ष में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तन मन धन लगाकर समर्थन दिया एवं सुबह से ही सक्रिय रहे. सभी ने बूथों पर कमान संभाला. इस संदेश से जिला कांग्रेस कमेटी काफी आशान्वित है. संजय सिंह आजाद ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का कमान जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं तथा प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की लाइफलाइन स्वर्णरेखा नदी इन दिनों खतरे में है. शहर की प्राणदायनी स्वर्णरेखा नदी को जलकुम्भीयों ने पूर्ण रूप से अपने चपेट में ले लिया है. आलम ये है कि नदी में पानी के बजाय केवल जलकुम्भी नजर आ रही है. ये कई किलोमीटर तक फ़ैल चुकी है. एक्सपर्टस की माने तो पानी में जलकुम्भीयां भर जाने के कारण नदी का ऑक्सीजन लेवल भी घट जाता है. ऐसे में इसका प्रभाव नदी में रहने वाले जल जीवों पर भी पड़ता है और ऑक्सीजन के अभाव में इनकी मृत्यु भी हो जाती है. वहीँ इन्हीं जल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर राजधानी रांची के चुटिया थाना इलाके में देर रात बार में डीजे संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में रांची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक सिंह बताया जा रहा है. पुलिस ने हथियार, चार गोलियां और कार बरामद किया है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से रांची पुलिस पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार मामूली बात को लेकर वहां के एक कर्मी से बहस हुई उसके बाद नकाब में आये बदमाशों ने संदीप की गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना…
Ranchi : निकर पहने, हाथ में रायफल लेकर बार आया शख्स, डीजे को गोली मारी और चलता बना, गिरफ्तार – Video
फतेह लाइव, रिर्पोटर झारखंड की राजधानी रांची के एक बार में रविवार देर रात एक डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस गोलीबारी का वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक शख्स निकर पहने, मुंह में अपनी टी-शर्ट लपेटे हाथ में आधुनिक रायफल लेकर बार के अंदर घुसता दिख रहा है. इसके बाद उसके सामने डीजे संदीप आता है. उससे कुछ बात करना चाहता है,तब तक सिरफिरा गोली दाग देता है. इसके बाद आराम से वहां से चला जाता है. रांची के एक बार में गोलीबारी का वीडियो फुटेज सामने आया है. इसमें साफ देखा जा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत चटाई कॉलोनी में बंद पड़े निर्माणाधीन मकान में रविवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया. उक्त निर्माणाधीन मकान रविंद्र मालाकार का है. चोरी की जानकारी मिलने पर रविंद्र मालाकार ने भाजपा नेता विकास सिंह को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर विकास सिंह पहुंचे और मामले की जानकारी ली. रविंद्र मालाकार ने बताया कि चटाई कॉलोनी स्थित पुराने मकान में मरम्मत का काम चल रहा हैं. प्रतिदिन काम समाप्त होने के बाद संध्या बेला ताला बंद कर अपने पुश्तैनी मकान में चले जाते हैं. आज सुबह जब वह मकान में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत एलबीएसएम कॉलेज के पास कचड़ा डंपिंग यार्ड में गैंताडीह निवासी 46 वर्षीय राजू अग्रवाल की हत्या कर दी गई. रविवार रात राजू का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर डंपिंग यार्ड में पाया गया. शव मिलने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव के पास से पुलिस ने एक बांस और पत्थर बरामद किया है. आशंका जताई जा रही है कि राजू की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है. राजू अपने घर…
